NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान, उत्तर प्रदेश चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत सीट देगी कांग्रेस
    अगली खबर
    प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान, उत्तर प्रदेश चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत सीट देगी कांग्रेस
    उत्तर प्रदेश चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत सीट देगी कांग्रेस

    प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान, उत्तर प्रदेश चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत सीट देगी कांग्रेस

    लेखन मुकुल तोमर
    Oct 19, 2021
    02:36 pm

    क्या है खबर?

    कांग्रेस ने अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत सीटें महिलाओं को देने का ऐलान किया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज ये घोषणा करते हुए कहा कि ये फैसला हर उस महिला के लिए है जो उत्तर प्रदेश को आगे ले जाना चाहती है।

    उन्होंने कहा कि अगर उनकी चलती तो वे महिलाओं को 50 प्रतिशत सीटें देतीं। उन्होंने महिलाओं से राजनीति में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की अपील भी की।

    बयान

    प्रियंका बोलीं- उन्नाव और हाथरस की पीड़िताओं के लिए है ये फैसला

    महिलाओं को 40 प्रतिशत सीटें देने का ऐलान करते हुए प्रियंका ने कहा, "ये फैसला उन्नाव की रेप पीड़िता जिसे जिंदा जला दिया गया, हाथरस की पीड़िता जिसे न्याय नहीं मिला, लखीमपुर खीरी में मिली वो लड़की जो प्रधानमंत्री बनना चाहती है, के लिए है। ये फैसला हर उस महिला के लिए है जो उत्तर प्रदेश को आगे ले जाना चाहती है। ये फैसला उन महिला पुलिसकर्मियों के लिए भी हैं जिन्होंने मुझे घेरा और सीतापुर गेस्ट हाउस लेकर गईं।"

    बयान

    नफरत की राजनीति को केवल महिलाएं खत्म कर सकती हैं- प्रियंका

    विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा, "उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महिलाएं पूरी तरह से हिस्सा लेंगी। पार्टियों को लगता है कि वे एक LPG सिलेंडर और 2,000 रुपये देेकर महिलाओं का तुष्टीकरण कर सकते हैं... देश में नफरत की राजनीति हो रही है और केवल महिलाएं इसका अंत कर सकती हैं। इस देश को धर्म की राजनीति से बाहर आना ही होगा और महिलाओं को ये अपने दम पर करना होगा।"

    बयान

    15 नवंबर से आवेदन स्वीकार करेगी कांग्रेस

    महिलाओं को टिकट देने की प्रक्रिया पर प्रियंका ने कहा, "हमने आवेदन मांगे हैं और 15 नवंबर से इन्हीं स्वीकार किया जाएगा। अगर मेरी चलती तो मैं महिलाओं को 50 प्रतिशत टिकट दे देती।"

    कोशिश

    उत्तर प्रदेश में पार्टी को फिर से खड़ा करने की कोशिश कर रही हैं प्रियंका

    गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश का प्रभार संभाल रहीं प्रियंका गांधी पिछले कुछ समय से काफी सक्रिय नजर आ रही हैं और लखीमपुर खीरी में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा के किसानों को कुचलने के मामले में गिरफ्तारी भी दे चुकी हैं।

    वे पीड़ित परिजनों से मिलने लखीमपुर जा रही थीं जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रास्ते में गिरफ्तार कर लिया था।

    उनकी कोशिश राज्य में कांग्रेस को एक बार फिर से खड़ा करने की है।

    विधानसभा चुनाव

    उत्तर प्रदेश में अगले साल होंगे विधानसभा चुनाव

    राजनीतिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होेने हैं। अभी तक के रुझानों में इन चुनावों में मुख्य टक्कर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा और अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी में नजर आ रहा है।

    हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और उनकी पार्टी बहुजन समाज पार्टी को खारिज करना भी गलती होगी। कांग्रेस मुख्य रेस में नहीं है, हालांकि बेहतर प्रदर्शन करके भाजपा या विपक्ष किसी एक का खेल बिगाड़ सकती है।ो

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    कांग्रेस समाचार
    प्रियंका गांधी
    उत्तर प्रदेश की राजनीति

    ताज़ा खबरें

    ISRO ने लॉन्च किया सैटेलाइट EOS-09, हर मौसम में भेजेगा सटीक तस्वीरें  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी

    उत्तर प्रदेश

    महंत नरेंद्र गिरी की मौत: शिष्य आनंद गिरी पर लगे गंभीर आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार योगी आदित्यनाथ
    महंत नरेंद्र गिरि के पार्थिव देह को दी गई भू-समाधि, सामने आई प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट क्राइम समाचार
    महाराष्ट्र: बहू का ससुर पर छेड़छाड़ और मुर्गी का खून पीने पर मजबूर करने का आरोप महाराष्ट्र
    महंत नरेंद्र गिरी की मौत का मामला: CBI ने शुरू की जांच, दर्ज की पहली FIR केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)

    कांग्रेस समाचार

    बंगाल: भवानीपुर सीट पर 30 सितंबर को उपचुनाव, ममता बनर्जी के लिए जीतना जरूरी पश्चिम बंगाल
    इंफोसिस पर RSS की पत्रिका पांचजन्य का हमला, लगाए कई गंभीर आरोप इंफोसिस
    कर्नाटक: भाजपा विधायक पाटिल बोले- कांग्रेस छोड़ने के लिए की गई थी पैसे की पेशकश कर्नाटक
    पंजाब: कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक आज, कैप्टन की कुर्सी को खतरा पंजाब

    प्रियंका गांधी

    प्रियंका से बातचीत में पायलट ने एक साल के भीतर मांगा था मुख्यमंत्री का पद- रिपोर्ट राजस्थान
    राजस्थान सियासी संकट: सचिन पायलट ने की राहुल और प्रियंका गांधी से मुलाकात राजस्थान
    कांग्रेस से सुलह के बाद सचिन पायलट बोले- सैद्धांतिक था विरोध, आत्मसम्मान बचाए रखना चाहता था राहुल गांधी
    राहुल से सहमत हैं उनकी बहन प्रियंका, गांधी परिवार से बाहर का होना चाहिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी

    उत्तर प्रदेश की राजनीति

    उत्तर प्रदेश: पेपरलेस बजट के लिए विधायकों को आईपैड खरीदने का आदेश, सरकार करेगी भुगतान उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ "आपत्तिजनक" बयान के लिए ओवैसी के खिलाफ केस दर्ज नरेंद्र मोदी
    उत्तर प्रदेश भाजपा प्रमुख ने कहा- नेतागीरी का मतलब लोगों को फॉर्च्यूनर से कुचलना नहीं भाजपा समाचार
    लखीमपुर हिंसा का उत्तर प्रदेश चुनाव पर क्या असर पड़ेगा? भाजपा ने की समीक्षा उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025