राजनीति की खबरें
हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।
AAP सांसद संजय सिंह सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, शराब नीति मामले में गिरफ्तार की चुनौती दी
दिल्ली की शराब नीति में कथित घोटाले के आरोप में जेल में बंद राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है।
राजस्थान: अशोक गहलोत की वसुंधरा राजे को चुनौती, बोले- कांग्रेस का गारंटियों पर मुझसे बहस करें
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की दिग्गज नेता वसुंधरा राजे को कांग्रेस की 7 चुनावी गारंटियों पर खुली बहस की चुनौती दी है।
तेलंगाना: YSR पार्टी नहीं लड़ेगी चुनाव, कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान
युवजन श्रमिका रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) की तेलंगाना प्रमुख वाईएस शर्मिला ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी।
लोकसभा चुनाव: उत्तर प्रदेश में INDIA गठबंधन को कौन-कौन-सी 15 सीटें देगी समाजवादी पार्टी?
समाजवादी पार्टी (SP) 2024 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में विपक्षी पार्टियों के INDIA गठबंधन के लिए 80 में से सिर्फ 15 सीटें छोड़ने के लिए तैयार है। बाकी 65 सीटों पर वह खुद अपने उम्मीदवार उतारेगी।
लक्षद्वीप के NCP नेता मोहम्मद फैजल की लोकसभा सदस्यता बहाल
लक्षद्वीप के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता मोहम्मद फैजल की लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी गई है।
मध्य प्रदेश में अरविंद केजरीवाल बोले- नहीं पता मतगणना के समय जेल में हूंगा या बाहर
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सिंगरौली में प्रचार करने पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रोड शो के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) के उन्हें गिरफ्तार करने की आशंका व्यक्त की।
INDIA गठबंधन में तकरार? नीतीश कुमार बोले- कांग्रेस की विधानसभा चुनावों में ज्यादा दिलचस्पी
लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन INDIA के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष के दोनों बेटों को ED का समन, पेपर लीक मामले में होगी पूछताछ
शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के दोनों बेटों को समन भेजा है।
फोन हैकिंग विवाद: महुआ मोइत्रा ने लिखा लोकसभा अध्यक्ष को पत्र, जांच की मांग की
तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने फोन हैकिंग मामले को लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा है। उन्होंने इस मामले को गोपनीयता का गंभीर उल्लंघन बताते हुए मौलिक अधिकारों पर बड़ा हमला बताया।
उत्तर प्रदेश: सैफई में पुरानी संसद की डिजाइन में बनेगा मुलायम सिंह का स्मारक
उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के सैफई में पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (SP) प्रमुख अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह यादव की याद में स्मारक बनाएंगे।
विपक्षी नेताओं ने सरकार पर लगाया फोन हैक करने का आरोप, कहा- ऐपल से मिली चेतावनी
तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा समेत कई विपक्षी नेताओं ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार उनके फोन और ईमेल को हैक करने की कोशिश कर रही है।
चंद्रबाबू नायडू को मिली 4 हफ्ते की अंतरिम जमानत, आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने दी राहत
आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने कौशल विकास मामले में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को 4 सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत दे दी है।
केरल में केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर के खिलाफ FIR, समुदायों में दुश्मनी बढ़ाने का आरोप
केरल की पुलिस ने केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर के खिलाफ विभिन्न समुदायों में दुश्मनी को बढ़ावा देने के आरोप में FIR दर्ज की है।
राज्यसभा से राघव चड्ढा के निलंबन पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई हैरानी
