राजनीति की खबरें

हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।

कौन है रविशंकर प्रसाद की जगह सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री बनने वाले अश्विनी वैष्णव?

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार से पहले बुधवार को कई दिग्गज मंत्रियों के इस्तीफे लिए गए थे।

कौन हैं कोरोना महामारी के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने जा रहे मनसुख मांडविया?

डॉ हर्षवर्धन की विदाई के बाद केंद्र सरकार के कैबिनेट विस्तार में स्वास्थ्य मंत्रालय का जिम्मा मनसुख मांडविया को दे दिया गया है। उन्हें ये जिम्मा ऐसे समय पर दिया गया है जब देश कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है और उन पर इस महामारी से पार पाने में देश का नेतृत्व करने की अहम जिम्मेदारी होगा।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का 87 साल की उम्र में निधन

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह का आज सुबह 87 साल की उम्र में निधन हो गया।

कैबिनेट विस्तार: मनसुख मांडविया बने नए स्वास्थ्य मंत्री, जानिए किसको मिला कौनसा मंत्रालय

नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्रिमंडल का पहला विस्तार बुधवार को हुआ। इसमें 43 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली।

कैबिनेट विस्तार: 15 कैबिनेट मंत्रियों समेत 43 ने ली शपथ, कई बड़े चेहरों की छुट्टी

आज केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की कैबिनेट का विस्तार हो गया और 43 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इसमें सात नेता ऐसे रहे जिनके मंत्रालय में फेरबदल की गई है, वहीं 36 नए चेहरे हैं।

आज शाम छह बजे हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, सरकार ने बनाया नया मंत्रालय

सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने के लिए नए मंत्रालय के गठन, राज्यपालों के तबादले और नई नियुक्तियों ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले मंत्रिमंडल विस्तार का रास्ता साफ कर दिया है।

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भाजपा से सुलह की खबरों को किया खारिज

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राजनीतिक गलियारों में चल रही शिवसेना और भाजपा की सुलह होने की खबरों पर मंगलवार को बड़ा बयान दिया है।

06 Jul 2021

हरियाणा

पंजाब के बाद अब हरियाणा कांग्रेस में भी कलह, हुड्डा और शैलजा के खेमों में गुटबाजी

पंजाब के बाद अब कांग्रेस की हरियाणा इकाई में आंतरिक कलह की खबरें आ रही हैं। हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी बढ़ गई है और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थकों ने कुमारी शैलजा को राज्य प्रमुख के पद से हटाने की मांग की है।

कैबिनेट विस्तार: मंत्रियों और भाजपा अध्यक्ष के साथ प्रधानमंत्री मोदी की बैठक रद्द

कैबिनेट में विस्तार की खबरों के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीर्ष मंत्रियों और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक करने की खबरें आई थीं।

सिद्धू से टकराव के बीच कल सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह

पंजाब में आंतरिक कलह के बीच राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कल दिल्ली में पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है।

महाराष्ट्र: स्पीकर को गाली देने पर भाजपा के 12 विधायक एक साल के लिए निलंबित

महाराष्ट्र में विधानसभा स्पीकर को गाली देने और उनके साथ धक्का-मुक्की करने के लिए भाजपा के 12 विधायकों को एक साल के लिए निलंबित कर दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर: गुपकर गठबंधन की मांग- चुनाव कराने से पहले बहाल किया जाए राज्य का दर्जा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के बाद अपने पहले बयान में गुपकर गठबंधन ने चुनाव कराने से पहले जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग की है।

क्यों एक बार फिर से विवादों में आया मोदी सरकार का राफेल विमान सौदा?

फ्रांस और भारत सरकार के बीच राफेल लड़ाकू विमान खरीद का सौदा एक बार फिर से विवादों में है। इस बार इसका कारण बना है फ्रांस सरकार का मामले में जांच शुरू करने का फैसला।

भारत का गलत नक्शा ट्वीट करने के लिए विवादों में आए उत्तराखंड के नए-नवेले मुख्यमंत्री

उत्तराखंड के नए-नवेले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शपथ लेने से पहले ही विवादों में आ गए हैं। इस विवाद का कारण बना है उनका एक पुराना ट्वीट जिसमें उन्होंने 'अखंड भारत' की तस्वीर शेयर की थी।

प्रियंका गांधी की देखरेख में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस- राज्य प्रमुख

कांग्रेस प्रियंका गांधी की देखरेख में अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में उतरेगी।

केजरीवाल ने डॉक्टरों के लिए मांगा भारत रत्न, प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख इस बार डॉक्टरों को भारत रत्न देने की मांग की है। उन्होंने इसमें नर्स और पैरामेडिक्स को शामिल करने का सुझाव भी दिया है।

उत्तर प्रदेश जिला पंचायत चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के जिला पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत मिली है। 75 सीटों के लिए हुए चुनावों में भाजपा ने 67 सीटों पर जीत दर्ज की है।

अधीर रंजन चौधरी को हटाकर लोकसभा में नया नेता चुन सकती है कांग्रेस

कांग्रेस लोकसभा में अधीर रंजन चौधरी को हटाकर किसी और को पार्टी का नेता बना सकती है।

कौन हैं उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह?

