Page Loader
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी को "गद्दार" कहा, जानिए क्या है मामला
संबित पात्रा ने राहुल गांधी को गद्दार कहा

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी को "गद्दार" कहा, जानिए क्या है मामला

लेखन गजेंद्र
Dec 05, 2024
02:00 pm

क्या है खबर?

ओडिशा से भाजपा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को "गद्दार" बताते हुए बड़ा आरोप लगाया है। पात्रा ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, "एक खतरनाक त्रिकोण देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। इस त्रिकोण में एक तरफ अमेरिका के जॉर्ज सोरोस हैं, अमेरिका की कुछ एजेंसियां​, त्रिकोण के दूसरी तरफ OCCRP नाम का एक बड़ा न्यूज पोर्टल है और आखिरी कोने में राहुल गांधी हैं।"

बयान

आगे क्या बोले पात्रा?

पात्रा ने आगे कहा, " राहुल गांधी, जो उच्च दर्जे के गद्दार हैं और मैं ये शब्द कहने से नहीं डरता। मुझे लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष को गद्दार कहने में कोई झिझक नहीं है।" उन्होंने कहा कि OCCRP यानी संगठित अपराध भ्रष्टाचार रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट को ओपेन सोसाइटी काफी फंड दे रही है, जिसको जॉर्ज सोरोस चलाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि OCCRP से राहुल का गठजोड़ हैं और वे इसकी मदद से भारत के खिलाफ नकारात्मक खबर फैला रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

सुनिए, क्या बोले संबित पात्रा