NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / तमिलनाडु में भाजपा को झटका, अभिनेत्री गौतमी तडिमल्ला ने आरोप लगाकर 25 साल बाद छोड़ी पार्टी
    अगली खबर
    तमिलनाडु में भाजपा को झटका, अभिनेत्री गौतमी तडिमल्ला ने आरोप लगाकर 25 साल बाद छोड़ी पार्टी
    तमिलनाडु में गौतमी तडिमल्ला ने भाजपा छोड़ी (तस्वीर: एक्स/@gautamitads)

    तमिलनाडु में भाजपा को झटका, अभिनेत्री गौतमी तडिमल्ला ने आरोप लगाकर 25 साल बाद छोड़ी पार्टी

    लेखन गजेंद्र
    Oct 23, 2023
    12:14 pm

    क्या है खबर?

    तमिलनाडु की मशहूर अभिनेत्री और भाजपा नेता गौतमी तडिमल्ला ने 25 साल बाद भाजपा से अपना नाता तोड़ लिया। उन्होंने पत्र लिखकर पार्टी के एक वर्ग पर आरोप लगाया है।

    उन्होंने एक्स पर अपना बयान साझा कर लिखा कि उनको पार्टी में समर्थन नहीं मिल रहा और उन्होंने भारी मन और निराशा से पार्टी से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।

    तडिमल्ला ने अपना पत्र भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और तमिलनाडु प्रमुख के अन्नामलाई को भेजा है।

    इस्तीफा

    तडिमल्ला ने क्या आरोप लगाए?

    तडिमल्ला ने पत्र में आरोप लगाया कि एक व्यक्ति विशेष ने उनके पैसे, संपत्ति और दस्तावेजों के साथ धोखाधड़ी की और उनको भाजपा और नेताओं से कोई समर्थन नहीं मिल रहा है।

    उन्होंने कहा कि उसने उनकी जीवन की कमाई के साथ धोखा और विश्वासघात किया और उसकी कई लोग सक्रिय रूप से मदद कर रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि इस बारे में उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से न्याय की गुहार लगाई है।

    शख्सियत

    कौन है गौतमी तडिमल्ला?

    गौतमी ने 1987 से 1998 तक दक्षिण भारतीय फिल्मों में अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने तमिल, कन्नड़, मलयालयम, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में काम किया है।

    उनका जन्म आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में 2 जुलाई, 1969 को हुआ। उन्होंने 1998 में एक व्यवसायी से शादी की, जिससे उनका तलाक हो गया। उनकी एक बेटी भी है।

    वह 1997 से भाजपा की सदस्य हैं, उन्होंने 1999 में बेटी के जन्म के बाद राजनीति से ब्रेक लिया। फिर 2017 में वापसी की।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    तमिलनाडु
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंटेलिजेंस ब्यूरो के प्रमुख तपन डेका को दूसरी बार मिला एक साल का सेवा विस्तार केंद्र सरकार
    सुप्रीम कोर्ट में वक्फ अधिनियम पर सुनवाई; CJI बोले- यह संवैधानिकता का मामला, ठोस सबूत लाएं वक्फ बोर्ड
    जेनो एमारा इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानिए फीचर और कीमत  इलेक्ट्रिक वाहन
    महादेव बेटिंग ऐप मामले ने ED ने इजमायट्रिप CEO निशांत पिट्टी के खिलाफ शुरू की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED)

    तमिलनाडु

    शाहरुख की फिल्म 'जवान' के केरल-तमिलनाडु राइट्स बिके, निर्माताओं ने की मोटी कमाई जवान फिल्म
    आपत्तिजनक पोस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; बोला- माफी मांगने से काम नहीं चलेगा, सजा मिलना जरूरी  सुप्रीम कोर्ट
    तमिलनाडु: चेन्नई में शिक्षक ने 12वीं की छात्रा को सबके सामने डांटा, लड़की ने जान दी चेन्नई
    #NewsBytesExplainer: क्या है कावेरी जल विवाद, जिसे लेकर एक बार फिर आमने-सामने आए कर्नाटक और तमिलनाडु? कर्नाटक

    भाजपा समाचार

    भाजपा के गठबंधन NDA में शामिल हुई JDS, बदलेंगे कर्नाटक के राजनीतिक समीकरण जनता दल (सेक्युलर)
    #NewsBytesExplainer: भाजपा-JDS गठंबधन के बाद कर्नाटक में कैसे बदलेंगे समीकरण और कांग्रेस पर क्या होगा असर? जनता दल (सेक्युलर)
    संसद के अंदर भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी की विवादित टिप्पणी पर किसने क्या कहा? रमेश बिधूड़ी
    #NewsBytesExplainer: क्या है विशेषाधिकार हनन और रमेश बिधूड़ी पर क्या कार्रवाई हो सकती है?  रमेश बिधूड़ी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025