उत्तराखंड में चल रही सियासी उठापटक शनिवार को नए मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी (45) के नाम पर मुहर लगने के साथ खत्म हो गई।

03 Jul 2021

पंजाब

पंजाब: नवजोत सिद्धू पर आठ लाख का बिजली बिल बकाया, SAD का अमरिंदर सिंह पर निशाना

पंजाब में जारी बिजली संकट को लेकर अपनी ही पार्टी की सरकार को घेरने वाले कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर बिजली का आठ लाख रुपये से अधिक का बिल बकाया चल रहा है।

पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, आज शाम लेंगे शपथ

पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गई है।

उत्तराखंड: तीरथ सिंह रावत के बाद कौन होगा नया मुख्यमंत्री? ये नाम सबसे आगे

शुक्रवार रात तीरथ सिंह रावत के इस्तीफा देने के बाद उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री की तलाश शुरू हो गई है।

उत्तराखंड: तीरथ सिंह रावत ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, संवैधानिक अड़चन को बताया कारण

उत्तराखंड की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा सियासी उलटफेर हुआ है।

02 Jul 2021

दिल्ली

हरियाणा: JBT घोटाला मामले में सजा काट चुके पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को मिली रिहाई

हरियाणा में जूनियर बेसिक ट्रेंड टीचर (JBT) भर्ती घोटाले में दस साल की सजा काट चुके हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला (86) को शुक्रवार को दिल्ली की तिहाड़ जेल से औपचारिक रूप से रिहाई मिल गई है।

राहुल ने उठाया वैक्सीन की कमी का मुद्दा, स्वास्थ्य मंत्री बोले- उनकी समस्या क्या है?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, इन नामों को मिल सकती है जगह

अगले दो-तीन दिनों में प्रधानमंत्री मोदी के मंत्रिमंडल का विस्तार होने की संभावना जताई जा रही है।

01 Jul 2021

दिल्ली

राजस्थान में राजनीतिक हलचल: सचिन पायलट गुट के 15 नेताओं ने दिल्ली में डाला डेरा

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में अंदरूनी कलह का सामना कर रही है। वर्तमान में जहां पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्दू तथा कर्नाटक में सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार के बीच सियासी घमासान चल रहा है, वहीं अब इस सूची में राजस्थान में शामिल हो गया है।

तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराए गए मुलायम सिंह यादव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव को तबीयत बिगड़ने पर गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

30 Jun 2021

दिल्ली

दिल्ली: आयकर विभाग का नोटिस मिलने के बाद विधायक आतिशी ने साधा भाजपा पर निशाना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक और नेता आतिशी मार्लेना को बुधवार को आयकर विभाग ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में नोटिस भेजा है।

किसान आंदोलन में बहनों और बेटियों की इज्जत लूटी गई, हत्याएं हो रही हैं- खट्टर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज आंदोलनकारी किसानों को चुनौती देते हुए कहा कि मामले में राजनीतिक नेता संयम दिखा रहे हैं, लेकिन अगर किसी ने अपनी सीमा पार की तो अच्छा नहीं होगा।

गाजीपुर बॉर्डर पर भिड़े किसान आंदोलनकारी और भाजपा कार्यकर्ता, कई को आई चोटें

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर बॉर्डर पर आज आंदोलनकारी किसान और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए जिसमें कई लोगों को चोटें आई हैं।

पंजाब कांग्रेस में आंतरिक कलह के बीच प्रियंका गांधी से मिले नवजोेत सिंह सिद्धू

पंजाब कांग्रेस में आंतरिक कलह के बीच नवजोत सिंह सिद्धू आज दिल्ली में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी से मिले। बैठक के बाद उन्होंने इस मुलाकात की तस्वीर भी ट्वीट की और लिखा कि उनकी बैठक लंबी रही।

19 जुलाई से शुरू हो सकता है संसद का मानसून सत्र, कोरोना प्रोटोकॉल का पालन जरूरी

कोरोना वायरस महामारी के बीच संसद का मानसून सत्र आगामी 19 जुलाई से 13 अगस्त तक चलने की संभावना है। करीब एक महीने तक चलने वाले मानसून सत्र के दौरान 20 बैठकें होने की संभावना जताई गई है।

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में खेला दिल्ली कार्ड, किया 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा

पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अभी से बिसात बिछाना शुरू कर दिया है।

27 Jun 2021

मायावती

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा, मायावती ने किया ऐलान

चुनाव पूर्व गठबंधन के कयासों पर विराम लगाते हुए मायावती ने कहा है कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की खपत को लेकर क्यों आमने-सामने हैं केंद्र और दिल्ली सरकार?

किसी न किसी मुद्दे को लेकर अक्सर झगड़ने वाली केंद्र और दिल्ली की सरकारें अब एक बार फिर से आमने-सामने हैं और इस बार इसका कारण बना है दिल्ली सरकार के ऑक्सीजन की जरूरत को चार गुना बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का दावा करने वाला एक ऑडिट।

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के ठिकानों पर ED का छापा

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के चार ठिकानों पर छापा मारा और सर्च अभियान चलाया। जिन जगहों पर छापा मारा गया है, उनमें देशमुख का नागपुर स्थित घर भी शामिल है।

प्रधानमंत्री और जम्मू-कश्मीर के नेताओं के बीच बैठक खत्म, राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली स्थित अपने आवास पर जम्मू-कश्मीर के नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। तीन घंटे चली इस बैठक में जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक प्रक्रिया फिर से शुरू करने पर विचार हुआ और पार्टियों ने राज्य के दर्जे की बहाली की मांग रखी।

विपक्ष को एकजुट करने के लिए शरद पवार के साथ हाथ मिलाएं राहुल गांधी- शिवसेना

शिवसेना ने कहा है कि केंद्र में भाजपा का सामना करने के लिए राहुल गांधी को शरद पवार के साथ मिलकर विपक्षी पार्टियों को एकजुट करना चाहिए।

23 Jun 2021

दिल्ली

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक से पहले जम्मू-कश्मीर और LoC पर हाई अलर्ट घोषित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुधवार को दिल्ली में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ होने वाली अहम बैठक से पहले बुधवार को पूरे जम्मू-कश्मीर सहित नियंत्रण रेखा (LoC) पर हाई अलर्ट घोषित किया गया है।