राजनीति की खबरें

हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।

पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री चन्नी के भतीजे पर ED का छापा

पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक एक महीने पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे के घर पर छापा मारा है। अवैध खनन के मामले में ये छापा मारा गया है।

पंजाब विधानसभा चुनाव: AAP ने भगवंत मान को बनाया मुख्यमंत्री उम्मीदवार

पंजाब में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी (AAP) ने मंगलवार को राज्य में अपने मुख्यमंत्री चेहरे का औपचारिक ऐलान कर दिया है।

17 Jan 2022

पंजाब

पंजाब में अब 20 फरवरी को होगा मतदान, चुनाव आयोग ने बदली तारीख

चुनाव आयोग ने पंजाब विधानसभा चुनाव की तारीख को बदल दिया है। राज्य में अब 14 फरवरी की बजाय 20 फरवरी को मतदान होगा।

उत्तराखंड: भाजपा ने हरक सिंह रावत को निष्कासित किया, मंत्रिमंडल से भी निकाला

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने हरक सिंह रावत को छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी ने उन पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उत्तर प्रदेश: राकेश टिकैत के संगठन ने किया सपा-लोकदल के गठबंधन को समर्थन का ऐलान

राकेश टिकैत के संगठन भारतीय किसान यूनियन (BKU) ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के गठबंधन का समर्थन करने का ऐलान किया है।

उत्तर प्रदेश: भाजपा छोड़ने वाले तीसरे मंत्री दारा सिंह भी हुए समाजवादी पार्टी में शामिल

उत्तर प्रदेश सरकार से इस्तीफा देने वाले भाजपा के तीसरे मंत्री दारा सिंह चौहान भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी का दामन थामा।

16 Jan 2022

पंजाब

पंजाब के मुख्यमंत्री ने राज्य में मतदान की तारीख आगे बढ़ाने की मांग क्यों की?

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख को आगे बढ़ाने का आग्रह किया है।

कोरोना का डर, चुनाव आयोग ने रैलियों और रोड शो पर 22 जनवरी तक बढ़ाई पाबंदी

चुनाव आयोग ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए पांच राज्यों में रैलियों और रोड शो पर 15 जनवरी तक लगे प्रतिबंध को 22 जनवरी तक बढ़ा दिया है।

15 Jan 2022

पंजाब

पंजाब विधानसभा चुनाव: मुख्यमंत्री चन्नी चमकौर साहिब और सिद्धू अमृतसर से लड़ेंगे चुनाव

कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

उत्तर प्रदेश: भाजपा के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें सबसे बड़ा नाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का है, जो गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे और यह उनका पहला विधानसभा चुनाव होगा।

सपा के साथ नहीं जाएंगे चंद्रशेखर आजाद, कहा- अखिलेश को दलित नेता नहीं चाहिए

भीम आर्मी के प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

14 Jan 2022

लखनऊ

लखनऊ: समाजवादी पार्टी की 'वर्चुअल रैली' में जमा हुई भीड़, जिलाधिकारी ने कहा- अनुमति नहीं ली

शुक्रवार को लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर हुई 'वर्चुअल रैली' में हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस भीड़ को संबोधित भी किया।

उत्तर प्रदेश: समर्थक विधायकों समेत समाजवादी पार्टी में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सैनी

तीन दिन पहले मंत्री पद से इस्तीफा देकर भाजपा को बड़ा झटका देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

कौन हैं उन्नाव विधानसभा सीट से कांग्रेस का टिकट पाने वालीं आशा सिंह?

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 125 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। इनमें से 50 टिकटें महिलाओं को दी गई हैं।

उत्तर प्रदेश में भाजपा को एक और झटका, 3 दिनों में तीसरे मंत्री का इस्तीफा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को लगातार झटके लगते जा रहे हैं। गुरुवार को धर्म सिंह सैनी ने योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की सूची जारी की, 50 महिलाओं को टिकट

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 50 महिलाओं समेत कुल 125 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है।

उत्तर प्रदेश में दल-बदल जारी, अब सपा और कांग्रेस के विधायक हुए भाजपा में शामिल

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल का दौर जारी है और इस बार बाजी भाजपा के हाथ लगी है। बुधवार को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के विधायक और पूर्व विधायक भाजपा में शामिल हुए।

पॉलिटिकल हफ्ता: उत्तर प्रदेश का जाति का गणित और क्यों निर्णायक साबित हो सकते हैं OBC?

2014 में राष्ट्रीय पटल पर नरेंद्र मोदी के उदय के बाद जब जातिगत समीकरण टूटने लगे तो इसे मंडल राजनीति के अंत की तरह देखा गया, लेकिन जाति भारतीय समाज की वो सच्चाई है जिसे राजनीति चाहकर भी नहीं नकार सकती।

स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, 2014 का है मामला

उत्तर प्रदेश सरकार से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य की आपत्तिजनक भाषण देने के मामले में मुश्किलें बढ़ गई हैं।

उत्तर प्रदेश में भाजपा को एक और झटका, अब वन और पर्यावरण मंत्री ने दिया इस्तीफा

उत्तर प्रदेश में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों में फिर से सत्ता हासिल करने की तैयारियों में जुटी भाजपा को बुधवार को एक और बड़ा झटका लगा है।

भाजपा में वापस जाने का सवाल ही नहीं, अभी सपा में नहीं जा रहा- स्वामी प्रसाद

मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने आज साफ किया कि वे जल्द ही भाजपा से भी इस्तीफा दे देंगे और उनका पार्टी में वापस जाने का कोई इरादा नहीं है।

