NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / महुआ मोइत्रा पर लगे आरोपों पर TMC ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पहले जांच पूरी होने दीजिए
    अगली खबर
    महुआ मोइत्रा पर लगे आरोपों पर TMC ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पहले जांच पूरी होने दीजिए
    महुआ से जुड़े विवाद को लेकर TMC प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने जवाब दिया है

    महुआ मोइत्रा पर लगे आरोपों पर TMC ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पहले जांच पूरी होने दीजिए

    लेखन नवीन
    Oct 22, 2023
    05:50 pm

    क्या है खबर?

    तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा पर भाजपा ने रिश्वत लेकर संसद में सवाल पूछने के गंभीर आरोप लगाए हैं। रविवार को इस पूरे विवाद को लेकर TMC ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

    TMC के प्रवक्ता और सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि पार्टी नेता महुआ खिलाफ लगे आरोपों की जांच संसद के सही मंच से की जानी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि आरोपों की जांच पूरी होने के बाद ही मामले में पार्टी कोई उचित कदम उठाएगी।

    पार्टी

    TMC प्रवक्ता ने मामले में क्या कहा?

    इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स के अनुसार, TMC प्रवक्ता ब्रायन ने कहा, "हमने मीडिया में आई खबरों पर गौर किया है। पार्टी नेतृत्व की ओर से संबंधित सदस्य को अपने ऊपर लगे आरोपों के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने को है और पार्टी पहले ही ऐसा कर चुकी है।"

    उन्होंने कहा, "चूंकि ये मामला एक निर्वाचित सांसद से जुड़ा है, इसलिए मामले की जांच संसद के सही मंच से कराई जाए, जिसके बाद ही पार्टी नेतृत्व उचित निर्णय लेगा।"

    भाजपा

    भाजपा ने TMC की चुप्पी पर उठाए थे सवाल

    भाजपा ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर लगे आरोपों को लेकर पार्टी की चुप्पी पर सवाल खड़े किए थे। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने एक्स पर TMC से कुछ सवाल किए थे।

    उन्होंने पूछा था कि क्या TMC ने महुआ पर लगे आरोपों स्वीकार कर लिया है और अगर हां, तो TMC ने महुआ को अभी तक बर्खास्त क्यों नहीं किया?

    उन्होंने अगला सवाल पूछा कि क्या TMC कुछ छुपाने की कोशिश कर रही है।

    टीएमसी

    TMC ने पहले मामले में टिप्पणी से किया था इनकार

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, TMC ने शनिवार को महुआ से जुड़े विवाद पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था।

    TMC के महासचिव और प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा था कि पार्टी के पास इस मुद्दे पर कहने के लिए कुछ नहीं है और पार्टी को लगता है कि जिस व्यक्ति के इर्द-गिर्द यह विवाद चल रहा है, वही इस पर प्रतिक्रिया दे सकता है।

    इसके बाद से अटकलें थीं कि TMC इस विवाद में दूरी बनाए रखेगी।

    सवाल

    भाजपा सांसद ने महुआ पर गया एक और नया आरोप

    शनिवार को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ पर एक और बड़ा आरोप लगाया है। दुबे का दावा है कि मोइत्रा की संसदीय लॉगिन आईडी का इस्तेमाल दुबई में किया गया था, जबकि वो उस समय भारत में थीं।

    आरोपों को लेकर दुबे ने सीधे महुआ का नाम लेने से परहेज किया है। इससे पहले व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी ने भी महुआ पर लगाए आरोपों की एक हलफनामे में इसकी पुष्टि की है।

    महुआ

    महुआ ने सभी आरोपों से किया इनकार कोर्ट में याचिका दायर

    TMC सांसद महुआ पहले दिन से भी अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताती आई हैं।

    महुआ ने हीरानंदानी के हलफनामे की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाते हुए कहा था कि इसमें कुछ भी आधिकारिक नहीं है।

    इससे पहले 17 अक्टूबर को महुआ ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर करते हुए भाजपा नेता दुबे और अन्य पर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया था।

    मामले में 31 अक्टूबर को सुनवाई होनी है।

    क्या है मामला?

    क्या है पूरा मामला?

    15 अक्टूबर को भाजपा के सांसद दुबे ने महुआ पर अडाणी समूह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने के लिए हीरानंदानी समूह के CEO दर्शन हीरानंदानी से नकदी और उपहार लेकर संसद में सवाल पूछने का गंभीर आरोप लगाया है।

    आरोप है कि महुआ ने हीरानंदानी को अपना लोकसभा का आईडी और पासवर्ड दे दिया था, जिसके जरिए हीरानंदानी अडाणी समूह के खिलाफ सवाल पूछते थे।

    इस मामले पर लोकसभा की आचार समिति 26 अक्टूबर को सुनवाई करेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    तृणमूल कांग्रेस
    डेरेक ओ ब्रायन
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    इलाहाबाद हाई कोर्ट ने संभल की शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण को बरकरार रखा जामा मस्जिद
    'बिग बॉस 18' की प्रतियोगी शिल्पा शिरोडकर कोरोना से संक्रमित पाई गईं, लिखा- मास्क पहनें  कोरोना वायरस
    IPL इतिहास में पहले विकेट के लिए की गई सर्वोच्च साझेदारियों पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    पेटीएम ने लेन-देन छुपाने के लिए पेश किया हाइड पेमेंट फीचर, ऐसे करें उपयोग  पेटीएम

    तृणमूल कांग्रेस

    पश्चिम बंगाल: हुगली में शोभायात्रा के दौरान फिर भड़की हिंसा, जानें अब तक क्या-क्या हुआ पश्चिम बंगाल
    TMC सांसद लुइजिन्हो फलेरियो का राज्यसभा से इस्तीफा, कांग्रेस छोड़कर पार्टी में हुए थे शामिल गोवा
    #NewsBytesExplainer: भारत में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा कैसे मिलता है और इससे क्या फायदा होता है? आम आदमी पार्टी समाचार
    पश्चिम बंगाल: शिक्षक भर्ती घोटाले में TMC विधायक गिरफ्तार, 2 मोबाइल फोन तालाब में फेंके   पश्चिम बंगाल

    डेरेक ओ ब्रायन

    TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन पूरे शीतकालीन सत्र के लिए राज्यसभा से निलंबित तृणमूल कांग्रेस
    मोरबी पुल हादसे पर ट्वीट के लिए साकेत गोखले को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया- TMC मोरबी पुल हादसा
    राज्यसभा में सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने की 'पठान' की तारीफ, कही ये बात  शाहरुख खान
    मणिपुर हिंसा: TMC ने की संसदीय स्थायी समिति की बैठक बुलाने की मांग मणिपुर

    भाजपा समाचार

    तेजस्वी की भाजपा को चुनौती, कहा- OBC लड़ाका वर्ग, हक छीना तो ईंट से ईंट बजाएंगे बिहार
    रमेश बिधूड़ी भड़काऊ भाषण: BSP सांसद ने की कार्रवाई की मांग, भाजपा ने नोटिस दिया बहुजन समाज पार्टी
    भाजपा के गठबंधन NDA में शामिल हुई JDS, बदलेंगे कर्नाटक के राजनीतिक समीकरण जनता दल (सेक्युलर)
    #NewsBytesExplainer: भाजपा-JDS गठंबधन के बाद कर्नाटक में कैसे बदलेंगे समीकरण और कांग्रेस पर क्या होगा असर? जनता दल (सेक्युलर)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025