Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार
शिवसेना समाचार
राहुल गांधी
अमित शाह
भाजपा समाचार
पॉलिटिकल हफ्ता
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कर्नाटक: भाजपा विधायक पाटिल बोले- कांग्रेस छोड़ने के लिए की गई थी पैसे की पेशकश
राजनीति

कर्नाटक: भाजपा विधायक पाटिल बोले- कांग्रेस छोड़ने के लिए की गई थी पैसे की पेशकश

कर्नाटक: भाजपा विधायक पाटिल बोले- कांग्रेस छोड़ने के लिए की गई थी पैसे की पेशकश
लेखन प्रमोद कुमार
Sep 13, 2021, 11:44 am 2 मिनट में पढ़ें
कर्नाटक: भाजपा विधायक पाटिल बोले- कांग्रेस छोड़ने के लिए की गई थी पैसे की पेशकश
भाजपा विधायक श्रीमंत बालासाहेब पाटिल

कर्नाटक से भाजपा विधायक श्रीमंत बालासाहेब पाटिल ने रविवार को कहा कि उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए पैसे की पेशकश की गई थी। कागवाड सीट से विधायक पाटिल ने कहा कि उन्हें एचडी कुमारस्वामी सरकार गिरने से पहले कांग्रेस छोड़ने और भाजपा में शामिल होने के लिए पैसे का ऑफर दिया गया था। बता दें कि पाटिल उन 16 विधायकों में शामिल हैं, जिनके पार्टी बदलने से 2019 में कुमारस्वामी सरकार गिर गई थी।

बयान
"मैंने पैसे नहीं लिए"

पाटिल ने कहा, "मैं पैसे लिए बिना भाजपा में शामिल हुआ हूं। मुझे पार्टी में आने के लिए पैसेे की पेशकश की गई थी। मैं जितना चाहता पैसा मांग सकता था, लेकिन मैंने पैसा नहीं मांगा। मैंने लोगों की सेवा के लिए मंत्री पद की मांग की थी।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे नहीं पता कि मौजूदा सरकार में मंत्रीपद क्यों नहीं दिया गया। मुझसे अगले विस्तार में मंत्रीपद देने का वादा किया गया है। मेरी मुख्यमंत्री से बातचीत हुई है।"

जानकारी
येदियुरप्पा सरकार में मंत्री थे पाटिल

भाजपा में आने से पहले पाटिल लंबे समय तक कांग्रेस में रहे थे। जुलाई, 2019 में उन्होंने पार्टी बदलते हुए भाजपा का दामन थाम लिया था। उनके साथ कांग्रेस और जनता दल (सेकुलर) के कुल 16 विधायक भाजपा में शामिल हुए थे। इससे एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई थी। भाजपा में आने के बाद बीएस येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री रहते हुए पाटिल मंत्रीमंडल में शामिल थे, लेकिन इस बार उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया है।

जानकारी
मानसून सत्र में भाजपा को घेर सकती हैं विपक्षी पार्टियां

येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद पाटिल को नए मंत्रीमंडल में शामिल नहीं किया गया है। आज से कर्नाटक विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है और उससे पहले पाटिल के इस बयान को लेकर कांग्रेस और जनता दल सत्तारूढ़ भाजपा को घेर सकती हैं।

