राजनीति की खबरें
हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।
महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र: फडणवीस और शिंदे-पवार ने ली विधायक की शपथ, विपक्ष का बहिष्कार
महाराष्ट्र में नई विधानसभा का गठन हो गया है और आज (7 दिसंबर) से 3 दिन का विशेष सत्र भी शुरू हो गया है।
महाराष्ट्र: महायुति में किन 6 मंत्रालयों पर फंसा पेंच और ये कितने अहम हैं?
महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महायुति सरकार का गठन हो गया है।
#NewsBytesExplainer: संसद के अंदर कितना पैसा ले जा सकते हैं सांसद, क्या कहते हैं नियम?
संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान आज राज्यसभा में कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की सीट से नोटों की गड्डी मिलने पर खूब हंगामा हुआ।
कांग्रेस ने राज्यसभा में नोटों की गड्डी का मिलना केंद्र सरकार की साजिश बताई
राज्यसभा में कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की सीट से नोटों की गड्डी मिलने पर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने इसे केंद्र सरकार की साजिश बताई है।
राज्यसभा में कांग्रेस सांसद की सीट पर नोटों की गड्डी मिली, सभापति ने जांच बैठाई
राज्यसभा में कांग्रेस सांसद की सीट से नोटों की गड्डी मिलने की बात सामने आने पर हंगामा शुरू हो गया। गड्डी मिलने की जानकारी सभापति जगदीप धनखड़ ने दी।
देवेंद्र फडणवीस बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, सामने होंगी ये चुनौतियां
लंबी खींचतान के बाद आखिरकार देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन गए हैं।
देवेंद्र फडणवीस ने ली महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ, एकनाथ शिंदे-अजित पवार उपमुख्यमंत्री बने
भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। इसी के साथ वे तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बन गए हैं।
महाराष्ट्र: शपथ ग्रहण से पहले दूर हुई एकनाथ शिंदे की नाराजगी, उपमुख्यमंत्री बनने पर हुए राजी
महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण से पहले महायुति में खटपट बढ़ गई है। देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री और अजित पवार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, लेकिन एकनाथ शिंदे ने धड़कनें बढ़ा दी हैं।
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी को "गद्दार" कहा, जानिए क्या है मामला
ओडिशा से भाजपा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को "गद्दार" बताते हुए बड़ा आरोप लगाया है।
झारखंड: हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में 11 मंत्री शामिल, जानिए कांग्रेस के कितने विधायक
झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार गुरुवार को हो गया। इस दौरान 11 मंत्रियों को राज्यपाल संतोष गंगवार पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे को 20 मिनट में मनाया, सामने आई अंदर की कहानी
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 12 दिन बाद आज शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। भाजपा के देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं और शिवसेना के एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, बोले- मोदी और अडाणी एक हैं
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को एक बार फिर उद्योगपति गौतम अडाणी के खिलाफ रिश्वतखोरी के मामले में जांच कराने की मांग की है।
संजय राउत बोले- शिंदे की जरूरत पूरी हो चुकी है इसलिए उनको फेंक दिया गया
महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाए जाने के बाद शिवसेना (उद्धव ठाकरे) नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बड़ा दावा किया।
महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, तीसरी बार संभालेंगे सत्ता
महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों की खींचतान के बाद भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए तैयार हैं। शपथ ग्रहण समारोह शाम 5:30 बजे मुंबई के आजाद मैदान में होगा।
एकनाथ शिंदे ने शपथ के सवाल पर कहा- शाम तक रुको; अजित पवार ने चुटकी ली
महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है।
महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने सरकार बनाने का दावा पेश किया
महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा के बाद महायुति सरकार बनाने को तैयार है।
देवेंद्र फडणवीस: पार्षद से तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने तक का ऐसा रहा सफर
भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। आज हुई भाजपा कोर समिति और महायुति विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है।
राहुल और प्रियंका गांधी को संभल जाने से रोका गया, वापस दिल्ली लौटे
उत्तर प्रदेश के संभल जा रहे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने दिल्ली सीमा के पास रोक लिया है।
महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस के पास है करोड़ों रुपये की संपत्ति, जानिए कहां-कहां किया निवेश
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस दूसरी बार राज्य की सत्ता संभालने जा रहे हैं। ऐसे में उनकी संपत्ति को लेकर लोगों के मन में जिज्ञासा है।
देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री; एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री बनेंगे, लेकिन गृह मंत्रालय पर अड़े
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के 11 दिन बाद आखिरकार नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे।
महाराष्ट्र में भाजपा के विधायक दल की बैठक आज, मुख्यमंत्री के नाम का होगा खुलासा
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा असमंजस बुधवार को समाप्त हो जाएगा।
