NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से विशेष अभियान चलाएगी भाजपा, आयोजित किए जाएंगे कई कार्यक्रम
    राजनीति

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से विशेष अभियान चलाएगी भाजपा, आयोजित किए जाएंगे कई कार्यक्रम

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से विशेष अभियान चलाएगी भाजपा, आयोजित किए जाएंगे कई कार्यक्रम
    लेखन प्रमोद कुमार
    Sep 04, 2021, 05:58 pm 1 मिनट में पढ़ें
    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से विशेष अभियान चलाएगी भाजपा, आयोजित किए जाएंगे कई कार्यक्रम
    अभियान के तहत लगाए जाएंगे मोदी के पोस्टर

    प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा में 20 साल पूरे होने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी 20 दिनों का 'सेवा और समर्पण' अभियान चलाएगी। इसकी शुरुआत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के 71वें जन्मदिन से होगी। इन 20 दिनों में पार्टी ने स्वच्छता और रक्तदान अभियान समेत कई कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है। यह अभियान 7 अक्टूबर तक चलेगा, जब नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री पद पर 20 साल पूरे हो जाएंगे।

    प्रधानमंत्री को भेजे जाएंगे पांच करोड़ पोस्टकार्ड

    भाजपा की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि देशभर में बूथस्तर के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करते हुए उन्हें पांच करोड़ पोस्टकार्ड भेजेंगे। इसके अलावा 'मुफ्त राशन और गरीबों को मुफ्त वैक्सीन देने के लिए' प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करते हुए बैनर और पोस्टर भी लगाए जाएंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं को भेजे पत्र में उसने प्रधानमंत्री मोदी के जीवन को दर्शाती विशेष प्रदर्शनियां लगाने को कहा गया है। नमो ऐप पर भी वर्चुअल कार्यक्रम होंगे।

    उत्तर प्रदेश में 71 जगहों पर होगी गंगा की सफाई

    पार्टी ने अपने नेताओं और पदाधिकारियों को राशन वितरण केंद्रों पर जाकर प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करते हुए वीडियो क्लिप बनाने को कहा है। युवा मोर्चा भी इन 20 दिनों के दौरान अलग-अलग जगहों पर रक्तदान शिविर लगाएगा। 'सेवा और समर्पण' अभियान के दौरान पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उत्तर प्रदेश में 71 जगहों पर गंगा की सफाई का विशेष अभियान चलाएंगे। कार्यकर्ताओं और नेताओं को इन आयोजनों के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा गया है।

    वैक्सीनेशन केंद्रों पर जाकर धन्यवाद ज्ञापित करेंगे भाजपा नेता

    भाजपा ने बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी के जीवन और उनकी उपलब्धियों पर केंद्रित कार्यक्रमों में बुद्धिजीवियों और मशहूर हस्तियों को बुलाया जाएगा। साथ ही अलग-अलग भाषाओं में लोकप्रिय लोगों के विचार और लेखों को प्रकाशित किया जाएगा ताकि पार्टी का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे। इसके अलावा पार्टी के पदाधिकारियों और नेताओं को वैक्सीनेशन केंद्रों पर जाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करने को कहा गया है।

    ये कार्यक्रम भी होंगे आयोजित

    पार्टी ने अभियान के तहत जिला स्तरों पर स्वास्थ्य कैंप लगाने, कृत्रिम अंग वितरित करने, अस्पतालों और वृद्धाश्रमों में फल वितरित, प्लास्टिक हटाने, राशन बैग का व्यापक स्तर पर वितरण, खादी के उपयोग और इसके प्रसार और सरकार की नीतियों का प्रचार करने से जुड़े अभियान चलाने की बात भी कही है। साथ ही पार्टी के कार्यकर्ता संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों का पंजीकरण करेंगे ताकि उन्हें सरकारी सुविधाएं मिल सके।

    इन नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

    भाजपा ने राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, डी पुरुंदेश्वरी, विनोद सोनकर और राष्ट्रीय किसान मोर्चा के प्रमुख राजकुमार चाहर को इन आयोजनों की व्यवस्थित योजना बनाने, क्रियान्वयन और उसकी समीक्षा करने की जिम्मेदारी दी है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    भाजपा समाचार
    जेपी नड्डा

    भाजपा समाचार

    मोदी सरकार के 9 साल होने पर कांग्रेस ने पूछे 9 सवाल, जानें क्या-क्या मुद्दे उठाए नरेंद्र मोदी
    नई संसद में 'सेंगोल' की स्थापना को लेकर विवाद, कांग्रेस और भाजपा में जुबानी जंग तेज  संसद
    विदेश यात्रा से लौटे प्रधानमंत्री मोदी बोले- भारतीयों को गुलामी की मानसिकता में नहीं डूबना चाहिए नरेंद्र मोदी
    लोकसभा चुनाव में भाजपा काट सकती है वरुण गांधी का टिकट, दिखाए थे बगावती सुर वरुण गांधी

    जेपी नड्डा

    कर्नाटक: भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, UCC लागू करने का किया वादा  भाजपा समाचार
    कर्नाटक: नड्डा के 'मोदी के आशीर्वाद से वंचित रहने' के बयान को कांग्रेस ने बताया धमकी कर्नाटक
    भाजपा स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित, 10 लाख स्थानों पर होगा लाइव प्रसारण नरेंद्र मोदी
    मोदी सरनेम मामले पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले- राहुल का अहंकार बड़ा और समझ छोटी राहुल गांधी

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023