NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / प्रधानमंत्री मोदी की नई कैबिनेट में 42 प्रतिशत मंत्रियों के खिलाफ दर्ज हैं आपराधिक मामले
    अगली खबर
    प्रधानमंत्री मोदी की नई कैबिनेट में 42 प्रतिशत मंत्रियों के खिलाफ दर्ज हैं आपराधिक मामले
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट के 42 प्रतिशत मंत्रियों के खिलाफ दर्ज हैं आपराधिक मामले दर्ज।

    प्रधानमंत्री मोदी की नई कैबिनेट में 42 प्रतिशत मंत्रियों के खिलाफ दर्ज हैं आपराधिक मामले

    लेखन भारत शर्मा
    Jul 10, 2021
    03:30 pm

    क्या है खबर?

    केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहले कैबिनेट विस्तार हो गया है। इसमें सात नेताओं के मंत्रालय में फेरबदल किया गया है और 36 नए चेहरों को शामिल किया गया हैं। इसके साथ ही मंत्रिमंडल में कुल मंत्रियों की संख्या 78 हो गई है।

    इसी बीच सामने आया कि इनमें से जहां 42 प्रतिशत मंत्री आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं, वहीं 90 प्रतिशत मंत्री करोड़पति हैं।

    एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।

    पृष्ठभूमि

    7 जुलाई को हुआ केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार

    बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले कई दिनों चल रही मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं के बीच 7 जुलाई को इसे मूर्त रूप दे दिया था।

    इसके लिए कई दिग्गज मंत्रियों से इस्तीफे भी लिए गए थे। इसके बाद 15 मंत्रियों को कैबिनेट में जगह दी गई, जबकि 28 सांसदों को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया।

    शपथ ग्रहण समारोह के करीब तीन घंटे बाद सभी मंत्रियों को उनके मंत्रालयों का आवंटन भी कर दिया गया था।

    हत्या

    चार मंत्रियों के खिलाफ दर्ज हैं हत्या के प्रयास के मामले

    ADR द्वारा मंत्रिमंडल में शामिल सभी मंत्रियों की ओर से चुनाव के दौरान प्रस्तुत किए गए स्व-शपथ पत्रों का विश्लेषण करने पर सामने आया कि 78 सदस्यीय मंत्रिमंडल में से 42 प्रतिशत यानी 33 मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    इनमें से 24 मंत्रियों ने खुद के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज होने की घोषणा की है।

    इनमें से एक के खिलाफ हत्या और चार अन्य मंत्रियों के खिलाफ हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं।

    सबसे ज्यादा

    इन मंत्रियों के खिलाफ दर्ज हैं गंभीर मामले

    ADR की रिपोर्ट के अनुसार, गृह और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री का पद हासिल करने वाले निसिथ प्रमाणिक के खिलाफ हत्या सहित सबसे ज्यादा 11 मामले दर्ज हैं।

    इसी तरह अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के राज्य मंत्री बने जॉन बारला के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित नौ, राज्य मंत्री बने वी मुरलीधरन के खिलाफ सात और वित्त मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री बने पंकज चौधरी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कुल पांच मामले दर्ज हैं।

    जानकारी

    इन मंत्रियों के खिलाफ दर्ज हैं सांप्रदायिक हिंसा और चुनावी हिंसा के मामले

    ADR की रिपोर्ट के अनुसार, सात मंत्रियों के खिलाफ चुनाव के दौरान पैसा बांटने तथा पद का दुरुपयोग करने के मामले दर्ज हैं। इसी तरह पांच मंत्रियों के खिलाफ धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा के आधार पर सांप्रदायिक हिंसा फैलाने के मामले दर्ज हैं।

    करोड़पति

    कैबिनेट में शामिल 90 प्रतिशत मंत्री हैं करोड़पति

    प्रधानमंत्री मोदी की कैबिनेट में शामिल कुल 78 मंत्रियों में से 90 प्रतिशत यानी 70 मंत्री करोड़पति हैं।

    इन मंत्रियों ने चुनावी घोषणा पत्र में खुद के पास एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति की घोषणा की है।

