राजनीति की खबरें
हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।
राजस्थान: पानी की समस्या बताने के लिए 2 घंटे तक इंतजार करते रहे 80 वर्षीय बुजुर्ग
राजस्थान में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार और जनसभाओं का दौर शुरू हो चुका है। लोगों से तरह-तरह के वादे किए जा रहे हैं।
राम मंदिर और गोधरा कांड पर उद्धव ठाकरे के बयान पर छिड़ा विवाद क्या है?
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के एक बयान के बाद विवाद छिड़ गया है।
भारत की आत्मा पर हमला करने वालों का उदाहरण बनाना होगा, ताकि दोबारा ऐसा न हो- राहुल
यूरोप दौरे पर पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में साइंसेस पो यूनिवर्सिटी के छात्रों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने भारत के माहौल पर प्रश्न का जवाब दिया।
आंध्र प्रदेश: चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी से गरमाई सियासत, राज्य की राजनीति पर क्या असर पड़ेगा?
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
बाइडन की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर कांग्रेस का मोदी पर तंज, "न करूंगा, न करने दूंगा"
दिल्ली में G-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद सीधे वियतनाम पहुंचे अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने वहां प्रेस कॉन्फ्रेस की।
इंडिया या भारत: देश की आत्मा पर हमला करने वालों को चुकानी होगी कीमत- राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश का नाम 'इंडिया' से बदलकर 'भारत' किए जाने की अटकलों के बीच केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
'इंडिया' से 'भारत' होगा देश का नाम, कोलकाता से हटेंगी विदेशियों की मूर्तियां- दिलीप घोष
देश का नाम 'इंडिया' से बदलकर 'भारत' किए जाने की अटकलों के बीच पश्चिम बंगाल में भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष के बयान पर विवाद हो गया है।
उपचुनाव: भाजपा त्रिपुरा और उत्तराखंड में जीती, बंगाल में TMC और उत्तर प्रदेश में SP विजयी
देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। इनमें त्रिपुरा की 2 और उत्तराखंड की एक सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है।
G20 रात्रिभोज में खड़गे को न बुलाने पर राहुल बोले- सरकार विपक्ष को महत्व नहीं देती
कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस समय यूरोप के दौरे पर हैं। आज उन्होंने बेल्जियम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई सवालों का जवाब दिया।
केरल में ओमेन चांडी के बेटे ने बरकरार रखी सीट, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस विजय
केरल और पश्चिम बंगाल की विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम आ गया है। केरल में कांग्रेस तो बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने जीत हासिल की है।
छत्तीसगढ़: G-20 रात्रिभोज आमंत्रण को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले- दिल्ली नो फ्लाई जोन, कैसे जाऊं?
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली में G-20 शिखर सम्मेलन को लेकर आयोजित रात्रिभोज में शामिल होने को लेकर उड़ान प्रतिबंधित होने का हवाला दिया और कहा कि वह रात्रिभोज में नहीं जाएंगे।
कर्नाटक में JD(S) के साथ गठबंधन करेगी भाजपा, दोनों पार्टियां साथ लड़ेंगी लोकसभा चुनाव
कर्नाटक में भाजपा को नया साथी मिल गया है। भाजपा यहां जनता दल (सेक्युलर) के साथ गठबंधन करने जा रही है। दोनों पार्टियां राज्य में अगले साल होने वाला लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगी।
त्रिपुरा विधानसभा उपचुनाव: बोक्सानगर और धनपुर सीट पर भाजपा की जीत
त्रिपुरा में सिपाहीजाला जिले की 2 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।
उपचुनाव: 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के नतीजे आज, मतगणना शुरू
देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव के लिए आज (8 सितंबर) सुबह 8 बजे से सभी मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती जारी है।
सनातन विवाद पर कांग्रेस ने DMK से बनाई दूरी, बोली- सभी धर्मों का सम्मान करते हैं
सनातन धर्म को लेकर द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) नेताओं उदयनिधि स्टालिन और ए राजा के बयानों पर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब कांग्रेस ने भी इन नेताओं के बयानों से दूरी बना ली है।
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन का मोहन भागवत पर निशाना, पूछा- RSS मुख्यालय पर कब फहरेगा तिरंगा
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत के तिरंगे को लेकर दिए बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि नागपुर स्थित मुख्यालय में कब तिरंगा फहराया जाएगा।
सनातन धर्म विवाद में अपने बेटे के पक्ष में आए मुख्यमंत्री स्टालिन, प्रधानमंत्री पर साधा निशाना
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म को लेकर दिए विवादित बयान पर बवाल मचा हुआ है।
हरियाणा: महिला ने उठाई रोजगार की बात तो मुख्यमंत्री खट्टर बोले- तुम को चांद पर भेजेंगे
हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सभा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
DMK के ए राजा ने सनातन धर्म की तुलना HIV से की, बोले- इससे बचना जरूरी
सनातन धर्म को लेकर विवादित बयानों का सिलसिला थम नहीं रहा है। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के उदयनिधि स्टालिन के बाद अब ए राजा ने भी सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया है।
सनातन धर्म विवाद: उदयनिधि बोले- सभी धर्मों का सम्मान करता हूं; प्रधानमंत्री पर भी साधा निशाना
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए बयान को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस मामले में उदयनिधि ने सफाई दी है।
उदयनिधि के बयान पर संजय राउत बोले- देश में 90 करोड़ हिंदू, उन्हें आहत न करें
तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की सनातन धर्म को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर महाराष्ट्र की शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है।
राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने लगे मोदी-मोदी के नारे, उन्होंने क्या प्रतिक्रिया दी?
