NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / उत्तर प्रदेश: भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले 30 लाख बूथ कार्यकर्ताओं को भेजा दीवाली गिफ्ट
    राजनीति

    उत्तर प्रदेश: भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले 30 लाख बूथ कार्यकर्ताओं को भेजा दीवाली गिफ्ट

    उत्तर प्रदेश: भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले 30 लाख बूथ कार्यकर्ताओं को भेजा दीवाली गिफ्ट
    लेखन भारत शर्मा
    Oct 28, 2021, 03:13 pm 1 मिनट में पढ़ें
    उत्तर प्रदेश: भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले 30 लाख बूथ कार्यकर्ताओं को भेजा दीवाली गिफ्ट
    भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले 30 लाख बूथ कार्यकर्ताओं को भेजा दीवाली गिफ्ट।

    उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इस कड़ी में पार्टी की ओर से खुद को बूथ स्तर तक मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसको लेकर भाजपा ने अपने 30 लाख बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को दीवाली का तोहफा भेजा है। बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बूथ प्रबंधन पर जोर दिया था।

    भाजपा ने तोहफे में भेजे तोरण द्वार और कमल आकार के दीपक

    हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, भाजपा के राज्‍य में 1.63 लाख बूथ हैं और पार्टी ने 1.5 लाख से अधिक बूथों पर 20-20 सदस्यीय समितियों का गठन किया है। इस हिसाब से राज्य में भाजपा के 30 लाख से अधिक बूथ स्तरीय कार्यकर्ता मौजूद हैं। पार्टी ने बूथ कमेटी के सभी सदस्यों को दीवाली का तोहफा भेजा है। पार्टी द्वारा भेजे गए तोहफे के पैकेट में तोरण द्वार और पार्टी के चुनाव चिन्ह कमल के आकार में बने मिट्टी दीपक हैं।

    बूथ कार्यकर्ता भाजपा परिवार की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी- पाठक

    भाजपा की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने गुरुवार को कहा, "हम सब एक साथ काम करते हैं और बूथ कार्यकर्ता भाजपा परिवार की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। दिवाली पर उपहार देने की परंपरा रही है। ऐसे में पार्टी ने प्रदेश के सभी 30 लाख से अधिक बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को दिवाली का तोहफा भेजा है।" उन्होंने कहा, "पार्टी के इन प्रयासों से सभी कार्यकर्ताओं को संबल मिलता है।"

    चुनाव चिह्न लोगों के बीच ले जाना स्वाभाविक प्रक्रिया- पाठक

    उपहार के जरिए भी चुनाव प्रचार करने के सवाल पर पाठक ने कहा, "पार्टी का पूरा ध्यान 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है और चुनाव चिह्न लोगों के बीच ले जाना स्वाभाविक प्रक्रिया है।" उन्होंने कहा, "कमल का दीपक जलेगा तो न केवल अंधेरा मिटेगा बल्कि यह विश्वास भी मजबूत होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की सरकारों ने विकास योजनाओं की जो कड़ी शुरू की है, उस श्रृंखला को और आगे बढ़ाया जाएगा।"

    अमित शाह ने लागू किया था बूथ प्रबंधन फॉर्मूला

    बता दें कि 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बूथ प्रबंधन फॉर्मूला लागू करते हुए प्रदेश के सभी बूथ कार्यकर्ताओं के घरों का दौरा किया था। इसके अलावा उन्होंने राज्य के विभिन्न हिस्सों में बूथ सभाओं को भी संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई थी। इसी कड़ी में शाह इस बार भी शुक्रवार को राज्य का दौरा करेंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हौंसला बढ़ाएंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    योगी आदित्यनाथ
    उत्तर प्रदेश
    अमित शाह
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    फरवरी में होगी विमेंस प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी- रिपोर्ट विमेंस प्रीमियर लीग
    कंगना रनौत ने फिर दी बॉलीवुड को नसीहत, धमकाते हुए बोलीं- राजनीति से दूर रहो कंगना रनौत
    त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: भाजपा ने 60 सीटों में से 48 सीटों के उम्मीदवार किए घोषित भाजपा समाचार
    मिनी बस के आकार का क्षुद्रग्रह धरती के करीब से गुजरा, टल गया संकट अंतरिक्ष

    योगी आदित्यनाथ

    नेपाल विमान हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजा देगी योगी सरकार उत्तर प्रदेश
    जैकी श्रॉफ ने योगी आदित्यनाथ की सिनेमाघरों में पॉपकॉर्न की कीमतें कम करने की मांग जैकी श्रॉफ
    सुनील शेट्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांगी मदद, 'बायकॉट ट्रेंड' को बताया खतरनाक बायकॉट ट्रेंड
    योगी आदित्यनाथ के पहनावे पर पूर्व कांग्रेस सांसद की टिप्पणी, कहा- भगवा मत पहनो, आधुनिक बनो कांग्रेस समाचार

    उत्तर प्रदेश

    गणतंत्र दिवस समारोह में योगी के बगल में बैठने के लिए नेताओं में होड़, वीडियो वायरल गणतंत्र दिवस
    उत्तर प्रदेश: लखनऊ में इमारत के मलबे से सुरक्षित निकला बच्चा, डोरेमोन देखकर बचाई जान लखनऊ
    उत्तर प्रदेश: बच्ची से रेप के दोषी को उम्रकैद की सजा, 8 महीने के अंदर फैसला रेप
    उत्तर प्रदेश: आगरा में धर्मशाला की खुदाई के दौरान मकान ढहे, कई मलबे में फंसे आगरा

    अमित शाह

    भारत जोड़ो यात्रा: राहुल की सुरक्षा में चूक को लेकर कांग्रेस का अमित शाह को पत्र  भारत जोड़ो यात्रा
    2024 लोकसभा चुनाव तक जेपी नड्डा बने रहेंगे भाजपा प्रमुख, कार्यकाल का विस्तार किया गया भाजपा समाचार
    भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज से, प्रधानमंत्री करेंगे दिल्ली में रोड शो भाजपा समाचार
    अमित शाह ने जम्मू में किया ऐलान- NIA करेगी राजौरी में हुए आतंकी हमले की जांच जम्मू-कश्मीर

    भाजपा समाचार

    कैप्टन अमरिंदर सिंह हो सकते हैं महाराष्ट्र के अगले राज्यपाल, अटकलें तेज अमरिंदर सिंह
    दिल्ली मेयर चुनाव का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, AAP उम्मीदवार शैली ओबरॉय ने दायर की याचिका दिल्ली
    दिल्ली नगर निगम: फिर नहीं हो पाया मेयर का चुनाव, हंगामे के कारण सदन स्थगित दिल्ली
    दिल्ली नगर निगम: मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव आज, हंगामे के आसार दिल्ली

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023