राजनीति की खबरें

हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।

कोरोना: जरूरत पड़ी तो वर्चुअल रैलियां कर सकती हैं भाजपा- शेखावत

केंद्रीय मंत्री और भाजपा चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि ओमिक्रॉन के खतरे के बीच जरूरत पड़ने पर भाजपा वर्चुअल चुनावी रैलियां कर सकती है।

उत्तर प्रदेश: ओमिक्रॉन के खतरे के बावजूद समय पर चुनाव चाहती हैं पार्टियां

ओमिक्रॉन वेरिएंट के खतरे के बावजूद सभी पार्टियां चाहती हैं कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रस्तावित समय पर ही होने चाहिए।

एक करोड़ वोट मिले तो 75 रुपये में देंगे अच्छी शराब- आंध्र प्रदेश भाजपा प्रमुख

लोगों के वोट पाने के लिए राजनेता क्या कर सकते हैं, ये हिंदुस्तान में शायद ही किसी को बताने की जरूरत है। आंध्र प्रदेश भाजपा के प्रमुख सोमू वीरराजू ने भी ऐसा की एक अजीबोगरीब प्रयास किया है।

रात में कर्फ्यू लगाना और दिन में रैलियां कराना लोगों की समझ से परे- वरुण गांधी

पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच बड़ी रैलियां आयोजित करने के लिए अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा है।

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में AAP का जबरदस्त आगाज, सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी

पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में धमाकेदार आगाज किया है। पहली बार ये चुनाव लड़ रही AAP आज आए नतीजों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और उसने भाजपा को दूसरे स्थान पर धकेल दिया है।

27 Dec 2021

कर्नाटक

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के हिंदुओं की 'घर वापसी' वाले बयान पर छिड़ा विवाद, दी सफाई

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या के हिंदुओं की 'घर वापसी' वाले बयान पर विवाद छिड़ गया है।

जम्मू-कश्मीर: फारूक अब्दुल्ला ने गुपकर गठबंधन के साथ मिलकर अगला चुनाव लड़ने के संकेत दिए

नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने संकेत दिए हैं कि उनकी पार्टी "सांप्रदायिक ताकतों" को हराने के लिए जम्मू-कश्मीर के अगले विधानसभा चुनाव नए गठबंधन के घटक दलों के साथ मिलकर लड़ेगी।

अपने बयान से पलटे कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर, बोले- कृषि कानूनों को वापस नहीं लाएगी सरकार

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एक दिन के अंदर ही कृषि कानूनों को दोबारा लाने का संकेत देने वाले अपने बयान पर पलट गए हैं।

25 Dec 2021

पंजाब

पंजाब चुनाव में उतरने के लिए 22 किसान संगठनों ने बनाया 'संयुक्त समाज मोर्चा'

कृषि कानूनों के खिलाफ एक साल से अधिक समय तक चले किसानों के आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) में शामिल पंजाब के 22 किसान संगठनों ने वहां अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में उतरने का फैसला किया है।

उत्तराखंड में भाजपा के लिए बढ़ी परेशानी, मंत्री हरक सिंह रावत ने दी इस्तीफे की धमकी

उत्तराखंड में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी भाजपा में मनमुटाव की खबरें सामने आई है।

छत्तीसगढ़ के नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस की बड़ी जीत, बुरी तरह हारी भाजपा

छत्तीसगढ़ के 15 नगर निकाय के चुनावों में कांग्रेस ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है।

प्रियंका गांधी ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए दलितों की जमीन हड़पने का आरोप लगाया

अयोध्या में राम मंदिर के लिए जमीन खरीद में घोटाले के मामले ने फिर से तूल पकड़ लिया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मामले की जांच के आदेश देने के बाद कांग्रेस हमलावर हो गई है।

कांग्रेस नेता हरीश रावत ने निकाली भड़ास, कहा- बांध रखे हैं मेरे हाथ-पांव

कांग्रेस के लिए कई मौकों पर संकटमोचन की भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया के जरिए पार्टी आलाकमान के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली है।

प्रियंका गांधी के बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने के आरोपों की जांच करेगी सरकार- रिपोर्ट

केंद्र सरकार कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के उनके बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने के दावों की जांच करेगी। सरकार ने खुद से इन आरोपों की जांच करने का फैसला लिया है और प्रियंका ने अभी तक इस संबंध में कोई भी आधिकारिक शिकायत नहीं कराई है।

TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन पूरे शीतकालीन सत्र के लिए राज्यसभा से निलंबित

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद डेरेक ओ ब्रायन को रूलबुक को सभापति पर फेंकने के आरोप में पूरे शीतकालीन सत्र के लिए राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया है।

क्या होता है परिसीमन और जम्मू-कश्मीर में इस पर विवाद खड़ा क्यों हुआ?

