राजनीति की खबरें
हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।
पश्चिम बंगाल: चुनाव प्रचार के दौरान दिलीप घोष के साथ धक्कामुक्की, सुरक्षाकर्मियों ने लहराया पिस्तौल
भवानीपुर उपचुनाव के लिए प्रचार कर रहे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष को सोमवार को भारी विरोध का सामना करना पड़ा।
विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार, जितिन प्रसाद बने कैबिनेट मंत्री
अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है।
पंजाब: नई कैबिनेट ने ली शपथ, कई नए चेहरों को मिली जगह
चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनने के बाद आज पंजाब कैबिनेट विस्तार हो गया है। रविवार को कुल 15 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।
पंजाब कैबिनेट की नई सूची फाइनल; सात विधायकों को मिली जगह, पांच पूर्व मंत्रियों की छुट्टी
पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के कमान संभालने के बाद नए मंत्रिमंडल पर शुरू हुई माथापच्ची लगभग खत्म हो गई।
गोवा: अरविंद केजरीवाल ने बेरोजगार युवाओं को मासिक भत्ता देने सहित किए सात बड़े वादे
गोवा में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है।
राहुल गांधी से मिले सचिन पायलट, मंत्रिमंडल में फेरबदल समेत कई मुद्दों पर हुई बात
बीते सप्ताह राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। यह बैठक ऐसे समय हुई, जब कांग्रेस पंजाब में नेतृत्व परिवर्तन की तैयारी में लगी हुई थी।
ममता बनर्जी को 2024 में प्रधानमंत्री बनते हुए देखना चाहते हैं बाबुल सुप्रियो
जुलाई में राजनीति से संन्यास का ऐलान कर गत दिनों तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल होने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में TMC प्रमुख ममता बनर्जी को देश का प्रधानमंत्री बनते हुए देखना चाहते हैं।
कौन है चरणजीत सिंह चन्नी और उन्होंने कैसे हासिल किया पंजाब के मुख्यमंत्री का पद?
पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सोमवार को चरणजीत सिंह चन्नी नए मुख्यमंत्री के बन गए हैं।
चरणजीत सिंह चन्नी बने पंजाब के नए मुख्यमंत्री, दो उप मुख्यमंत्रियों ने ली भी शपथ
चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। राजभवन में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।
बिहार: पटना की अदालत ने तेजस्वी यादव समेत छह के खिलाफ FIR दर्ज करने को कहा
पटना की एक अदालत ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव समेत छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। इन पर टिकट के लिए पैसे लेने का आरोप है।
आज 11 बजे शपथ लेंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी
पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आज सुबह 11 बजे शपथ लेंगे।
चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री, कैप्टन ने दी बधाई
चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे। इसका आधिकारिक ऐलान करते हुए पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि विधायक दल की बैठक में उन्हें एकमत से नेता चुना गया है।
अंबिका सोनी ने ठुकराया ऑफर, कहा- सिख नेता को होना चाहिए पंजाब का मुख्यमंत्री
कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद कांग्रेस आज शाम तक नए मुख्यमंत्री का ऐलान कर सकती है।
दोपहर बाद पंजाब को मिल सकता है नया मुख्यमंत्री, सुनील जाखड़ रेस में सबसे आगे
कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद पंजाब को आज नया मुख्यमंत्री मिल सकता है।
पंजाब: सोनिया गांधी करेगी नए मुख्यमंत्री का चुनाव, कांग्रेस विधायक दल की बैठक में हुआ निर्णय
पंजाब में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ जारी खींचतान के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
पंजाब: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, कहा- अपमानित महसूस कर रहा हूं
पंजाब में हाल में कांग्रेस आलाकमान की ओर से प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किए गए नवजोत सिंह सिद्धू के साथ जारी राजनीतिक खींचतान के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए बाबुल सुप्रियो, जुलाई में राजनीति से संन्यास का किया था ऐलान
पूर्व केंद्रीय मंत्री और हाल ही में राजनती छोड़ने का ऐलान करने वाले बाबुल सुप्रियो तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हो गए हैं।
पार्टी में अपमान से दुखी कैप्टन अमरिंदर सिंह, छोड़ सकते हैं कांग्रेस- रिपोर्ट
पंजाब कांग्रेस में विद्रोह का सामना कर रहे मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पार्टी छोड़ने के संकेत दिए हैं।
पंजाब: कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक आज, कैप्टन की कुर्सी को खतरा
पंजाब कांग्रेस में जारी घमासान के बीच मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कुर्सी पर खतरा मंडराता नजर आ रहा है।
गुजरात के नए मंत्रिमंडल ने ली शपथ, रुपाणी सरकार के सारे मंत्रियों की छुट्टी
गुजरात के नवगठित मंत्रिमंडल ने आज राजभवन में शपथ ले ली है और शाम चार बजे कैबिनेट की पहली बैठक होगी।
AAP का उत्तर प्रदेश में 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा, मनीष सिसोदिया ने की घोषणा
आम आदमी पार्टी (AAP) ने उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज कर दी है। AAP ने यहां अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय किया है और वह लोगों को अभी से रिझाने में जुट गई है।
बंगाल: हफ्ते में दूसरी बार भाजपा सांसद के घर पर फेंका गया बम
पश्चिम बंगाल में भाजपा के सांसद अर्जुन सिंह के घर पर आज एक बार फिर से बम फेंका गया। इस हमले में किसी को कोई चोट नहीं आई है। मौके पर पहुंची राज्य पुलिस ने बम स्क्वाड को बुला लिया है और घटना की CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है।
पेगासस जासूसी कांड: केंद्र सरकार का राष्ट्रीय सुरक्षा के कारण हलफनामा दाखिल करने से इनकार
केंद्र सरकार ने पेगासस जासूसी कांड में सुप्रीम कोर्ट में विस्तृत हलफनामा दाखिल करने से इनकार कर दिया है। आज सरकार ने मुख्य न्यायाधीश (CJI) एनवी रमना की अध्यक्षता वाली बेंच से कहा कि उसके पास मामले में छिपाने के लिए कुछ नहीं है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कारणों की वजह से वह हलफनामा नहीं दाखिल कर सकती।
भूपेंद्र पटेल ने ली शपथ, बने गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री
भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर पद की शपल ले ली है। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा शासित प्रदेशों के कुछ मुख्यमंत्री शामिल हुए थे।
कर्नाटक: भाजपा विधायक पाटिल बोले- कांग्रेस छोड़ने के लिए की गई थी पैसे की पेशकश
कर्नाटक से भाजपा विधायक श्रीमंत बालासाहेब पाटिल ने रविवार को कहा कि उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए पैसे की पेशकश की गई थी।
गुजरात: कौन हैं भूपेंद्र पटेल और उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने के पीछे क्या मुख्य वजह रही?
