NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / उपचुनाव: 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी, INDIA गठबंधन की पहली परीक्षा 
    अगली खबर
    उपचुनाव: 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी, INDIA गठबंधन की पहली परीक्षा 
    6 राज्यों में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है

    उपचुनाव: 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी, INDIA गठबंधन की पहली परीक्षा 

    लेखन नवीन
    Sep 05, 2023
    10:40 am

    क्या है खबर?

    देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह 7 बजे (5 सितंबर) उपचुनाव का मतदान शुरू हो गया।

    इन उपचुनावों को आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के खिलाफ बने विपक्षी गठबंधन INDIA की पहली परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है।

    उपचुनावों के लिए वोटों की गिनती 8 सितंबर को होगी और इसी दिन चुनावी नतीजे भी घोषित हो जाएंगे।

    सीट

    किन सीटों पर हो रहा है मतदान? 

    झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट, केरल की पुथुपल्ली विधानसभा सीट, पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी विधानसभा सीट, उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट और उत्तराखंड की विधानसभा बागेश्वर सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

    इसके अलावा त्रिपुरा की बॉक्सानगर और धनपुर विधानसभा सीटों पर भी मतदान जारी है।

    इनमें से 5 सीटों पर विधायकों के निधन के कारण उपचुनाव हो रहा है, जबकि 2 विधायकों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

    पश्चिम बंगाल

    धूपगुड़ी (पश्चिम बंगाल)

    2021 में भाजपा के विष्णुपदा रे ने धूपगुड़ी विधानसभा सीट 4,300 वोटों के मामूली अंतर से जीती थीं। इस साल जुलाई में भाजपा विधायक के निधन के बाद सीट भरने के लिए यहां उपचुनाव हो रहा है।

    इस सीट पर भाजपा, तृणमूल कांग्रेस (TMC) और कांग्रेस-वाम गठबंधन के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

    इस बार भाजपा ने यहां तापसी रॉय को TMC के निर्मल चंद्र रॉय के खिलाफ उतारा है, जबकि कांग्रेस-वाम गठबंधन की ओर से ईश्वर चंद रॉय उम्मीदवार हैं।

    त्रिपुरा

    धनपुर और बॉक्सनगर (त्रिपुरा)

    त्रिपुरा में धनपुर और बॉक्सनगर उपचुनाव में CPI(M) और सत्तारूढ़ भाजपा के बीच मुख्य मुकाबला है।

    धनपुर सीट पर भाजपा की केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक के इस्तीफे के कारण उपचुनाव हो रहा है। यहां भाजपा उम्मीदवार बिंदू देबनाथ का मुकाबला CPI(M) उम्मीदवार कौशिक चंदा से है।

    दूसरी ओर बॉक्सनगर सीट पर CPI(M) विधायक समसुल हक के निधन के बाद हो रहे उपचुनाव में उनके बेटे मिराज हुसैन चुनाव मैदान में हैं और उनका मुकाबला भाजपा के तफज्जुल हुसैन से है।

    उत्तराखंड

    बागेश्वर (उत्तराखंड)

    उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में 5 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है।

    इस साल अप्रैल में भाजपा विधायक और कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास की मृत्यु के बाद यहां उपचुनाव हो रहा है। भाजपा ने यहां दिवंगत विधायक की पत्नी पार्वती देवी को कांग्रेस के बसंत कुमार के खिलाफ मैदान में उतारा है।

    इसके अलावा समाजवादी पार्टी के भगवती प्रसाद भी चुनाव मैदान में हैं।

    झारखंड

    डुमरी (झारखंड)

    झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के 4 बार के विधायक और मंत्री जगन्नाथ महतो के निधन के बाद उपचुनाव हो रहा है।

    2019 चुनाव में महतो ने ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) की यशोदा देवी को हराया था। इस बार विपक्षी गठबंधन INDIA ने दिवंगत विधायक की पत्नी बेबी देवी को टिकट दिया है, जो NDA उम्मीदवार यशोदा देवी का मुकाबला करेंगी।

