Page Loader
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन का मोहन भागवत पर निशाना, पूछा- RSS मुख्यालय पर कब फहरेगा तिरंगा 
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पूछा RSS मुख्यालय पर कब फहरेगा तिरंगा

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन का मोहन भागवत पर निशाना, पूछा- RSS मुख्यालय पर कब फहरेगा तिरंगा 

लेखन गजेंद्र
Sep 07, 2023
06:24 pm

क्या है खबर?

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत के तिरंगे को लेकर दिए बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि नागपुर स्थित मुख्यालय में कब तिरंगा फहराया जाएगा। भागवत से जुड़े सवाल पर रंजन ने कहा कि आजादी की लड़ाई के समय RSS ने ब्रिटिश सरकार की दलाली की। उन्होंने पूछा कि नागपुर में तिरंगा कब फहराया जाएगा, यह भागवत बताएं। उन्होंने कहा कि सब जानते हैं, ऐसा कभी नहीं होगा।

निशाना

तिरंगा उनकी पार्टी की सोच से बाहर- रंजन

रंजन ने कहा कि जब से देश आजाद हुआ, तब से RSS की सोच थी कि भारत का झंडा भगवा होना चाहिए, तिरंगा उनकी पार्टी की सोच से बाहर है। उन्होंने कहा कि RSS वालों ने आजादी की लड़ाई में कोई हिस्सा नहीं लिया था, बल्कि आजादी की लड़ाई को कमजोर करना चाहा था। रंजन ने कहा कि शहीदों के नाम में RSS से कोई भी नहीं है।

बयान

मोहन भागवत ने क्या कहा था?

आजतक के मुताबिक, मोहन भागवत ने बुधवार को नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान RSS मुख्यालय पर तिरंगा न फहराए जाने को लेकर अपनी राय रखी थी। उन्होंने कहा था कि पहली बार झंडे को फहराने में बाधा उत्पन्न हुई, लेकिन तब से आज तक संघ ध्वज के सम्मान के साथ जुड़ा है। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी और 15 अगस्त को जो लोग जहां रहते हैं, वहीं तिरंगा फहराते हैं और यह सवाल उनसे नहीं पूछा जाना चाहिए।