जम्मू-कश्मीर परिसीमन आयोग के मसौदे पर केंद्र शासित प्रदेश में बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। आयोग ने अपने मसौदे में जम्मू में छह और कश्मीर में एक विधानसभा सीट बढ़ाने की सिफारिश की है।

20 Dec 2021

लोकसभा

लोकसभा: विपक्ष के विरोध के बीच आधार और वोटर कार्ड को लिंक करने वाला विधेयक पारित

विपक्ष के जबरदस्त हंगामे के बीच आधार कार्ड और वोटर ID कार्ड को लिंक करने से संबंधित विधेयक आज लोकसभा से पारित हो गया।

बेअदबी के दोषियों को सरेआम फांसी दी जाए- नवजोत सिंह सिद्धू

पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को विवादित बयान देते हुए पवित्र ग्रंथों की बेअदबी के दोषी पाए जाने वाले लोगों को सरेआम फांसी देने की मांग की।

राज्यसभा: गतिरोध को तोड़ने के लिए बुलाई गई सरकार की बैठक में शामिल नहीं हुआ विपक्ष

विपक्ष राज्यसभा में गतिरोध को तोड़ने के लिए आज बुलाई गई सरकार की बैठक में शामिल नहीं हुआ। सरकार ने इस बैठक के लिए पांच विपक्षी पार्टियों को न्यौता दिया था, लेकिन इनमें से कोई भी पार्टी बैठक में शामिल नहीं हुई।

उत्तर प्रदेश: अखिलेश यादव बोले- सपा नेताओं के फोन टैप हो रहे, मुख्यमंत्री सुनते हैं रिकॉर्डिंग

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि उनकी पार्टी के नेताओं के फोन टैप हो रहे हैं और मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) रोज शाम को उनकी रिकॉर्डिंग सुनते हैं।

स्वर्ण मंदिर मामला: पंजाब के उपमुख्यमंत्री की बेअदबी के दोषियों को 10 साल सजा की मांग

पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह रंधावा ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में सिख धर्म के पवित्र ग्रंथों की बेअदबी के मामले में दोषियों को 10 साल जेल की सजा की मांग की है।

19 Dec 2021

केरल

केरल: अलाप्पुझा में 12 घंटे के अंदर दो राजनीतिक हत्याएं, धारा 144 लागू

केरल के अलाप्पुझा जिले में 12 घंटे के अंदर दो राजनीतिक हत्याओं से माहौल गर्म हो गया है। जिले में पहले शनिवार शाम को सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के एक नेता की हत्या की गई और फिर आज सुबह भाजपा नेता की घर में घुस कर हत्या कर दी गई।

18 Dec 2021

पंजाब

पंजाब विधानसभा चुनाव: किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने किया अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान

अपनी एकता के दम पर सरकार को झुकने पर मजबूर करने वाले किसान नेता अब राजनीतिक पारी शुरू करने जा रहे हैं।

17 Dec 2021

पंजाब

पंजाब विधानसभा चुनाव: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया भाजपा के साथ गठबंधन का ऐलान

पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले बड़ी खबर सामने आई है।

17 Dec 2021

कर्नाटक

कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस विधायक बोले- जब रेप होना ही है तो उसका मजा लो

कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केआर रमेश कुमार रेप को लेकर दिए गए अपने संवेदनशील बयान के कारण विवादों में हैं।

16 Dec 2021

गोवा

गोवा: यौन शोषण के आरोपों से घिरे मंत्री मिलिंद नाइक का इस्तीफा, जानिये पूरा मामला

यौन शोषण के आरोपों से घिरे गोवा के शहरी विकास और सामाजिक कल्याण मंत्री मिलिंद नाइक ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन पर कांग्रेस ने 'सेक्स स्कैंडल' में शामिल होने के आरोप लगाए थे।

16 Dec 2021

केरल

'मेट्रो मैन' श्रीधरन ने सक्रिय राजनीति छोड़ी, केरल चुनाव में थे भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार

'मेट्रो मैन' के नाम से चर्चित ई श्रीधरन ने मात्र 10 महीने के सफर के बाद सक्रिय राजनीति छोड़ दी है। गुरूवार को इसका ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि वह कभी भी राजनेता नहीं थे और वह बिना राजनीति में आए भी लोगों की सेवा कर सकते हैं।

लखीमपुर हिंसा: विपक्ष का संसद में हंगामा, राहुल गांधी बोले- अजय मिश्रा अपराधी, इस्तीफा दें

विपक्ष ने आज एक बार फिर से लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर संसद में हंगामा किया और गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा का इस्तीफा मांगा।

पॉलिटिकल हफ्ता: हिंदू बनाम हिंदुत्व की बहस क्यों खड़ी कर रहे हैं राहुल गांधी?

कांग्रेस सासंद राहुल गांधी ने आज राजस्थान में हुई रैली में हिंदुत्व की राजनीति पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदू और हिंदुत्ववादी दो अलग शब्द हैं और इनका मतलब बिल्कुल अलग है।

PMO के ट्विटर हैंडल से सपा पर हमले पर सियासत गर्म, विपक्ष ने प्रधानमंत्री को घेरा

समाजवादी पार्टी पर निशाना साधने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल का उपयोग करने पर सियासत गर्म हो गई है।

08 Dec 2021

लखनऊ

उत्तर प्रदेश: कांग्रेस ने जारी किया महिला घोषणा पत्र, नौकिरयों में 40 प्रतिशत आरक्षण का वादा

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने बुधवार को महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र जारी किया है।

प्रधानमंत्री मोदी की भाजपा सांसदों को चेतावनी, कहा- खुद को बदलें, नहीं तो बदलाव होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा सासंदों की संसद से अनुपस्थिति पर सख्त रुख अख्तियार किया है। सांसदों को चेतावनी देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वे खुद को बदलें, नहीं तो बदलाव किए जाएंगे।

भाजपा में शामिल होने के लिए पैसे और मंत्री पद की पेशकश- AAP सांसद भगवंत मान

आम आदमी पार्टी (AAP) की पंजाब इकाई के प्रमुख और लोकसभा सांसद भगवंत मान ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है।

पॉलिटिकल हफ्ता: कांग्रेस पर लगातार हमले क्यों कर रही हैं ममता बनर्जी?

यूं तो बीते एक हफ्ते में राजनीति से जुड़ी कई खबरें आईं, लेकिन एक खबर ऐसी थी जिसका देश की राजनीति पर दूरगामी असर हो सकता है।

अपनी अलग पार्टी बनाने पर क्या बोले G-23 में शामिल कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने जम्मू-कश्मीर में अपनी अलग पार्टी बनाने की अटकलों को खारिज किया है।

कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट से मिलने वाले चंदे में 93 प्रतिशत की गिरावट

राजनीतिक दलों को प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट से मिलने वाले योगदान में नौ प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

03 Dec 2021

पंजाब

कांग्रेस में शामिल हुए पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला, मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी की मौजूदगी में ली सदस्यता

पंजाब के लोकप्रिय पंजाबी गायक और रैपर सिद्धू मूसेवाला ने शुक्रवार को अपनी राजनीतिक पारी का आगाज करते हुए कांग्रेस के दामन थाम लिया।

कांग्रेस लोकसभा चुनाव में 300 सीटें जीतती हुई नहीं दिख रही- गुलाम नबी आजाद

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने मंगलवार को एक बार फिर से अपनी पार्टी पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें कांग्रेस अगला लोकसभा चुनाव जीतती हुई नहीं दिख रही है।

अमित शाह के लोकसभा क्षेत्र में अनुच्छेद 370 के नाम पर स्पोर्ट्स लीग आयोजित करेगी भाजपा

भाजपा गृह मंत्री अमित शाह के लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर में अनुच्छेद 370 के नाम पर स्पोर्ट्स लीग शुरू करने की योजना बना रही है।

राज्यसभा सभापति ने 12 विपक्षी सांसदों का निलंबन वापस लेने से इनकार किया

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने आज कहा कि मानसून सत्र के आखिरी दिन "हिंसक व्यवहार"के लिए पूरे शीतकालीन सत्र के लिए राज्यसभा से निलंबित किए गए 12 विपक्षी सांसदों का निलंबन वापस नहीं लिया जाएगा।