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने बुधवार को भीलवाड़ा में तब विचित्र स्थिति उत्पन्न हो गई, जब भीड़ मोदी-मोदी के नारे लगाने लगी।
मध्य प्रदेश: कांग्रेस का दावा, मुख्यमंत्री शिवराज के सामने भाजपा विधायक ने की सांसद से छेड़छाड़
मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने वीडियो जारी कर दावा किया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने भाजपा विधायक ने एक महिला सांसद से छेड़छाड़ की।
AAP और कांग्रेस की पंजाब इकाइयां गठबंधन के खिलाफ, क्या INDIA के रंग में पड़ेगा भंग?
पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) और विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नेता राज्य में एक-दूसरे के साथ गठबंधन करने के खिलाफ हैं।
नेताजी सुभाष चंद्र के पोते ने दिया भाजपा से इस्तीफा, बोले- पार्टी में बने रहना असंभव
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र कुमार बोस ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है।
मध्य प्रदेश: भाजपा में तकरार, उमा भारती नाराज
मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
कांग्रेस नेता और अभिनेत्री दिव्या स्पंदना की मौत की खबर निकली झूठी, पार्टी ने की पुष्टि
दक्षिण भारतीय फिल्मों से राजनीति में आईं कन्नड़ अभिनेत्री और कांग्रेस नेता दिव्या स्पंदना उर्फ रम्या की मौत की झूठी खबर फैलाई गई। वह बिल्कुल ठीक हैं और जिनेवा दौरे पर हैं। वह जल्द बेंगलुरू लौटेंगी।
प्रधानमंत्री की मंत्रियों को सलाह- सनातन धर्म विवाद पर उचित जवाब दें, भारत-इंडिया पर चुप रहें
तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की सनातन धर्म पर की गई टिप्पणी से जुड़ा विवाद बढ़ता जा रहा है। अब इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी प्रतिक्रिया आई है।
सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, विशेष सत्र में 9 मुद्दों पर चर्चा की मांग
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संसद के विशेष सत्र को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में विशेष सत्र में 9 मुद्दों पर चर्चा करने की मांग की गई है।
मोदी सरनेम मामला: राहुल गांधी की सांसदी बहाल होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका लखनऊ के वकील अशोक पांडेय ने दायर की है।
तमिलनाडु: 'इंडिया' से 'भारत' नाम को लेकर मुख्यमंत्री स्टालिन बोले- 9 साल में केवल नाम बदला
G-20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज का 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखा निमंत्रण पत्र सामने आने के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भाजपा को निशाने पर लिया।
राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए 'इंडिया' नाम को क्यों बताया खतरनाक?
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्षी पार्टियों के गठबंधन INDIA पर निशाना साधते हुए 'इंडिया' नाम को खतरनाक बताया है।
क्या 'इंडिया' हटाकर केवल 'भारत' किया जाएगा देश का नाम? G-20 निमंत्रण के बाद अटकलें
केंद्र सरकार आगामी संसद के विशेष सत्र में 'इंडिया' को हटाकर देश का नाम केवल 'भारत' करने का प्रस्ताव ला सकती है।
'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' के नाम से भेजा गया G-20 रात्रिभोज का आमंत्रण, कांग्रेस ने उठाए सवाल
दिल्ली में G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले रात्रिभोज का निमंत्रण 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' की जगह 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' के नाम से भेजा गया है।
उपचुनाव: 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी, INDIA गठबंधन की पहली परीक्षा
देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह 7 बजे (5 सितंबर) उपचुनाव का मतदान शुरू हो गया।
#NewsBytesExplainer: तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि के बयान पर क्या विवाद है और किसने क्या कहा?
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को लेकर एक विवादित बयान दिया है। इस बयान के बाद देश में एक बड़ा राजनीतिक विवाद छिड़ गया है।
#NewsBytesExplainer: 6 राज्यों के उपचुनाव में कहां किसमें मुकाबला और ये INDIA के लिए क्यों महत्वपूर्ण?
देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर मंगलवार को उपचुनाव होगा।
प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने नहीं ली कोई छुट्टी, 3,000 कार्यक्रमों में शामिल हुए
सूचना का अधिकार (RTI) के जरिए जानकारी मिली है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में पदभार ग्रहण करने के बाद एक भी दिन छुट्टी नहीं ली।
भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान प्रबोध टिर्की कांग्रेस में शामिल, बोले- राहुल गांधी से प्रभावित
भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान प्रबोध टिर्की ने सोमवार को वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में ओडिशा के भुवनेश्वर में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
संसद विशेष सत्र: सोनिया गांधी ने कांग्रेस संसदीय दल तो खड़गे ने INDIA की बैठक बुलाई
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संसद के विशेष सत्र से पहले मंगलवार को कांग्रेस संसदीय दल की एक बैठक बुलाई है।