    इसके अलावा AIMIM उम्मीदवार अब्दुल मोबिन रिजवी भी चुनाव मैदान में हैं।

    केरल

    पुथुपल्ली (केरल)

    केरल की पुथुपल्ली विधानसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता ओमान चांडी के निधन के बाद उपचुनाव हो रहा है। वह 1970 से इस सीट पर जीत दर्ज करते आ रहे थे।

    यहां कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने चांडी के बेटे को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि सत्तारूढ़ CPI(M) ने जैक थॉमस चुनाव मैदान में है।

    इसके अलावा आम आदमी पार्टी (AAP) भी पहली बार केरल में चुनाव लड़कर किस्मत आजमा रही है।

    उत्तर प्रदेश

    घोसी (उत्तर प्रदेश)

    उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर कद्दावर OBC नेता दारा सिंह चौहान के समाजवादी पार्टी (सपा) से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने के बाद उपचुनाव हो रहा है।

    इस बार भाजपा उम्मीदवार चौहान का मुकाबला सपा के सुधाकर सिंह से है। घोसी उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी चुनाव प्रचार किया था।

    घोसी उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उपचुनाव
    झारखंड
    पश्चिम बंगाल
    त्रिपुरा

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    उपचुनाव

    सपा-बसपा गठबंधन टूटा, उत्तर प्रदेश उपचुनाव में अपने-अपने दम पर उतरेंगी दोनों पार्टियां मायावती
    गठबंधन को बाय-बाय, अपने दम पर 2022 विधानसभा चुनाव लड़ेगी समाजवादी पार्टी मायावती
    केरल: भारी बारिश के चलते कई इलाकों में भरा पानी, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी केरल
    पश्चिम बंगाल: उपचुनाव में हार के बाद अब भाजपा ने भी उठाए EVM पर सवाल पश्चिम बंगाल

    झारखंड

    राजस्थान: सम्मेद शिखर तीर्थ मामले में अनशन कर रहे जैन मुनि ने दम तोड़ा झारखंड सरकार
    सम्मेद शिखरजी विवाद: केंद्र सरकार का बड़ा कदम, इलाके में पर्यटन गतिविधियों पर लगाई रोक केंद्र सरकार
    राजस्थानः सम्मेद शिखर तीर्थ मामले में अनशन कर रहे दूसरे जैन मुनि ने दम तोड़ा झारखंड सरकार
    झारखंड: नक्सलियों के साथ CRPF की मुठभेड़, IED ब्लास्ट में 5 जवान घायल नक्सलवाद

    पश्चिम बंगाल

    पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव: कलकत्ता हाई कोर्ट का आदेश- नामांकन का समय बढ़े, शांत-निष्पक्ष हो चुनाव कलकत्ता हाई कोर्ट
    राहुल भाटिया ने इंजीनियरिंग के बाद की इंटरग्लोब एविएशन की स्थापना, आज इतनी है इनकी संपत्ति इंडिगो
    पश्चिम बंगाल: मैंगो फेस्टिवल में प्रदर्शित हुआ 'दुनिया का सबसे महंगा आम', लाखों में है कीमत सिलीगुड़ी
    पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव:  मुर्शिदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या के बाद हुई हिंसक झड़प पश्चिम बंगाल चुनाव

    त्रिपुरा

    त्रिपुरा चुनाव: भाजपा का क्लीन स्वीप, सभी 20 नगर निकायों पर किया कब्जा तृणमूल कांग्रेस
    त्रिपुरा: सरकार ने स्कूल के मैदानों में राजनीतिक कार्यक्रमों पर लगाई रोक भाजपा समाचार
    TRB Tripura Recruitment 2022: त्रिपुरा में शिक्षकों के कई पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन रोजगार समाचार
    त्रिपुरा: भाजपा में आंतरिक कलह की अटकलों के बीच बिप्लब देब का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा भाजपा समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025