कर्नाटक
बसवराज बोम्मई ने जुलाई में संभाली थी कमान

जुलाई में येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद भाजपा ने बसवराज बोम्मई को कर्नाटक की कमान सौंपी है। उन्होंने 28 जुलाई को कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। येदियुरप्पा के करीबी माने जाने वाले बसवराज बोम्मई के पिता एसआर बोम्मई कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे थे। लिंगायत समुदाय से आने वाले बोम्मई ने अपने राजनीतिक करियर की शुुरुआत में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा और रामकृष्ण हेगड़े के साथ काम किया था।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार
Twitter
IIMC से पढ़ा। सच्ची, जरूरी और काम की हर बात आप तक पहुंचाने की कोशिश। राजनीतिक पार्टियों में हलचल से लेकर देश-दुनिया की बड़ी और अहम घटनाओं पर नजर रखता हूं। खबर को खबर की तरह आपके सामने पेश करने का प्रयास रहता है।
ताज़ा खबरें
कर्नाटक
कांग्रेस समाचार
भाजपा समाचार
ताज़ा खबरें
अली असगर ने क्यों छोड़ा था कपिल शर्मा का शो, खुद बताई वजह
अली असगर ने क्यों छोड़ा था कपिल शर्मा का शो, खुद बताई वजह मनोरंजन
डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए करें ये ऑनलाइन कोर्स
डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए करें ये ऑनलाइन कोर्स करियर
केंद्र ने नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क में बदलाव के लिए मांगे आम लोगों से सुझाव
केंद्र ने नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क में बदलाव के लिए मांगे आम लोगों से सुझाव करियर
छात्रा का NTA पर JEE मेन का रिजल्ट बदलने का आरोप, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची
छात्रा का NTA पर JEE मेन का रिजल्ट बदलने का आरोप, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची करियर
रोहिंग्या मुसलमान कौन हैं और उन्होंने भारत में शरण क्यों ली हुई है?
रोहिंग्या मुसलमान कौन हैं और उन्होंने भारत में शरण क्यों ली हुई है? देश
कर्नाटक
कर्नाटक: शिवमोगा में युवक पर चाकू से हमला करने के चार आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक: शिवमोगा में युवक पर चाकू से हमला करने के चार आरोपी गिरफ्तार देश
कर्नाटक: सावरकर के पोस्टर को लेकर शिवमोगा में तनाव, कई इलाकों में कर्फ्यू
कर्नाटक: सावरकर के पोस्टर को लेकर शिवमोगा में तनाव, कई इलाकों में कर्फ्यू देश
कर्नाटक: फैमिली कोर्ट में काउंसलिंग के लिए आए पति ने की पत्नी की गला काटकर हत्या
कर्नाटक: फैमिली कोर्ट में काउंसलिंग के लिए आए पति ने की पत्नी की गला काटकर हत्या देश
कर्नाटक: कोप्पल में सांप्रदायिक हिंसा; दो लोगों की मौत, छह घायल
कर्नाटक: कोप्पल में सांप्रदायिक हिंसा; दो लोगों की मौत, छह घायल देश
भारत में इस साल कोरोना से हुई कुल मौतों में से केरल में हुई 50 प्रतिशत
भारत में इस साल कोरोना से हुई कुल मौतों में से केरल में हुई 50 प्रतिशत देश
और खबरें
कांग्रेस समाचार
गुलाम नबी आजाद ने जम्मू-कश्मीर कांग्रेस की प्रचार समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया
गुलाम नबी आजाद ने जम्मू-कश्मीर कांग्रेस की प्रचार समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया राजनीति
मोदी सरकार 'आत्ममुग्ध', स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कर रही तुच्छ- सोनिया गांधी
मोदी सरकार 'आत्ममुग्ध', स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कर रही तुच्छ- सोनिया गांधी राजनीति
एक बार फिर कोरोना संक्रमित हुईं सोनिया गांधी, आइसोलेशन में रहेंगी
एक बार फिर कोरोना संक्रमित हुईं सोनिया गांधी, आइसोलेशन में रहेंगी राजनीति
सड़क हादसे में छह की मौत, कांग्रेस विधायक का आरोपी दामाद गिरफ्तार
सड़क हादसे में छह की मौत, कांग्रेस विधायक का आरोपी दामाद गिरफ्तार देश
कांग्रेस सांसद शशि थरूर को मिला फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
कांग्रेस सांसद शशि थरूर को मिला फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान राजनीति
और खबरें
भाजपा समाचार
बिहार: नए कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह पर है अपहरण का केस, गिरफ्तारी वारंट है जारी
बिहार: नए कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह पर है अपहरण का केस, गिरफ्तारी वारंट है जारी राजनीति
भाजपा के संसदीय बोर्ड से बाहर किए गए नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान
भाजपा के संसदीय बोर्ड से बाहर किए गए नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान राजनीति
'हाथ नहीं तोड़ सकते तो पैर तोड़ दो', मुख्यमंत्री शिंदे गुट के विधायक के बिगड़े बोल
'हाथ नहीं तोड़ सकते तो पैर तोड़ दो', मुख्यमंत्री शिंदे गुट के विधायक के बिगड़े बोल राजनीति
केजरीवाल पर भाजपा का आरोप- 20 लाख रुपये लोन दिया, विज्ञापन पर 19 करोड़ खर्च किये
केजरीवाल पर भाजपा का आरोप- 20 लाख रुपये लोन दिया, विज्ञापन पर 19 करोड़ खर्च किये राजनीति
जिस घर पर तिरंगा नहीं होगा, उस पर देश विश्वास नहीं कर सकता- उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष
जिस घर पर तिरंगा नहीं होगा, उस पर देश विश्वास नहीं कर सकता- उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष राजनीति
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022