NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने दिया इस्तीफा, कहा- समय के साथ बदलती है जिम्मेदारी
    अगली खबर
    गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने दिया इस्तीफा, कहा- समय के साथ बदलती है जिम्मेदारी
    गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने दिया इस्तीफा

    गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने दिया इस्तीफा, कहा- समय के साथ बदलती है जिम्मेदारी

    लेखन प्रमोद कुमार
    Sep 11, 2021
    03:24 pm

    क्या है खबर?

    गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि समय के साथ पार्टी में जिम्मेदारियां बदलती रहती हैं और यह स्वाभाविक प्रक्रिया है।

    उन्होंने कहा, "मुझे पांच साल के लिए मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी मिली थी, जो बहुत बड़ी बात है। अब मुझे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, मैं उसका निर्वहन करुंगा। हम प्रदेश चुनाव नरेंद्र मोदी की जी की अगुवाई में लड़ते हैं और 2022 का चुनाव भी उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।"

    गुजरात

    अचानक इस्तीफे ने सबको चौंकाया

    विजय रुपाणी शनिवार को उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल के साथ राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उनके पद छोड़ने को लेकर पहले से कोई जानकारी नहीं थी और अचानक उनके इस्तीफे ने सबको चौंका दिया है।

    जानकारी के लिए बता दें, रुपाणी ने 26 दिसंबर, 2017 को दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उससे पहले हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को 182 में से 99 सीटें हासिल हुई थीं।

    गुजरात

    कल भाजपा ने बुलाई विधायक दल की बैठक

    पिछले कुछ समय से गुजरात सरकार के नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें लगाई जा रही थी। गृह मंत्री अमित शाह बिना तय शेड्यूल के गुजरात पहुंचे थे।

    पहले कहा गया था कि वो पारिवारिक कारणों से गुजरात आए थे, लेकिन अब उनके दौरे को नेतृत्व परिवर्तन से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

    भाजपा ने कल गांधीनगर में विधायक दल की बैठक बुलाई है, जिसमें नए मुख्यमंत्री का ऐलान किया जा सकता है।

    जानकारी

    मुख्यमंत्री पद के लिए ये नाम चल रहे आगे

    गुजरात के मुख्यमंत्री पद के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, गुजरात भाजपा के प्रमुख सीआर पाटिल और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल के नाम आगे चल रहे हैं।

    गुजरात

    रुपाणी की कोरोना के खिलाफ रणनीति पर उठे थे सवाल

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भाजपा नए चेहरे के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। कोरोना महामारी से लड़ाई में गुजरात सरकार की रणनीति पर सवाल उठे थे।

    कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने सरकार को जमकर घेरा था। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी भी अपने पैर जमाने की कोशिश में जुटी है।

    कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि कोरोना में नाकामी के कारण लोगों में नाराजगी थी। ऐसे में भाजपा मुख्यमंत्री बदलकर लोगों को गुमराह कर रही है।

    जानकारी

    उत्तराखंड और कर्नाटक में भी भाजपा ने बदले मुख्यमंत्री

    हालिया महीनों में भाजपा उत्तराखंड और कर्नाटक में भी मुख्यमंत्री बदल चुकी है। उत्तराखंड में पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाकर तीरथ सिंह रावत बनाया था। बाद में उन्हें भी हटा दिया गया और जुलाई में पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड की कमान दी गई थी।

    जुलाई के अंत में ही कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन किया गया था। यहां भाजपा ने येदियुरप्पा को हटाकर बसवराज बोम्मई को मुख्यमंत्री बनाया गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गुजरात
    विजय रुपाणी

    ताज़ा खबरें

    पेटीएम ने लेन-देन छुपाने के लिए पेश किया हाइड पेमेंट फीचर, ऐसे करें उपयोग  पेटीएम
    कान्स 2025: मौनी रॉय ने रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा, यहां देखिए लुक  मौनी रॉय
    IPL 2025: RCB ने लुंगी एनगिडी की जगह ब्लेसिंग मुजरबानी को टीम में किया शामिल IPL 2025
    हुंडई i20 का मैग्ना एग्जीक्यूटिव वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  हुंडई मोटर कंपनी

    गुजरात

    गुजरात निकाय चुनाव: जिला पंचायत की सभी 31 सीटों पर भाजपा का कब्जा नरेंद्र मोदी
    आयशा आत्महत्या मामला: पुलिस ने आरोपी पति को राजस्थान से गिरफ्तार किया अहमदाबाद
    सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है खांडवी, जानिए इसकी रेसिपी लाइफस्टाइल
    गुजरात विधानसभा में टी-शर्ट पनकर पहुंचे कांग्रेस विधायक को अध्यक्ष ने फटकार लगाकर बाहर निकाला कांग्रेस समाचार

    विजय रुपाणी

    लोगों का शुक्रिया अदा करने वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा नरेंद्र मोदी
    गुजरातः भाजपा विधायक ने महिला को मारी लात, वीडियो हुआ वायरल गुजरात
    गुजरात तट से नहीं टकराएगा वायु, रातभर में बदला रास्ता, ऐहतियात के तौर पर सेना तैनात गुजरात
    वापस लौटेगा चक्रवाती तूफान वायु, 17-18 जून को कच्छ तट से टकराएगा मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025