NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / एकनाथ शिंदे बोले- मुख्यमंत्री कल तय होगा, मेरी तरफ से कोई किंतु-परंतु नहीं
    अगली खबर
    एकनाथ शिंदे बोले- मुख्यमंत्री कल तय होगा, मेरी तरफ से कोई किंतु-परंतु नहीं
    एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद के बारे में जानकारी दी है (तस्वीर-एक्स/@mieknathshinde)

    एकनाथ शिंदे बोले- मुख्यमंत्री कल तय होगा, मेरी तरफ से कोई किंतु-परंतु नहीं

    लेखन आबिद खान
    Dec 01, 2024
    04:59 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में महायुति को बहुमत मिलने के बाद अभी तक मुख्यमंत्री पद को लेकर फैसला नहीं हुआ है।

    इस बीच कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने गांव सतारा में मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पद पर फैसला कल यानी 2 दिसंबर को हो जाएगा।

    उन्होंने कहा, "महायुति में कोई मतभेद नहीं है। मेरा पूरा समर्थन है। मुख्यमंत्री पर फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह लेंगे।"

    मुख्यमंत्री

    शिंदे ने कहा- पार्टी नेतृत्व करेगा फैसला

    शिंदे ने कहा, "मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा। मैंने पहले ही पार्टी को अपना बिना शर्त समर्थन दिया है और हर फैसले का पालन करूंगा।"

    शिंदे ने अपनी तबीयत की जानकारी देते हुए कहा, "ढाई साल के कार्यकाल में मैंने कभी छुट्टी नहीं ली। लोग लगातार मुझसे मिलने आते रहे। इसी वजह से मेरी तबीयत खराब हो गई थी, लेकिन अब सब ठीक है। व्यस्त चुनावी कार्यक्रम के बाद मैं यहां आराम करने आया था।"

    बयान

    महायुति में मतभेद नहीं- शिंदे

    शिंदे ने कहा, "हमारी सरकार के 2.5 साल के कार्यकाल का काम इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। जनता ने हमें ऐतिहासिक जनादेश दिया है, जिससे विपक्ष को नेता चुनने का भी मौका नहीं मिला। महायुति में कोई मतभेद नहीं है। मेरा पूरा समर्थन है।"

    कहा जा रहा है कि शिंदे गृह मंत्रालय की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में उनसे सवाल पूछा गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

    गांव

    अचानक गांव चले गए थे शिंदे

    29 नवंबर को शिंदे अचानक से अपने पैतृक गांव चले गए थे।

    इसी दिन महायुति की बैठक भी होने वाली थी, जिसे बाद में टाल दिया गया था। माना जा रहा था कि उपमुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल में पदों पर नाराजगी के चलते शिंदे सतारा गए थे।

    2 दिन बाद शिंदे वापस आ गए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि अब जल्द ही कुछ बड़े राजनीतिक घटनाक्रम सामने आ सकते हैं।

    आदित्य ठाकरे

    आदित्य ठाकरे बोले- ये अराजकता

    शिवसेना (उद्धव) नेता आदित्य ठाकरे ने महायुति पर निशाना साधा है।

    उन्होंने कहा, 'एक सप्ताह बाद तक मुख्यमंत्री का चयन न कर पाना महाराष्ट्र का अपमान है। ऐसा लगता है कि नियम केवल विपक्षी पार्टियों पर लागू होते हैं। बिना सरकार बनाने का दावा किए और माननीय राज्यपाल को संख्याबल दिखाए शपथ ग्रहण की तिथि घोषित करना पूरी तरह अराजकता है। इन सबके बीच, कार्यवाहक मुख्यमंत्री छोटी छुट्टी पर हैं। राष्ट्रपति शासन अब तक लागू नहीं हो जाना चाहिए था?'

    शपथ

    5 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह

    5 दिसंबर को मुंबई में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।

    आजाद मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की ओर से एक-एक उपमुख्यमंत्री भी शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी समारोह में शामिल होंगे।

    चुनावी नतीजों में शिवसेना, भाजपा और अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP के महायुति गठबंधन को 235 सीटें मिली हैं। वहीं, विपक्षी महाविकास अघाड़ी (MVA) ने 46 सीटें जीती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    शिवसेना समाचार
    एकनाथ शिंदे
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र चुनाव परिणाम: बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी हारे विधानसभा चुनाव नतीजे
    महाराष्ट्र चुनाव परिणाम 2024: नवाब मलिक की करारी हार, मानखुर्द-शिवाजीनगर सीट पर चौथे स्थान पर रहे अजित पवार
    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024: राज ठाकरे के बेटे अमित हारे, तीसरे स्थान पर रहे राज ठाकरे
    महाराष्ट्र चुनाव परिणाम 2024: शरद पवार के पोते रोहित पवार बेहद करीबी मुकाबले में जीते शरद पवार

    शिवसेना समाचार

    वर्ली BMW हादसा: कौन है मिहिर शाह और मामले में अब तक क्या-क्या सामने आया? महाराष्ट्र
    वर्ली BMW हादसा: हूलिया बदलने के लिए कटाई दाढ़ी, फिर कैसे पकड़ा गया आरोपी मिहिर? मुंबई
    महाराष्‍ट्र में विधान परिषद चुनाव: 11 सीट पर 12 उम्मीदवार मैदान में, किसका पलड़ा भारी? महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र में बिना मुख्यमंत्री चेहरे के चुनाव लड़ेगी महायुती, 160 सीटों पर दावा ठोकेगी भाजपा- रिपोर्ट महाराष्ट्र

    एकनाथ शिंदे

    महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बीच राजनीतिक तनाव बढ़ा, फाइलों पर रोक महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: बदलापुर में यौन शोषण का मामला क्या है, जिसको लेकर विरोध पर उतरे लोग? महाराष्ट्र
    मुख्यमंत्री शिंदे ने बदलापुर विरोध को बताया राजनीति से प्रेरित, विपक्ष का महाराष्ट्र बंद का आह्वान महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे के बेटे के दोस्त को दिया गया था शिवाजी की प्रतिमा का ठेका महाराष्ट्र

    भाजपा समाचार

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: मराठा आरक्षण कितना बड़ा मुद्दा है और मराठाओं का कितनी सीटों पर असर? महाराष्ट्र
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान में झारखंड में आई तकनीकी खराबी, दूसरे विमान से दिल्ली रवाना झारखंड
    मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा को घेरा, बोले- क्या शौचालय भी प्रधानमंत्री के लिए आरक्षित है? मल्लिकार्जुन खड़गे
    महाराष्ट्र: भाजपा नेता नवनीत राणा की रैली में भीड़ का उपद्रव, अभद्र इशारे कर लगाए नारे महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025