NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी का ऐलान, कहा- सरकार बनने पर स्नातक छात्राओं स्कूटी दी जाएगी
    अगली खबर
    उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी का ऐलान, कहा- सरकार बनने पर स्नातक छात्राओं स्कूटी दी जाएगी
    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी।

    उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी का ऐलान, कहा- सरकार बनने पर स्नातक छात्राओं स्कूटी दी जाएगी

    लेखन भारत शर्मा
    Oct 21, 2021
    02:28 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित का काम शुरू कर दिया है। कांग्रेस द्वारा जनता से लुभावने वादे किए जा रहे हैं।

    गत दिनों चुनाव में 40 प्रतिशत सीटें महिलाओं को देने का ऐलान करने के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सरकार बनने पर 12वीं पास छात्राओं को स्मार्टफोन और स्नातक छात्राओं को इलेक्टि्रक स्कूटी देने का वादा किया है।

    घोषणा

    प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर की घोषणा

    न्यू इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, प्रियंका गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर छात्राओं को स्मार्टफोन और इलेक्टि्रक स्कूटी देने की घोषणा की है।

    उन्होंने लिखा, 'कल मैं कुछ छात्राओं से मिली। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी पढ़ाई और सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन चाहिए। मुझे खुशी है कि आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने घोषणापत्र समिति की सहमति से फैसला किया है कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर 12वीं पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक छात्राओं को इलेक्टि्रक स्कूटी दी जाएगी।'

    वीडियो

    प्रियंका गांधी ने ट्वीट के साथ शेयर किया वीडियो

    प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट के साथ छात्राओं के समूह का वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें में उन्हें छात्राओं के साथ फोटो खिंचवाते हुए देखा जा सकता है।

    इस वीडियो में वह एक छात्रा से पूछती है कि क्या उनके पास फोटो खींचने के लिए स्मार्टफोन है? इस पर एक छात्रा ने कहा कि उनके पास न तो फोन हैं और न ही उन्हें कॉलेजों में जाने की अनुमति है। इसके बाद उन्होंने स्मार्टफोन देने का निर्णय किया है।

    अपील

    प्रियंका गांधी ने छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील की

    वीडियो में एक छात्रा कहती नजर आती है कि प्रियंका गांधी ने उनसे मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा है। वह चाहती हैं कि प्रियंका उनसे इसी तरह से मिलती रहे।

    इस दौरान प्रियंका ने छात्राओं को कांग्रेस के नए नारे 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' के बारे में भी बताया।

    उन्होंने कहा कि छात्राएं किसी के भी कम नहीं है और वह जो ठान ले, उसे अपनी लगन और मेहतन के साथ हासिल कर सकती है।

    ऐलान

    प्रियंका गांधी ने किया था 40 प्रतिशत सीट देने का वादा

    बता दें कि प्रियंका गांधी ने गत मंगलवार को विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत सीट देने का ऐलान किया था।

    उस दौरान उन्होंने कहा था कि यह फैसला उन्नाव की रेप पीड़िता जिसे जिंदा जला दिया गया, हाथरस की पीड़िता जिसे न्याय नहीं मिला, लखीमपुर खीरी में मिली वो लड़की जो प्रधानमंत्री बनना चाहती है, के लिए है। यह फैसला हर उस महिला के लिए है जो उत्तर प्रदेश को आगे ले जाना चाहती है।

    बयान

    नफरत की राजनीति को केवल महिलाएं खत्म कर सकती हैं- प्रियंका

    विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा था, "उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महिलाएं पूरी तरह से हिस्सा लेंगी। पार्टियों को लगता है कि वे एक LPG सिलेंडर और 2,000 रुपये देेकर महिलाओं का तुष्टीकरण कर सकते हैं... देश में नफरत की राजनीति हो रही है और केवल महिलाएं इसका अंत कर सकती हैं। इस देश को धर्म की राजनीति से बाहर आना ही होगा और महिलाओं को ये अपने दम पर करना होगा।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    प्रियंका गांधी
    विधानसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को फिर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया राष्ट्रीय समन्वयक बहुजन समाज पार्टी
    #NewsBytesExplainer: भारत ने बांग्लादेश की किन-किन वस्तुओं पर लगाया आयात प्रतिबंध, क्या होगा असर? #NewsBytesExplainer
    'मिशन इम्पॉसिबल 8' की आंधी के बीच भी बॉक्स ऑफिस पर 'रेड 2' का कमाल जारी अजय देवगन
    IPL 2025: KKR ने रोवमैन पॉवेल की जगह शिवम शुक्ला को टीम में किया शामिल कोलकाता नाइट राइडर्स

    उत्तर प्रदेश

    विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार, जितिन प्रसाद बने कैबिनेट मंत्री लखनऊ
    गोरखपुर: पुलिस की छापेमारी के दौरान व्यापारी की मौत, छह पुलिसकर्मी निलंबित गोरखपुर
    उत्तर प्रदेश सरकार ने दी कोरोना प्रतिबंधों में ढील, खुले स्थानों पर हो सकेंगे शादी समारोह दुर्गा पूजा
    उत्तर प्रदेश: गंभीर अपराधों में शामिल होने वाले पुलिसकर्मियों को किया जाएगा बर्खास्त- योगी आदित्यनाथ योगी आदित्यनाथ

    प्रियंका गांधी

    कांग्रेस से सुलह के बाद सचिन पायलट बोले- सैद्धांतिक था विरोध, आत्मसम्मान बचाए रखना चाहता था राहुल गांधी
    राहुल से सहमत हैं उनकी बहन प्रियंका, गांधी परिवार से बाहर का होना चाहिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी
    कांग्रेस में बगावत: पार्टी की अहम बैठक में अब तक क्या-क्या हुआ? सोनिया गांधी
    उत्तर प्रदेश: विधानसभा चुनाव के लिए बनी समितियां, सोनिया को पत्र लिखने वाले नेता शामिल नहीं शशि थरूर

    विधानसभा चुनाव

    बंगाल: अंतिम चरण के मतदान से पहले चौथे उम्मीदवार की कोरोना के कारण मौत पश्चिम बंगाल
    हाई कोर्ट की फटकार के बाद चुनाव आयोग बोला- कोरोना प्रोटोकॉल लागू कराना राज्यों की जिम्मेदारी तमिलनाडु
    कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लेने वाले उम्मीदवारों को मिलेगा मतगणना केंद्र में प्रवेश- चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल
    बंगाल विधानसभा चुनाव: आखिरी चरण में 35 सीटों पर मतदान जारी, 2 मई को आएंगे नतीजे पश्चिम बंगाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025