Page Loader

राजनीति की खबरें

हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।

26 Jul 2021
राजस्थान

राजस्थान: सचिन पायलट को दी जा सकती है केंद्रीय भूमिका, जल्द होगा कैबिनेट विस्तार- रिपोर्ट

पंजाब के बाद अब कांग्रेस की नजरें राजस्थान में पार्टी की आंतरिक कलह को शांत करने पर हैं और इसके लिए सुलह का फॉर्मूला तैयार किया जा रहा है।

26 Jul 2021
झारखंड

झारखंड: सरकार को गिराने के लिए एक करोड़ रुपये और मंत्री पद की पेशकश- कांग्रेस विधायक

कांग्रेस के एक विधायक ने सनसनीखेज दावा करते हुए कहा है कि झारखंड की हेमंत सोरेन को गिराने के लिए उन्हें एक करोड़ रुपये और मंत्री पद की पेशकश की गई थी।

25 Jul 2021
कर्नाटक

कर्नाटक: मुख्यमंत्री रहेंगे येदियुरप्पा या होगी विदाई, आज शाम तक आ सकता है फैसला

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि उनके पद पर बने रहने पर आज शाम तक भाजपा शीर्ष नेतृत्व का फैसला आ सकता है। अटकलें हैं कि येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने को कहा जा सकता है।

25 Jul 2021
तेलंगाना

मतदाताओं को रिश्वत देने के आरोप में TRS सांसद दोषी करार, छह महीने की सजा

चुनावों के दौरान मतदाताओं को रिश्वत देने के आरोप में तेलंगाना के महबूबाबाद से तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) की लोकसभा सांसद मलोथ कविता को छह महीने की सजा हुई है।

25 Jul 2021
राजस्थान

पंजाब के बाद अब राजस्थान में आंतरिक कलह को शांत करने की तरफ बढ़ी कांग्रेस

पंजाब में पार्टी की आंतरिक कलह को शांत करने के बाद अब कांग्रेस ने राजस्थान में भी आपसी झगड़े को खत्म करने की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने आज पार्टी विधायकों के साथ बैठक बुलाई है।

23 Jul 2021
पंजाब

सिद्धू ने संभाला पंजाब कांग्रेस प्रमुख का पदभार, अमरिंदर सिंह से भी की मुलाकात

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और प्रदेश कांग्रेस इकाई के नवनिुयक्त प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने आज सुबह पंजाब भवन में एक 'चाय पार्टी' के दौरान मुलाकात की।

पेगासस जासूसी कांड पर राहुल गांधी बोले- ये देशद्रोह से कम नहीं, इस्तीफा दें अमित शाह

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज पेगासस जासूसी कांड में केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये पूरे भारत देश पर हमला है और इसका देश के संस्थानों के खिलाफ इस्तेमाल किया गया।

23 Jul 2021
लोकसभा

IT मंत्री से पेपर छीनकर फाड़ने वाले TMC सांसद पर कार्रवाई, पूरे सत्र के लिए निलंबित

संसद के मानसून सत्र के दौरान गुरुवार को राज्यसभा में पेगासस सॉफ्टवेयर पर बहस के दौरान सूचना प्रौद्योगिकी और संचार (IT) मंत्री अश्विनी वैष्णव के हाथों से उनके बयान की प्रति छीनकर फाड़ने वाले तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद शांतुन सेन पर गाज गिरी है।

22 Jul 2021
लोकसभा

पेगासस पर राज्यसभा में हंगामा, TMC सांसद ने IT मंत्री के हाथ से पेपर छीनकर फाड़ा

इजराइल की साइबरसिक्योरिटी कंपनी NSO ग्रुप और इसकी ओर से तैयार किए गए सॉफ्टवेयर पेगासस को लेकर गुरुवार को राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ।

अपने दिल्ली दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगी ममता बनर्जी, बंगाल चुनाव के बाद पहली मुलाकात

अगले हफ्ते दिल्ली के दौरे पर आ रहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलेंगी।

22 Jul 2021
कर्नाटक

कर्नाटक: सोमवार को मुख्यमंत्री पद छोड़ सकते हैं येदियुरप्पा, बोले- पार्टी का फैसला मंजूर

कई हफ्तों से चल रही अटकलों के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने संकेत दिए हैं कि वो 26 जुलाई यानी सोमवार को पद छोड़ सकते हैं। इसी दिन कर्नाटक में भाजपा सरकार को दो साल पूरे होंगे।

22 Jul 2021
पंजाब

पंजाब: सिद्धू से मिलने वाले विधायकों पर CID की नजर, कईयों के खिलाफ तेज होगी जांच

पंजाब कांग्रेस में जारी आंतरिक कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। पार्टी हाईकमान द्वारा मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की मांगों को दरकिनार कर नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का प्रमुख नियुक्त करने को लेकर खेमेबाजी बढ़ गई है।

