NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / योगी सरकार के विकास कार्यों के विज्ञापन में कोलकाता फ्लाईओवर की तस्वीर, TMC ने साधा निशाना
    राजनीति

    योगी सरकार के विकास कार्यों के विज्ञापन में कोलकाता फ्लाईओवर की तस्वीर, TMC ने साधा निशाना

    योगी सरकार के विकास कार्यों के विज्ञापन में कोलकाता फ्लाईओवर की तस्वीर, TMC ने साधा निशाना
    लेखन मुकुल तोमर
    Sep 12, 2021, 06:51 pm 1 मिनट में पढ़ें
    योगी सरकार के विकास कार्यों के विज्ञापन में कोलकाता फ्लाईओवर की तस्वीर, TMC ने साधा निशाना
    योगी सरकार के विज्ञापन में कोलकाता फ्लाईओवर की तस्वीर

    उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के विकास कार्यों का एक विज्ञापन विवादों में आ गया है। विरोधियों का दावा है कि इस विज्ञापन में कोलकाता के एक फ्लाईओवर को योगी सरकार के विकास कार्य के रूप में दिखाया गया है। पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कई नेताओं ने ट्वीट करते हुए मामले में भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। एक अंग्रेजी अखबार की गलती से ये तस्वीर प्रकाशित होने की बात सामने आई है।

    क्या है पूरा मामला?

    उत्तर प्रदेश सरकार ने एक नया विज्ञापन जारी किया है जिसमें योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पिछले पांच साल में राज्य में हुए विकास कार्यों को दिखाया गया है। हालांकि इस विज्ञापन में दिखाए गए एक फ्लाईओवर को कोलकाता का मां फ्लाईओवर बताया जा रहा है और इस पर कोलकाता की पांरपरिक पीली टैक्सी भी चलती हुई देखी जा सकती हैं। इसके अलावा फ्लाईओवर के पास की दो इमारतों को भी लोगों ने फाइव स्टार होटल्स की बताया है।

    अभिषेक बनर्जी बोले- फेल हुए भाजपा का डबल इंजन मॉडल

    बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने मामले में भाजपा पर तीखा हमला बोला है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, 'योगी आदित्यनाथ के लिए उत्तर प्रदेश को बदलने का मतलब है ममता बनर्जी के नेतृत्व में बंगाल में हुए बुनियादी ढांचे के विकास की तस्वीरें चुराना और उन्हें अपना कहकर इस्तेमाल करना! ऐसा लगता है कि भाजपा का 'डबल इंजन मॉडल' सबसे मजबूत राज्य में बुरी तरह से विफल हो गया है।'

    मुकुल रॉय ने भी साधा भाजपा पर निशाना

    हाल ही में भाजपा से TMC में वापस आने वाले वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय ने भी मामले में भाजपा पर निशाना साधा है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, 'श्री नरेंद्र मोदी अपनी पार्टी को बचाने में इतने असहाय हैं कि मुख्यमंत्रियों को बदलने के अलावा उन्हें ममता बनर्जी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की तस्वीरों को भी अपनी दिखाना पड़ रहा है।' उन्होंने पूछा है कि क्या बंगाल मॉडल भाजपा शासित राज्यों के मॉडल से बेहतर है।

    योगी सरकार ने कहा- अखबार ने गलती से छापी दूसरी तस्वीर

    सोशल मीडिया पर चीजें उजागर होने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने मामले में सफाई जारी की है और राज्य सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने कहा है कि अखबार ने गलती से दूसरी तस्वीर प्रकाशित कर दी थी।

    उत्तर प्रदेश में अगले साल होने हैं विधानसभा चुनाव

    बता दें कि राजनीतिक तौर पर बेहत महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और भाजपा जोर-शोर से इसकी तैयारियों में लगी हुई है। भाजपा ये चुनाव योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही लड़ने जा रही है और उसकी टक्कर मुख्य तौर पर अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी से मानी जा रही है। हालांकि मायावती की बहुजन समाज पार्टी को भी खारिज नहीं किया जा सकता जो ब्राह्मण और दलित वोटबैंक को साथ लाने में जुटी हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    योगी आदित्यनाथ
    तृणमूल कांग्रेस
    उत्तर प्रदेश विधानसभा

    ताज़ा खबरें

    LSG बनाम DC: डेविड वार्नर ने जड़ा IPL करियर का 56वां अर्धशतक, बनाया यह खास रिकॉर्ड लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2023: मार्क वुड ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ झटके 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  मार्क वुड
    IPL 2023: LSG का लीग में जीत से आगाज, DC के खिलाफ लगाई जीत की हैट्रिक इंडियन प्रीमियर लीग
    खलील अहमद ने पूरे किए IPL में अपने 50 विकेट, हासिल की ये उपलब्धि खलील अहमद

    योगी आदित्यनाथ

    अमेरिका: ट्रंप परिवार ने भारत में मिले 17 उपहारों का नहीं किया खुलासा अमेरिका
    उत्तर प्रदेश में जारी बिजली कर्मचारियों की हड़ताल हुई खत्म, जानें अहम बातें  उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: हड़ताल कर रहे 650 बिजली कर्मचारियों को सरकार ने नौकरी से निकाला उत्तर प्रदेश सरकार
    उत्तर प्रदेश के संभल में बड़ा हादसा, कोल्ड स्टोरेज की इमारत ढहने से 8 की मौत  उत्तर प्रदेश

    तृणमूल कांग्रेस

    पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी ने दिखाई 'भाजपा वाशिंग मशीन'; काले कपड़े डाले, सफेद निकाले पश्चिम बंगाल
    राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर विपक्षी नेताओं ने पहने काले कपड़े, TMC भी शामिल राहुल गांधी
    राहुल गांधी पर दिए बयान को लेकर कांग्रेस ने किया ममता बनर्जी पर पलटवार कांग्रेस समाचार
    लोकसभा चुनाव से पहले नए मोर्चे की कवायद तेज, विपक्षी दलों ने कांग्रेस से बनाई दूरी लोकसभा चुनाव

    उत्तर प्रदेश विधानसभा

    प्रयागराज गोलीकांड पर योगी आदित्यनाथ बोले- माफियाओं को मिट्टी में मिला दूंगा  उत्तर प्रदेश पुलिस
    उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में निधन मुलायम सिंह यादव
    उत्तर प्रदेश: अखिलेश यादव की भाजपा सरकार के खिलाफ बड़ी मार्च, पुलिस ने रोका समाजवादी पार्टी
    लखनऊ: किसान आंदोलन और त्योहारों को देखते हुए 8 नवंबर तक धारा 144 लागू लखनऊ

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023