राज्यसभा से आम आदमी पार्टी (AAP) से सांसद राघव चड्ढा के निलंबन पर सुप्रीम कोर्ट ने हैरानी जताई है।
सुप्रीम कोर्ट का महाराष्ट्र स्पीकर को निर्देश, शिवसेना और NCP दरार मामले में जल्द करें फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष को निर्देश दिया कि शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दरार संबंधी मामले में जल्द फैसला करें।
छत्तीसगढ़ चुनाव: पहले चरण के 223 उम्मीदवारों में से 26 पर आपराधिक मामले, 46 हैं करोड़पति
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में चुनाव लड़ने वाले 223 उम्मीदवारों में से 26 पर आपराधिक मामले चल रहे हैं। इनमें से 16 के खिलाफ गंभीर आरोप हैं, जिनमें जानबूझकर चोट पहुंचाने और आपराधिक धमकी देने से संबंधित मामले शामिल हैं। भाजपा ने आपराधिक मामलों वाले सबसे ज्यादा उम्मीदवारों को टिकट दिए हैं।
अशोक गहलोत का विवादित बयान, बोले- देश में आवारा कुत्तों से ज्यादा घूम रही ED
राजस्थान में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के छापों के एक दिन बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार और सरकारी एजेंसी पर तीखा हमला किया है।
घूस कांड: महुआ मोइत्रा का 31 अक्टूबर को लोकसभा समिति के सामने पेश होने से इनकार
कथित घूस कांड में घिरीं तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा 31 अक्टूबर को लोकसभा की आचार संहिता समिति के सामने पेश नहीं होंगी।
#NewsBytesExplainer: कैसे कांग्रेस और अशोक गहलोत के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है चिरंजीवी योजना?
नवंबर में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस चुनाव में एक तरफ मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत के लिए अपने पद को बनाए रखने की चुनौती है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा किसी भी तरह सत्ता में वापसी करना चाहती है।
#NewsBytesExplainer: महिला विरोधी अपराधों से लेकर पेंशन योजना तक, राजस्थान चुनाव के प्रमुख मुद्दे क्या हैं?
नवंबर में राजस्थान समेत 5 राज्यों में विधानसभा होने हैं। राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान होगा, जबकि नतीजे 3 दिसंबर को सभी राज्यों के साथ घोषित होंगे।
कौन हैं नवीन पटनायक के करीबी वीके पांडियन, जो IAS अधिकारी से कैबिनेट मंत्री बने?
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी सहयोगी माने जाने वाले वी कार्तिकेय पांडियन को उनकी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) के एक दिन बाद ही राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।
#NewsBytesExplainer: भ्रष्टाचार से लेकर हिंदुत्व तक, छत्तीसगढ़ चुनाव के प्रमुख मुद्दे क्या हैं?
नवंबर में छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पिछले चुनाव की तरह इस बार भी छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में 7 और 17 नवंबर को मतदान होगा, जबकि 3 दिसंबर को सभी राज्यों के साथ नतीजे घोषित होंगे।
राजस्थान: गहलोत सरकार के मंत्री बोले- घोड़े खोल ले भाजपा, कांग्रेस की सरकार दोबारा आएगी
राजस्थान की कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार दोबारा आएगी।
मध्य प्रदेश: 18 बार चुनाव हारने वाले 'इंदौरी धरती पकड़' फिर मैदान में उतरे
मध्य प्रदेश के इंदौर में पिछले 3 दशक से चुनाव हार रहे परमानंद तोलानी उर्फ 'इंदौरी धरती पकड़' इस बार फिर विधानसभा चुनाव में उतरे हैं।
मध्य प्रदेश: कांग्रेस ने 'एक परिवार, एक टिकट' फॉमूले को किनारे किया, कई परिवारों को टिकट
आगामी 17 नवंबर को मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का मतदान होना है। इस चुनाव के लिए भाजपा और विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने लगभग सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।
तमिलनाडु में भाजपा को झटका, अभिनेत्री गौतमी तडिमल्ला ने आरोप लगाकर 25 साल बाद छोड़ी पार्टी
तमिलनाडु की मशहूर अभिनेत्री और भाजपा नेता गौतमी तडिमल्ला ने 25 साल बाद भाजपा से अपना नाता तोड़ लिया। उन्होंने पत्र लिखकर पार्टी के एक वर्ग पर आरोप लगाया है।
#NewsBytesExplainer: क्या है नौकरशाहों और सैनिकों के राजनीतिकरण का मामला, जिसे लेकर कांग्रेस ने जताई आपत्ति?
