NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, तीसरी बार संभालेंगे सत्ता
    अगली खबर
    महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, तीसरी बार संभालेंगे सत्ता
    देवेंद्र फडणवीस आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

    महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, तीसरी बार संभालेंगे सत्ता

    लेखन गजेंद्र
    Dec 05, 2024
    09:08 am

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों की खींचतान के बाद भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए तैयार हैं। शपथ ग्रहण समारोह शाम 5:30 बजे मुंबई के आजाद मैदान में होगा।

    समारोह में फडणवीस के अलावा एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। फिलहाल, मंत्रियों का शपथ ग्रहण नहीं होगा।

    कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य कई केंद्रीय मंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

    शपथ

    तीसरी बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे फडणवीस

    54 वर्षीय फडणवीस इस बार महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। यह उनका तीसरा कार्यकाल होगा।

    इससे पहले फडणवीस अक्टूबर 2014 से नवंबर 2019 तक कुर्सी पर बैठे थे और 44 साल की उम्र में राज्य के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने।

    इसके बाद उनका दूसरा कार्यकाल 23 से 28 नवंबर, 2019 तक केवल 5 दिनों के लिए था। उस समय मुख्यमंत्री पद न मिलने से शिवसेना गठबंधन से बाहर हो गई, जिससे भाजपा सरकार गिर गई थी।

    बैठक

    अभी शिंदे की मांग पर नहीं हुआ है कोई फैसला

    शिंदे उपमुख्यमंत्री बनने को तो तैयार हो गए हैं, लेकिन कथित तौर पर गृह मंत्रालय की मांग पर अड़े हुए हैं।

    राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंपने के बाद फडणवीस ने शिंदे के आवास 'वर्षा' पहुंचकर उनके साथ करीब 40 मिनट तक चर्चा की थी।

    फडणवीस ने शिंदे को भरोसा दिलाया है कि वे इस मांग पर आलाकमान से बात करेंगे। भाजपा हाईकमान शिंदे को गृह की जगह उपमुख्यमंत्री के साथ शहरी विकास पद दे रही है।

    मुहर

    कल भाजपा की बैठक में लगी थी फडणवीस के नाम पर मुहर

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के 23 नवंबर को परिणाम आने के बाद भाजपा नेतृत्व वाली महायुति ने जीत दर्ज की थी, लेकिन लगभग 2 सप्ताह से मुख्यमंत्री के नाम को लेकर असमंजस बरकरार था।

    भाजपा ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा था।

    बुधवार को भाजपा कोर कमेटी और इसके बाद हुई विधायक दल की बैठक में फडणवीस के नाम को चयन किया गया। फडणवीस के नाम पर सभी ने सहमति जताई।

    चुनाव परिणाम

    क्या रहा था महाराष्ट्र का चुनाव परिणाम?

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनावी नतीजों में शिवसेना, भाजपा और अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP के महायुति गठबंधन ने 235 सीटें जीती हैं।

    भाजपा को 132, शिवसेना को 57 और NCP को 41 सीटें मिली हैं। गठबंधन में शामिल छोटी पार्टियों ने भी 5 सीटों पर जीत हासिल की है। व

    विपक्षी महाविकास अघाड़ी (MVA) में शिवसेना (उद्धव ठाकरे) को 20, कांग्रेस को 16 और NCP (शरद पवार) को 10 सीटें मिली हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    शपथ ग्रहण की तैयारी

    #WATCH मुंबई (महाराष्ट्र): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र की नव निर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग करेंगे। जिसके मद्देनजर मुंबई में तैयारियां की गई हैं।

    वीडियो आज़ाद मैदान से है। pic.twitter.com/lhkPbg8sAw

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2024
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    देवेंद्र फडणवीस
    महाराष्ट्र
    एकनाथ शिंदे
    महाराष्ट्र सरकार

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    देवेंद्र फडणवीस

    कोल्हापुर में बवाल: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बोले- अचानक औरंगजेब की औलादें कहां से पैदा हो गईं महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र में श्रद्धालुओं पर लाठीचार्ज का पूरा मामला क्या है, जिस पर गरमाई राज्य की सियासत? महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: शिवसेना के विज्ञापन में दावा- मुख्यमंत्री के लिए देवेंद्र फडणवीस नहीं, एकनाथ शिंदे पहली पसंद एकनाथ शिंदे
    शिवसेना ने जारी किया नया विज्ञापन, इस बार बालासाहेब ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस को दी जगह महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र

    लोकसभा चुनाव में झटके के बाद विधानसभा के लिए भाजपा ने कैसे बदली रणनीति? झारखंड
    महाराष्ट्र चुनाव: शरद का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन; बारामती हारे, केवल 10 सीटें जीतीं अजित पवार
    महाराष्ट्र में 25 नवंबर को हो सकता है नई सरकार का शपथग्रहण, कौन बनेगा मुख्यमंत्री? भाजपा समाचार
    महाराष्ट्र चुनावी नतीजों पर शरद पवार का पहला बयान, बोले- ऐसे फैसले की उम्मीद नहीं थी शरद पवार

    एकनाथ शिंदे

    महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बहस के बाद कैबिनेट बैठक छोड़कर निकले अजित पवार- रिपोर्ट महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र सरकार ने क्यों उठाई 'नॉन-क्रीमी लेयर' सीमा बढ़ाने की मांग और क्या है चुनावी संबंध?  महाराष्ट्र
    बाबा सिद्दीकी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा, मुख्यमंत्री शिंदे ने किया ऐलान  महाराष्ट्र
    मुंबई में अब हल्के मोटर वाहनों को मिलेगा टोल-फ्री प्रवेश, मुख्यमंत्री शिंदे ने किया ऐलान महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र सरकार

    महाराष्ट्र: ठाणे के सरकारी अस्पताल में 24 घंटों में 18 मरीजों की मौत, जांच समिति गठित महाराष्ट्र
    #NewsBytesExplainer: कौन हैं मनोज जारांगे पाटिल, जिन्होंने महाराष्ट्र में फिर उठाई मराठा आरक्षण की मांग?  महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: मराठा आरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे करेंगे उच्च स्तरीय बैठक, हिंसा को बताया दुर्भाग्यपूर्ण महाराष्ट्र
    मराठा आरक्षण को लेकर बैकफुट पर आई महाराष्ट्र सरकार, फडणवीस ने लाठीचार्ज के लिए मांगी माफी  महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025