    इनमें चार मंत्रियों के पास 50 करोड़ या उससे अधिक की संपत्ति होने की घोषणा की है। इसी प्रकार कैबिनेट में शामिल आठ अन्य मंत्रियों ने खुद के पास एक करोड़ रुपये से कम की संपत्ति की घोषणा की है।

    सबसे ज्यादा

    ज्योतिरादिज्य सिंधिया के पास है सबसे अधिक संपत्ति

    ADR की रिपोर्ट के अनुसार, मोदी कैबिनेट में सबसे अधिक 379 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति ज्योतिरादिज्य सिंधिया के पास है।

    इसी तरह पीयूष गोयल के पास 95 करोड़, नारायण राणे 87 करोड़ और राजीव चंद्रशेखर के पास 64 करोड़ से अधिक की संपत्ति है।

    रिपोर्ट के अनुसार मोदी कैबिनेट के मंत्रियों की कुल औसत संपत्ति 16.24 करोड़ रुपये आंकी गई है। इससे साफ है कि मोदी सरकार के वर्तमान कैबिनेट प्रचूर संपत्ति वाला है।

    जानकारी

    इन मंत्रियों के पास है सबसे कम संपत्ति

    मोदी कैबिनेट में आठ मंत्रियों के पास एक रोड़ से कम संपत्ति है। इसमें प्रतिमा भौमिक के पास सबसे कम छह लाख, जॉन बारला 14 लाख, कैलाश चौधरी 24 लाख, बिश्वेश्वर टुडू और वी मुरलीधरन के पास 27 लाख से अधिक संपत्ति है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    पीयूष गोयल
    ज्योतिरादित्य सिंधिया
    एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    नरेंद्र मोदी

    क्या है "कांग्रेस टूलकिट" का मामला जिसने बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा किया? कांग्रेस समाचार
    साइक्लोन टाउते: नौसेना ने समुद्र से बरामद किए 22 शव, गुजरात में हुई 45 की मौत मुंबई
    प्रधानमंत्री ने जिलाधिकारियों को कोरोना से संक्रमित हुए बच्चों के आंकड़े इकट्ठा करने को कहा कोरोना वायरस
    बैठक में बोलने का मौका न देने पर प्रधानमंत्री पर बरसीं ममता, पूछा- डर क्यों रहे ममता बनर्जी

    पीयूष गोयल

    मोदी सरकार ने दोबारा बनाईं आठ कैबिनेट कमेटियां, हर कमेटी में अमित शाह भारतीय जनता पार्टी
    रेलवे में निकलेंगी हज़ारों नई भर्तियां, रेल मंत्री पीयूष गोयल ने किया ऐलान शिक्षा
    रेलवे स्टेशनों पर वेंडर ने बिल नहीं दिया तो यात्री को मुफ्त में मिलेगा सामान देश
    अब चलेंगी प्राइवेट कंपनियों की ट्रेनें, आधुनिकीकरण के लिए रेलवे की नई योजना निर्मला सीतारमण

    ज्योतिरादित्य सिंधिया

    कल होगी कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं राहुल गांधी सोनिया गांधी
    राहुल गांधी के तीखे तेवर, कहा- वरिष्ठ नेताओं ने बेटों को पार्टी हित से ऊपर रखा मध्य प्रदेश
    राजस्थान और मध्य प्रदेश में कांग्रेस में बढ़ी आंतरिक कलह, संकट में गहलोत और कमलनाथ मध्य प्रदेश
    पूर्व ओलंपियन ने कहा- राहुल की जगह मुझे कांग्रेस अध्यक्ष बनाओ, बदल दूंगा पार्टी की काया मध्य प्रदेश

    एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स

    आय के मामले में सबसे आगे निकली BJP, इस साल मिले Rs. 1,027 करोड़ कांग्रेस समाचार
    अब चुनाव से पहले नेताओं को टेलीविजन, अखबारों में देनी होगी उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी चुनाव आयोग
    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: इलेक्टोरल बॉन्ड पर रोक नहीं, सभी पार्टियां चुनाव आयोग को देंगी ब्यौरा भारतीय सुप्रीम कोर्ट
    नई मोदी सरकार के 51 मंत्री करोड़पति, 22 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज- रिपोर्ट नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025