कांग्रेस ने केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार से नौकरशाहों और भारतीय सेना को राजनीति से दूर रखने की अपील है।
#NewsBytesExplainer: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और हिंदुत्व समेत क्या हैं प्रमुख मुद्दे?
नवंबर में देश के 5 प्रमुख राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है, इसमें मध्य प्रदेश भी शामिल है। यहां 17 नवंबर को मतदान होगा, जिसके लिए पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है।
महुआ मोइत्रा पर लगे आरोपों पर TMC ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पहले जांच पूरी होने दीजिए
तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा पर भाजपा ने रिश्वत लेकर संसद में सवाल पूछने के गंभीर आरोप लगाए हैं। रविवार को इस पूरे विवाद को लेकर TMC ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
तेलंगाना चुनाव: भाजपा ने की 52 उम्मीदवारों की घोषणा, राजा सिंह को भी मिला टिकट
तेलंगाना में चुनाव के लिए रविवार को भाजपा ने अपने 52 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी।
निशिकांत दुबे का महुआ मोइत्रा पर नया हमला, लगाया यह बड़ा आरोप
तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक नया आरोप लगाया है।
सपा और कांग्रेस के बीच फिर बिगड़ रहे समीकरण, क्या मुलायम सिंह की सीख है वजह?
अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए भले ही विपक्षी दलों ने INDIA गठबंधन बना लिया हो, लेकिन जमीनी स्तर पर हर दूसरे दल के बीच टकराव है।
राजस्थान चुनाव: भाजपा और कांग्रेस ने जारी की सूची; वसुंधरा, गहलोत और पायलट के नाम
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने उम्मदीवारों की सूची जारी कर दी है। भाजपा की सूची में कुल 83 लोगों के नाम हैं, जिसमें वसुंधरा राजे और सतीश पुनिया जैसे बड़े नामों को जगह मिली है।
राज्यपाल के खिलाफ 30 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट जाएगी पंजाब सरकार, जानें क्या है कारण
पंजाब में शुक्रवार को बिना राज्यपाल की अनुमति के बुलाए गए विधानसभा के 2 दिवसीय सत्र के पहले दिन काफी हंगामा हुआ।
#NewsBytesExplainer: दर्शन हीरानंदानी ने महुआ मोइत्रा पर क्या गंभीर आरोप लगाए और उन्होंने क्या जवाब दिया?
रिश्वत लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोप में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
देश में 9 महीने में 145 बाघों की अप्राकृतिक मौत, TMC सांसद ने उठाए सवाल
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राज्यसभा सांसद साकेत गोखले ने राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) को पत्र लिखकर बाघों की मौत पर सवाल उठाते हुए जवाब मांगा है।
उत्तर प्रदेश: भाजपा विधायक के बेटे ने थाने के अंदर दरोगा से की अभद्रता, गाली दी
उत्तर प्रदेश के झांसी के गरौठा से भाजपा के विधायक जवाहरलाल राजपूत के बेटे का दरोगा के साथ अभद्रता करने और गाली देने का वीडियो सामने आया है।
अशोक गहलोत बोले- मैं मुख्यमंत्री पद छोड़ना चाहता हूं, लेकिन ये पद मुझे नहीं छोड़ रहा
राजस्थान में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। इस बीच दिल्ली में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है।
तेलंगाना: राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, सत्ता में आए तो कराएंगे जातिगत जनगणना
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने तेलंगाना की एक रैली में ऐलान किया कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो राज्य में जातिगत जनगणना कराई जाएगी।
राहुल गांधी बोले- हमारी सरकार बनी तो अडाणी के खिलाफ जांच कराएंगे
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अडाणी समूह पर कोयले के आयात में वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाकर जांच की मांग की।