समाजवादी पार्टी ने भी दिया INDIA गठबंधन को झटका, कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से बनाई दूरी
संसद का शीतकालीन सत्र जारी है। मंगलवार को भी संसद के बाहर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया, लेकिन इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन (INDIA) में दरार खुलकर सामने आ गई।
महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अचानक बिगड़ी तबीयत, ठाणे के अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें ठाणे के जूपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महाराष्ट्र में कल होगी भाजपा विधायक दल की बैठक, मुख्यमंत्री के नाम पर लगेगी मुहर
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को लेकर चल रहा असमंजस बुधवार को समाप्त हो सकता है। यह निर्णय बुधवार (4 दिसंबर) को विधान भवन में बुलाई गई भाजपा विधायक दल की बैठक में होगा।
महाराष्ट्र के इस गांव में चुनाव नतीजों से नाराजगी, बैलेट पेपर से मतदान करा रहे ग्रामीण
महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन की जीत पर विपक्षी पार्टियों के बाद अब लोगों ने भी आवाज उठानी शुरू कर दी है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे देवेंद्र फडणवीस, भाजपा नेता सुधीर मुनगंतीवार का दावा
भाजपा के नेता और राज्य के कैबिनेट मंत्री सुधीर मुनगंतीवार ने दावा किया है कि महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ही बनेंगे। जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।
झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा को क्यों मिली हार? उम्मीदवारों ने बताए ये बड़े कारण
झारखंड विधानसभा चुनावों में भाजपा को करारी हार झेलनी पड़ी है। पार्टी राज्य की 81 सीटों में से केवल 21 ही जीतने में सफल रही है।
देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे को फोन कर पूछा हाल, मुख्यमंत्री के नाम पर असमंजस बरकरार
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर अभी भी असमंजस बरकरार है। इस बीच उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
संसद में अडाणी मुद्दे को लेकर INDIA गठबंधन में दरार, TMC ने बैठक से बनाई दूरी
संसद के शीतकालीन सत्र में उद्योगपति गौतम अडाणी के रिश्वतखोरी मामले को लेकर विपक्ष बंटा हुआ नजर आ रहा है।
शिक्षक से नेता बने अवध ओझा, अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल
प्रसिद्ध शिक्षक और मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा राजनीति में आ गए हैं। उन्होंने सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) की सदस्यता ग्रहण की।
मल्लिकार्जुन खड़गे का प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर निशाना, कहा- तोड़ रहे हमारी एकता
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर निशाना साधा है।
एकनाथ शिंदे बोले- मुख्यमंत्री कल तय होगा, मेरी तरफ से कोई किंतु-परंतु नहीं
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में महायुति को बहुमत मिलने के बाद अभी तक मुख्यमंत्री पद को लेकर फैसला नहीं हुआ है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में अकेले उतरेगी AAP, किसी से नहीं होगा गठबंधन- केजरीवाल
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान कर दिया है।
महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को होगा मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह- रिपोर्ट
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का परिणाम आए एक हफ्ता हो गया है, लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री पद का चेहरा निर्धारित नहीं हुआ है।
कांग्रेस नेता भाई जगताप के खिलाफ शिकायत दर्ज, चुनाव आयोग को बताया था कुत्ता
महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता भाई जगताप चुनाव आयोग के खिलाफ की गई अपमानजन टिप्पणी को लेकर मुश्किलों में फंसते आ रहे हैं।
चुनाव आयोग ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को किया आमंत्रित, महाराष्ट्र चुनाव परिणाम संबंधी चिंताओं की करेंगे समीक्षा
चुनाव आयोग 3 दिसंबर को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेगा, क्योंकि पार्टी ने हाल ही में महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनावों को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी।
भाजपा के लिए महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे का साथ क्यों जरूरी है?
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आए हुए एक हफ्ता हो चुका है, लेकिन महायुति गठबंधन मुख्यमंत्री का चेहरा तय नहीं कर पा रहा है।
#NewsBytesExplainer: महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल खत्म, मुख्यमंत्री भी तय नहीं; फिर क्यों नहीं लगा राष्ट्रपति शासन?
महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के नतीजे आए हुए 6 दिन हो गए हैं। नतीजों में महायुति गठबंधन को बहुमत मिला है, लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई चेहरा तय नहीं हो पाया है।
महाराष्ट्र के कांग्रेस विधायक ने चुनाव आयोग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का "कुत्ता" बताया
महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में भारी शिकस्त के बाद कांग्रेस नेतृत्व वाला महाविकास आघाडी (MVA) गठबंधन चुनाव आयोग पर हमलावर है। कांग्रेस लगातार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर सवाल उठा रही है।
महाराष्ट्र चुनाव में कथित धांधली पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, उठाए ये मुद्दे
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों के गठबंधन महाविकास अघाड़ी (MVA) को हार का सामना करना पड़ा है।