NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का लोगों को सुझाव- अधिकारी न सुनें तो सिर पर बांस मारो
    अगली खबर
    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का लोगों को सुझाव- अधिकारी न सुनें तो सिर पर बांस मारो

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का लोगों को सुझाव- अधिकारी न सुनें तो सिर पर बांस मारो

    लेखन मुकुल तोमर
    Mar 07, 2021
    12:14 pm

    क्या है खबर?

    भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एक बार फिर अपने एक विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। शनिवार को बिहार स्थित अपने लोकसभा क्षेत्र बेगूसराय में उन्होंने लोगों को सुझाव दिया कि अगर अधिकारी उनकी बात नहीं सुनें तो वे उन्हें बांस से सिर पर मारें। उन्होंने कहा कि अगर इससे भी काम नहीं चले तो वह उनके साथ हैं।

    उनकी यह बात सुनकर मौके पर मौजूद पदाधिकारी चौंक गए।

    पूरा बयान

    गिरिराज सिंह ने क्या कहा?

    बेगूसराय के एक कृषि संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गिरिराज सिंह ने कहा, "मुझे अक्सर शिकायत मिलती है कि अधिकारी जनता की शिकायतों पर कान नहीं धरते हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि इतनी छोटी बात के लिए मेरे पास क्यों आते हैं। सांसद, विधायक, गांव के मुखिया, जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, BDO... इन सभी का कर्तव्य जनता की सेवा करना है। अगर वे आपकी बात नहीं सुनते हैं तो दोनों हाथ से बांस उठाइए और उनके सिर पर दे मारिए।"

    बयान

    अगर आपके अधिकारिकों का हनन होता है तो आपके साथ- गिरिराज

    गिरिराज ने कहा, "अगर आपके अधिकार का हनन होगा तो गिरिराज आपके साथ खड़ा है क्योंकि आपने मुझे सांसद बनाया है, आपने किसी को विधायक और जिला परिषद बनाया है। आपके बल पर कोई मुखिया है, मुखिया, विधायक और सांसद के दम पर आप नहीं हैं... न हम नाजायज कहेंगे और न नाजायज बर्दाश्त करेंगे। न किसी अधिकरी को हम नाजायज काम करने को कहते हैं और न किसी अधिकारी के नाजायज नंगा नृत्य को हम बर्दाश्त कर सकते हैं।"

    बयान

    भाजपा नेता ने कहा- बयान को शब्दशः न लें

    गिरिराज के इस विवादित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पटना के एक भाजपा नेता ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, "गिरिराज सिंह एक जन नेता हैं जिन्हें जनता के गुस्से को समझना होता है। हमें उनके बयान को आलंकारिक रूप में लेना चाहिए, शब्दशः नहीं।"

    अन्य विवादित बयान

    पहले भी कई विवादित बयान दे चुके हैं गिरिराज सिंह

    यह पहली बार नहीं है जब गिरिराज ऐसे बयान दे रहे हैं।

    चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा था कि हरे रंग के झंडे काे मुसलमानों से जुड़े राजनीतिक और धार्मिक संगठनों से जोड़ कर देखा जाता है।

    उन्होंने कहा कि ऐसे झंडे समाज में घृणा फैलाते हैं और पाकिस्तान में होने की धारणा बनाते हैं।

    इसके अलावा उन्होंने अमित शाह की मौजूदगी में बेगूसराय की रैली में विवादास्पद बयान दिया था।

    चुनाव

    कन्हैया कुमार को हराकर सांसद बने हैं गिरिराज

    बता दें कि गिरिराज सिंह 2019 लोकसभा चुनाव में माआोवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) के चर्चित युवा नेता कन्हैया कुमार को मात देकर बेगूसराय से सांसद बने हैं।

    जीत के बाद उन्हें मोदी सरकार की केंद्रीय कैबिनेट में भी जगह दी गई थी और अभी वह मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी विभाग का भार संभाल रहे हैं।

    इससे पहले मोदी सरकार के पहले कार्यकाल (2014-2019) में भी उन्हें राज्य मंत्री बनाया गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भाजपा सांसद
    विवादित बयान

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें
    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल

    भाजपा सांसद

    उपेंद्र कुशवाहा ने बुलाई पार्टी की बैठक, छोड़ सकते हैं NDA का साथ NDA सरकार
    उत्तर प्रदेश: भाजपा सांसद ने कहा- सांसदों को नहीं मिलता पर्याप्त वेतन, चोरी तो करनी पड़ेगी अरविंद केजरीवाल
    अब 'नमो ऐप' पर दे सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी को फीडबैक नरेंद्र मोदी
    भाजपा सांसद ने ऑर्डर किया था 12 हजार का फोन, डिलीवर हुए पत्थर के दो टुकड़े पश्चिम बंगाल

    विवादित बयान

    गोडसे को देशभक्त बताने पर साध्वी प्रज्ञा ने मांगी माफी, कहा- गांधी का सम्मान करती हूं भारतीय जनता पार्टी
    गोडसे को लेकर विवादित बयानों पर सख्त अमित शाह, तीन भाजपा नेताओं से मांगा जवाब भारतीय जनता पार्टी
    गोडसे को देशभक्त बताने वालीं साध्वी प्रज्ञा को भाजपा से बाहर किया जाना चाहिएः नीतीश कुमार बिहार
    सुब्रमण्यम स्वामी ने राहुल गांधी को बताया था कोकीन लेने वाला, कांग्रेस ने दर्ज कराई FIR छत्तीसगढ़
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025