11 Jan 2022

पंजाब

पंजाब चुनाव से पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने मुख्यमंत्री पद को लेकर दिया बड़ा बयान

पंजाब में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के तेवर बदले हुए नजर आ रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में भाजपा को झटका, मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और तीन अन्य विधायकों का इस्तीफा

उत्तर प्रदेश में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी सत्ताधारी भाजपा को मंगलवार को बड़ा झटका लगा है।

11 Jan 2022

मायावती

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी मायावती, बसपा सांसद ने दी जानकारी

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती अगले महीने से शुरू हो रहे राज्य विधानसभा चुनाव में मैदान में नहीं उतरेंगी।

10 Jan 2022

गोवा

गोवा विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को झटका, मंत्री का पद और पार्टी दोनों से इस्तीफा

गोवा में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी सत्ताधारी भाजपा को सोमवार को बड़ा झटका लगा है।

उत्तर प्रदेश: चुनाव की तैयारियों के बीच एक हफ्ते में 1,300 प्रतिशत बढ़े कोरोना के मामले

विधानसभा चुनावों की तैयारी के बीच उत्तर प्रदेश में एक हफ्ते के अंदर कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में 1,300 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखने को मिली है।

09 Jan 2022

पंजाब

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव: पिछली बार किस राज्य में किस पार्टी ने मारी थी बाजी?

चुनाव आयोग ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है।

चुनावों के ऐलान के साथ ही लागू होने वाली आचार संहिता का क्या मतलब है?

शनिवार को चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही इन राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई।

अब चुनाव प्रचार पर ज्यादा पैसे लगा सकेंगे उम्मीदवार, खर्च सीमा बढ़ी

चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों की खर्च की सीमा बढ़ा दी है। पहले जहां लोकसभा चुनाव में एक प्रत्याशी 70 लाख रुपये खर्च सकता था, वहीं अब यह सीमा बढ़ाकर 95 लाख रुपये कर दी गई है। इसी तरह विधानसभा के उम्मीदवार के खर्च की सीमा 28 लाख से बढ़ाकर 40 लाख रुपये की गई है।

जम्मू-कश्मीर के चार पूर्व मुख्यमंत्रियों से वापस ली जाएगी SSG सुरक्षा

केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के चार पूर्व मुख्यमंत्रियों की विशेष सुरक्षा समूह (SSG) सुरक्षा वापस लेने का फैसला किया है।

पॉलिटिकल हफ्ता: भाजपा के लिए क्यों बेहद महत्वपूर्ण है उत्तर प्रदेश?

ये शायद ही किसी को बताने की जरूरत हो कि देश का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश राजनीतिक तौर पर भी उतना ही महत्वपूर्ण है। यही कारण है कि इसे जीतने के लिए हर पार्टी पूरा दमखम लगाती है।

अखिलेश यादव ने रद्द की अयोध्या की विजय रथ यात्रा, मुख्यमंत्री का नोएडा दौरा भी रद्द

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

कोरोना के बढ़़ते मामलों के बीच कांग्रेस ने चुनावी राज्यों में रद्द की सभी राजनीतिक रैलियां

उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस पार्टी ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' महिला मैराथन सहित अन्य सभी राजनीतिक रैलियों को रद्द कर दिया है।

केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने छोड़े भाजपा के सभी व्हाट्सऐप ग्रुप

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है।

04 Jan 2022

दिल्ली

कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए अरविंद केजरीवाल, हल्के लक्षण

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। आज सुबह ट्वीट करते हुए उन्होंने ये जानकारी दी।

सत्यपाल मलिक ने प्रधानमंत्री मोदी को 'घमंडी' बताया, कहा- कृषि कानूनों पर हुआ था झगड़ा

मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने रविवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री मोदी को 'घमंडी' करार दिया है।

मुस्लिम महिलाओं की ऑनलाइन नीलामी करने वाले 'बुल्ली बाई' ऐप पर बड़ा विवाद, ब्लॉक किया गया

मुस्लिम महिलाओं की ऑनलाइन "नीलामी" करने वाले 'बुल्ली बाई' ऐप को ब्लॉक कर दिया गया है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार रात ट्वीट करते हुए ये जानकारी दी।

जम्मू-कश्मीर: परिसीमन आयोग की सिफारिशों के खिलाफ मार्च से पहले 3 पूर्व मुख्यमंत्री नजरबंद

जम्मू-कश्मीर में परिसीमन आयोग की सिफारिशों के खिलाफ गुपकर घोषणापत्र गठबंधन (PAGD) की ओर से निकाले जाने वाले मार्च को रोकने के लिए प्रशासन ने तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को शनिवार को नजरबंद कर दिया।

केंद्र सरकार ने दी इलेक्टोरल बॉन्ड की मंजूरी, जानिए इसकी खास बातें

उत्तर प्रदेश समेत देश में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों से पहले केंद्र सरकार ने इलेक्टोरल बॉन्ड की मंजूरी दे दी है।

30 Dec 2021

राजनीति

बुजुर्गों, दिव्यांगों और कोरोना संक्रमितों को मिलेगी घर से मतदान करने की सुविधा- चुनाव आयोग

चुनाव आयोग ने ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते प्रकोप के बीच उत्तर प्रदेश में चुनाव तैयारियों का जायजा लेने के बाद बुधवार को लखनऊ में कहा कि राज्य के सभी राजनीतिक दल समय पर चुनाव कराना चाहते हैं।