विजय रुपाणी के इस्तीफे के बाद भाजपा ने अपने पहली बार के विधायक भूपेंद्र पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया है और उसके इस फैसले ने सबको चौंका दिया है।
योगी सरकार के विकास कार्यों के विज्ञापन में कोलकाता फ्लाईओवर की तस्वीर, TMC ने साधा निशाना
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के विकास कार्यों का एक विज्ञापन विवादों में आ गया है। विरोधियों का दावा है कि इस विज्ञापन में कोलकाता के एक फ्लाईओवर को योगी सरकार के विकास कार्य के रूप में दिखाया गया है।
भूपेंद्र पटेल होंगे गुजरात के अगले मुख्यमंत्री
वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेंद्र पटेल गुजरात के अगले मुख्यमंत्री होंगे। आज भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर आम सहमति बनी। उन्होंने मुख्यमंत्री बनने की रेस में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया समेत कई बड़े नामों को पछाड़ा है।
विजय रुपाणी के मुख्यमंत्री रहते गुजरात चुनाव जीतना मुश्किल- RSS सर्वे
भाजपा नेता विजय रुपाणी को गुजरात के मुख्यमंत्री के पद से क्यों हटाया गया, इसको लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं और अब धीरे-धीरे इसकी जानकारी सामने आ रही हैं।
गुजरात: विजय रुपाणी के बाद कौन होगा नया मुख्यमंत्री? ये नाम है सबसे आगे
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने शनिवार दोपहर अचानक अपने पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है।
गुजरात: विजय रुपाणी के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के पीछे क्या है कारण?
गुजरात की राजनीति में शनिवार को बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। विजय रुपाणी ने दोपहर में अचानक मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया।
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने दिया इस्तीफा, कहा- समय के साथ बदलती है जिम्मेदारी
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि समय के साथ पार्टी में जिम्मेदारियां बदलती रहती हैं और यह स्वाभाविक प्रक्रिया है।
उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ "आपत्तिजनक" बयान के लिए ओवैसी के खिलाफ केस दर्ज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के लिए उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
बंगाल उपचुनाव: भाजपा ने भवानीपुर से प्रियंका टिबरेवाल को बनाया उम्मीदवार, ममता बनर्जी को देंगी टक्कर
भारतीय जनता पार्टी ने 30 सितंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।
किसी बाहुबली को उत्तर प्रदेश चुनाव में नहीं उतारेगी बसपा, मुख्तार अंसारी का टिकट कटा
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने ऐलान किया है कि पार्टी कोशिश करेगी कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में किसी भी बाहुबली या माफिया को टिकट न दिया जाए।
छत्तीसगढ़: ब्राह्मणों के खिलाफ विवादित बयान देने के मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता गिरफ्तार
ब्राह्मणों के खिलाफ विवादित बयान देने के मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
मनी लॉन्ड्रिंग मामला: ED ने अनिल देशमुख के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है।
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से विशेष अभियान चलाएगी भाजपा, आयोजित किए जाएंगे कई कार्यक्रम
प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा में 20 साल पूरे होने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी 20 दिनों का 'सेवा और समर्पण' अभियान चलाएगी।
पश्चिम बंगाल: उपचुनाव से पहले एक और भाजपा विधायक तृणमूल कांग्रेस में शामिल
पश्चिम बंगाल में उपचुनाव की तारीख के ऐलान के दिन ही एक और भाजपा विधायक ने तृणमूल कांग्रेस में वापसी कर ली है।
बंगाल: भवानीपुर सीट पर 30 सितंबर को उपचुनाव, ममता बनर्जी के लिए जीतना जरूरी
चुनाव आयोग ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन सीटों में भवानीपुर के साथ-साथ शमशेरगंज और जंगीपुर विधानसभा सीट भी शामिल है।