NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / महाराष्ट्र चुनाव में कथित धांधली पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, उठाए ये मुद्दे 
    अगली खबर
    महाराष्ट्र चुनाव में कथित धांधली पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, उठाए ये मुद्दे 
    महाराष्ट्र विधानसभा चुनावी नतीजों को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है

    महाराष्ट्र चुनाव में कथित धांधली पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, उठाए ये मुद्दे 

    लेखन आबिद खान
    Nov 29, 2024
    04:43 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों के गठबंधन महाविकास अघाड़ी (MVA) को हार का सामना करना पड़ा है।

    अब कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मिलने का समय मांगा है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मतदान और मतगणना प्रक्रियाओं से संबंधित आंकड़ों में गंभीर विसंगतियों को उजागर करने के लिए बैठक की मांग की है।

    पार्टी ने आयोग को लिखा 12 पन्नों का पत्र सोशल मीडिया पर साझा किया है।

    मतदाता 

    कांग्रेस ने कहा- 5 महीने में बढ़ गए 47 लाख मतदाता

    कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में से मनमाने ढंग से मतदाताओं के नाम हटाए या जोड़े गए हैं। इसके अलावा हर निर्वाचन क्षेत्र में 10,000 से अधिक मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं।

    कांग्रेस ने कहा, "मतदाता सूची से नाम मनमाने ढंग से शामिल करने और हटाने के कारण जुलाई, 2024 से नवंबर, 2024 के बीच मतदाता सूची में लगभग 47 लाख मतदाताओं की अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।"

    मतदान प्रतिशत

    मतदान प्रतिशत में वृद्धि को लेकर भी कांग्रेस ने लगाया आरोप 

    कांग्रेस ने मतदान के आंकड़ों में विसंगतियों पर भी आयोग पर सवाल उठाए।

    पार्टी ने कहा, "शाम 5 बजे चुनाव आयोग के अनुसार औसत मतदान 58.22 प्रतिशत था, जो रात 11.30 बजे तक बढ़कर 65.02 प्रतिशत हो गया। मतगणना से कुछ घंटे पहले इसे 66.05 प्रतिशत बताया गया। सामान्य दृष्टिकोण से मतदान के अंतिम घंटे में 70 लाख से अधिक वोट डाले जाना अविश्वसनीय और चुनावी इतिहास में अनसुना है।"

    बयान

    नाना पटोले बोले- आयोग को जवाब देना चाहिए

    महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, "चुनाव आयोग ने रात को 11.59 बजे मतदान प्रतिशत अपडेट किया और फिर दूसरे दिन फिर से 1.3 प्रतिशत वोट बढ़ा दिए। उन्होंने 9.99 लाख वोट कैसे बढ़ाए? उन्होंने पहले ही इसकी घोषणा क्यों नहीं की? अब सारी प्रक्रिया ऑनलाइन है, फिर समस्या कहां आ रही है? चुनाव आयोग को इसका जवाब देना चाहिए। हमारे राष्ट्रीय नेताओं ने भी यही बात कही है।"

    परिणाम 

    चुनाव क्या है महाराष्ट्र का चुनाव परिणाम? 

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनावी नतीजों में शिवसेना, भाजपा और अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP के महायुति गठबंधन ने 235 सीटें जीती हैं।

    भाजपा को 132, शिवसेना को 57 और NCP को 41 सीटें मिली हैं। गठबंधन में शामिल छोटी पार्टियों ने भी 5 सीटों पर जीत हासिल की है।

    वहीं, विपक्षी महाविकास अघाड़ी (MVA) में शिवसेना (उद्धव ठाकरे) को 20, कांग्रेस को 16 और NCP (शरद पवार) को 10 सीटें मिली हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    कांग्रेस समाचार
    चुनाव आयोग

    ताज़ा खबरें

    डायमंड लीग 2025: नीरज चोपड़ा ने रिकॉर्ड 90.23 मीटर भाला फेंका, हासिल किया दूसरा स्थान  नीरज चोपड़ा
    OpenAI ने AI कोडिंग एजेंट 'कोडेक्स' किया लॉन्च, ChatGPT में यूजर्स कर सकेंगे उपयोग  OpenAI
    सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले हादी मतार को हुई 25 साल की सजा सलमान रुश्दी
    सुबह उठते ही इन डिटॉक्स ड्रिंक्स का करें सेवन, वजन घटाने में मिल सकती है मदद वजन घटाना

    महाराष्ट्र

    एग्जिट पोल: महाराष्ट्र में महायुति सरकार के आसार, झारखंड में किसे मिल सकती है सत्ता? झारखंड
    महाराष्ट्र में चुनावी नतीजों से पहले मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान, कौन-कौन हैं दावेदार? शिवसेना समाचार
    महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी, शुरुआती रुझानों में कौन आगे? झारखंड
    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जीते, लगातार चौथी बार बने विधायक शिवसेना समाचार

    कांग्रेस समाचार

    महाराष्ट्र चुनाव: MVA में हुआ सीटों का बंटवारा, कांग्रेस, शिवसेना और NCP को मिली 85-85 सीटें महाराष्ट्र
    कर्नाटक: बेलगावी कांग्रेस अधिवेशन के शताब्दी समारोह में बराक ओबामा को बुलाने की तैयारी बराक ओबामा
    महाराष्ट्र: MVA में अभी भी 23 सीटों पर नहीं बनी सहमति, क्या है पार्टियों की मांग? महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, 48 नामों का ऐलान  महाराष्ट्र

    चुनाव आयोग

    जम्मू-कश्मीर में चुनाव का हो सकता है ऐलान, EC आज बताएगा विधानसभा चुनावों की तारीख  जम्मू-कश्मीर
    जम्मू-कश्मीर: विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले 200 प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के तबादले जम्मू-कश्मीर
    विधानसभा चुनाव: जम्मू-कश्मीर में 3 चरणों में होगा मतदान, हरियाणा में 1 अक्टूबर को डलेंगे वोट जम्मू-कश्मीर
    हरियाणा में 1 अक्टूबर को होगा विधानसभा चुनाव, 4 अक्टूबर को आएंगे नतीजे हरियाणा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025