NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कर्नाटक: मुख्यमंत्री रहेंगे येदियुरप्पा या होगी विदाई, आज शाम तक आ सकता है फैसला
    अगली खबर
    कर्नाटक: मुख्यमंत्री रहेंगे येदियुरप्पा या होगी विदाई, आज शाम तक आ सकता है फैसला
    आज शाम तक हो सकता है येदियुरप्पा की किस्मत का फैसला

    कर्नाटक: मुख्यमंत्री रहेंगे येदियुरप्पा या होगी विदाई, आज शाम तक आ सकता है फैसला

    लेखन मुकुल तोमर
    Jul 25, 2021
    02:56 pm

    क्या है खबर?

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि उनके पद पर बने रहने पर आज शाम तक भाजपा शीर्ष नेतृत्व का फैसला आ सकता है। अटकलें हैं कि येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने को कहा जा सकता है।

    इस संबंध में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "शाम तक जब फैसला आता है, आपको भी इसके बारे में पता चल जाएगा। मैं इसके बाद एक उचित फैसला लूंगा।"

    अटकलें

    काफी समय से चल रही हैं येदियुरप्पा के इस्तीफा देने की अटकलें

    बीते कई हफ्तों से येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने की अटकलें चल रही हैं। इन अटकलों के बीच येदियुरप्पा ने बीते हफ्ते दिल्ली आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी।

    इसके बाद उनके इस्तीफा देने की अटकलें और तेज हो गई थीं। हालांकि येदियुरप्पा कहते रहे हैं कि पार्टी ने उनसे इस्तीफा देने को नहीं कहा है और पार्टी अध्यक्ष जो भी फैसला लेंगे, उन्हें मंजूर होगा।

    अटकलें

    किसी दलित नेता को बनाया जा सकता है अगला मुख्यमंत्री

    यूं तो भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने येदियुरप्पा के उत्तराधिकारी पर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है, लेकिन अटकलें हैं कि दलित समुदाय से आने वाले किसी नेता को कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

    पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी भाजपा नेतृत्व से दलित समुदाय के किसी नेता को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की है।

    आज जब येदियुरप्पा से इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये फैसला हाईकमान लेगा।

    शक्ति प्रदर्शन

    येदियुरप्पा के समर्थकों ने शुरू किया शक्ति प्रदर्शन, रोजाना मिल रहे संत

    येदियुरप्पा के इस्तीफे की अटकलों के बीच लिंगायत समुदाय ने उनके समर्थन में शक्ति प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। येदियुरप्पा इसी समुदाय से आते हैं। इस समुदाय और अन्य मठों से जुड़े कई संत उनसे मुलाकात करने भी आ रहे हैं और उनके घर पर संतों का जमावड़ा लगा रहता है।

    संतों ने येदियुरप्पा से अपना कार्यकाल पूरा करने की अपील की है और वे उनके समर्थन में बेंगलुरू में एक महासम्मेलन करने की योजना भी बना रहे हैं।

    नाराजगी

    येदियुरप्पा समर्थकों के शक्ति प्रदर्शन से नाराज है शीर्ष नेतृत्व

    हालांकि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व लिंगायत समुदाय और संतों के इस शक्ति प्रदर्शन से खुश नहीं है।

    आज जब येदियुरप्पा से इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "उन्हें (संतों) को बैठक करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर पूरा भरोसा है। हालांकि सबसे पहले हम आज के फैसले का इंतजार करते हैं।"

    खोज

    मुख्यमंत्री पद के लिए स्वतंत्र विचारों वाला नेता ढूढ़ रहा है शीर्ष नेतृत्व

    भाजपा के सूत्रों ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि शीर्ष नेतृत्व येदियुरप्पा के उत्तराधिकारी के तौर पर ऐसे नेता की तलाश कर रहा है जो स्वतंत्र विचारों वाला हो, पार्टी के अंदर या बाहर के समूहों से प्रभावित न हो, विधायक जिसकी सम्मान करें और जो पार्टी के गर्वनेंस के एजेंडा को लागू कर सके।

    पद के लिए अपने दावे को मजबूत करने के लिए कई नेता दिल्ली जा चुके हैं, हालांकि अंतिम फैसला अभी नहीं हुआ है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    बीएस येदियुरप्पा
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    कर्नाटक

    आंध्र प्रदेश: खनन के लिए रखे विस्फोटक में धमाका, 10 मजदूरों की मौत आंध्र प्रदेश
    कोरोना: बेंगलुरू में हालात सुधारने के लिए 'मुंबई मॉडल' लागू, वार्ड स्तर पर बनेंगी समितियां मुंबई
    बेंगलुरू में 17 मई के बाद पीक होंगे कोरोना वायरस के मामले, मौतें बढ़ने का अनुमान बेंगलुरु
    गुजरात की तरफ बढ़ रहा चक्रवाती तूफान टाउते, मुंबई में भी दिखेगा असर मुंबई

    बीएस येदियुरप्पा

    कर्नाटक संकट: स्पीकर ने किया स्पष्ट, आज ही होगा बहुमत परीक्षण कर्नाटक
    कर्नाटक: कांग्रेस-JDS गठबंधन सरकार गिरी, बहुमत साबित करने में नाकाम रहे कुमारस्वामी कर्नाटक
    कर्नाटक: येदियुरप्पा ने ली शपथ, चौथी बार बने मुख्यमंत्री कर्नाटक
    कर्नाटक: दो हिस्सों में बंटी कुमारस्वामी की JD(S), भाजपा को समर्थन देना चाहता है एक धड़ा कर्नाटक

    भाजपा समाचार

    कश्मीर में लगातार आतंकी हिंसा झेल रही भाजपा, इन नेताओं की हुई हत्या कश्मीर में आतंकवाद
    उत्तर प्रदेश: योगी की कुर्सी पर कोई आंच नहीं, कैबिनेट में शामिल होंगे प्रधानमंत्री के करीबी योगी आदित्यनाथ
    उत्तर प्रदेश चुनावों से पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद पीयूष गोयल
    कंपनियों और व्यक्तियों से भाजपा को मिला 750 करोड़ रुपये चंदा, कांग्रेस से पांच गुना ज्यादा कांग्रेस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025