ऑक्सीजन की कमी से मौत नहीं होने के जवाब पर गरमाई राजनीति, विपक्ष ने लगाए आरोप

केंद्र सरकार की ओर से मंगलवार को राज्यसभा में कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं होने का बयान देने पर राजनीति गरमा गई है।

21 Jul 2021
पंजाब

पंजाब कांग्रेस में तकरार बरकरार, सिद्धू से माफी मंगवाने पर अड़े अमरिंदर सिंह

पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू का झगड़ा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है और केंद्रीय नेतृत्व के सुलह के फॉर्मूले के बावजूद चीजें सुधरी नहीं हैं।

सुवेंदु अधिकारी की SP को जम्मू-कश्मीर में तबादले की धमकी, बोले- मेरे पास है आपकी रिकॉर्डिंग

पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भाजपा के बीच तकरार थमने का नाम नहीं ले रही है।

'पेगासस' से की गई राहुल गांधी और प्रशांत किशोर की जासूसी? सूची में नाम शामिल

जिन लोगों पर इजरायली कंपनी NSO ग्रुप के स्पाईवेयर 'पेगासस' का इस्तेमाल किया गया था, उनमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी शामिल हैं।

19 Jul 2021
मानसून

संसद का मानसून सत्र शुरू, प्रधानमंत्री मोदी बोले- सरकार सार्थक बहस के लिए तैयार

संसद का मानूसन सत्र आज से शुरू हो गया है। 13 अगस्त तक चलने वाले इस सत्र की शुरुआत से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह सत्र सार्थक चर्चा के लिए समर्पित होना चाहिए क्योंकि जनता कई मुद्दों के जवाब चाहती है और सरकार इसके लिए पूरी तरह तैयार है।

19 Jul 2021
पंजाब

नवजोत सिंह सिद्धू बने पंजाब कांग्रेस के नए प्रमुख, काम नहीं आया अमरिंदर सिंह का विरोध

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के विरोध को दरकिनार करते हुए कांग्रेस ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब प्रदेश का प्रमुख बना दिया है।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को गठबंधन से परहेज नहीं, प्रियंका गांधी ने दिए संकेत

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश चुनावों की तैयारियों में जुट गई हैं।

18 Jul 2021
मायावती

मायावती की ब्राह्मणों को रिझाने की कोशिश, अयोध्या से शुरू होगा समुदाय को जोड़ने का अभियान

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ब्राह्मणों को रिझाने की कोशिश की है। आज उन्होंने ऐलान किया कि ब्राह्मण समुदाय से जुड़ने के लिए बसपा 23 जुलाई को अयोध्या से एक अभियान लॉन्च करेगी।

प्रधानमंत्री मोदी और शरद पवार के बीच 50 मिनट तक चली बैठक, सियासी अटकलें तेज

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके निवास पर मुलाकात की।

पार्टी छोड़कर जाने वाले RSS के आदमी, ऐसे नेताओं की कांग्रेस को जरूरत नहीं- राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि जो नेता भाजपा और सच्चाई का सामना नहीं कर सकते, वो पार्टी छोड़ सकते हैं।

17 Jul 2021
पंजाब

अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी को भेजा पत्र, सिद्धू के संभावित प्रमोशन का किया विरोध

पंजाब कांग्रेस में पिछले कुछ समय से चल रही कलह थमने का नाम नहीं ले रही है।

15 Jul 2021
पंजाब

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बनेंगे सिद्धू, अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में होंगे बदलाव- रिपोर्ट

पंजाब में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच सुलह का रास्ता साफ हो गया है। समझौते के तहत सिद्धू पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बनेंगे, वहीं अमरिंदर को अपनी कैबिनेट में भी कुछ बदलाव करने होंगे।

दिल्ली आकर सोनिया गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं से मुलाकात करेंगी ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस महीने के अंत में दिल्ली आकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं से मुलाकात करेंगी।

राज्यसभा में सत्ता दल के नेता बनाए गए पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल राज्यसभा में सत्ता पक्ष के नए नेता होंगे। वे थावरचंद गहलोत की जगह लेंगे जिन्हें हाल ही में कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है।

14 Jul 2021
मानसून

मानसून सत्र: सरकार ने 18 जुलाई को बुलाई सर्वदलीय बैठक, प्रधानमंत्री मोदी भी लेंगे हिस्सा

केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने 18 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

प्रशांत किशोर से मिले थे गांधी परिवार के तीनों सदस्य, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर अटकलें

कल दिल्ली में गांधी परिवार के तीनों सदस्य पूर्व राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर से मिले थे। पहले केवल राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के प्रशांत के साथ बैठक करने की खबरें सामने आई थीं, लेकिन अब कहा जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक में शामिल हुई थीं।

13 Jul 2021
राजस्थान

राजस्थान: फर्जी मार्कशीट बनाने के मामले में कोर्ट ने भाजपा विधायक अमृतलाल मीणा को जेल भेजा

राजस्थान में फर्जी मार्कशीट तैयार कर पत्नी को सरपंच का चुनाव लड़वाने वाले उदयपुर की सलूंबर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अमृतलाल मीणा को कोर्ट ने मंगलवार को जेल भेज दिया।

राहुल गांधी से मिले प्रशांत किशोर, सियासी अटकलें तेज

पूर्ण चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मिले। ये मुलाकात दिल्ली स्थित राहुल गांधी के घर पर हुई और इसमें प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल राव भी मौजूद रहे।

कैबिनेट समितियों में भी फेरबदल, स्मृति ईरानी और भूपेंद्र यादव को शक्तिशाली समिति में जगह

मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद अब केंद्र सरकार ने अपनी शक्तिशाली कैबिनेट समितियों में फेरबदल किया है।

12 Jul 2021
लोकसभा

19 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा संसद का मानसून सत्र

संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू होगा और 13 अगस्त तक चलेगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज इन तारीकों का ऐलान किया।

उत्तर प्रदेश: प्रस्तावित जनसंख्या नियंत्रण कानून पर विश्व हिंदू परिषद ने जताई आपत्ति

विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने उत्तर प्रदेश सरकार के जनसंख्या नियंत्रण कानून के ड्राफ्ट पर आपत्ति जताई है। संगटन ने कहा है कि इससे जनसंख्या का संतुलन बेहतर होने की बजाय और बिगड़ सकता है। VHP मामले में राज्य विधि आयोग को सुझाव भी भेजेगी।

रविशंकर प्रसाद और जावड़ेकर को मिल सकते हैं पार्टी में बड़े पद, चुनावी राज्यों में जिम्मेदारियां

हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट से निकाले गए रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर को भाजपा के संगठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

11 Jul 2021
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कांग्रेस हाईकमान कहे तो मुख्यमंत्री पद छोड़ने को तैयार- भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि अगर पार्टी हाईकमान कहे तो वह मुख्यमंत्री का पद छोड़ने को तैयार हैं। दिल्ली में 10 जनपथ पर पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद उन्होंने ये बात कही।

केजरीवाल ने अब उत्तराखंड में खेला बिजली कार्ड, 300 यूनिट मुफ्त देने का वादा

दिल्ली और पंजाब के बाद अब आम आदमी पार्टी (AAP) ने उत्तराखंड में भी मुफ्त बिजली का पासा फेंका है। अरविंद केजरीवाल ने आज ऐलान किया कि अगर 2022 विधानसभा चुनाव में AAP की जीत हुई तो हर राज्य के हर परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी और पुराने बिल माफ कर दिए जाएंगे।

मध्य प्रदेश: तेल कीमतों पर मंत्री बोले- परेशानी होने पर ही आता है सुख का मजा

एक तरफ जहां देश की जनता पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान है, वहीं नेता इससे राहत देने की बजाय जनता के जख्मों पर नमक छिड़क रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की नई कैबिनेट में 42 प्रतिशत मंत्रियों के खिलाफ दर्ज हैं आपराधिक मामले

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहले कैबिनेट विस्तार हो गया है। इसमें सात नेताओं के मंत्रालय में फेरबदल किया गया है और 36 नए चेहरों को शामिल किया गया हैं। इसके साथ ही मंत्रिमंडल में कुल मंत्रियों की संख्या 78 हो गई है।

मोदी सरकार के प्रमुख चेहरों में रहे रविशंकर प्रसाद को क्यों गंवानी पड़ी अपनी कुर्सी?

बुधवार को हुए केंद्रीय कैबिनेट के विस्तार में जहां कई नए चेहरों को शामिल किया गया, वहीं कई बड़े चेहरों की छुट्टी भी हुई। जिन चेहरों को कैबिनेट से बाहर किया गया, उनमें सबसे बड़ा नाम रविशंकर प्रसाद का रहा जो कानून मंत्रालय और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) मंत्रालय संभाल रहे थे।

बेटे को मंत्री पद न मिलने से नाराज भाजपा सहयोगी, कहा- चुनाव में भुगतना होगा नतीजा

जहां कई नेताओं को अगले साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दी गई है, वहीं कुछ नेता ऐसे भी हैं जो मंत्रिमंडल में जगह न मिलने से नाराज हो गए हैं।