LOADING...
तमिलनाडु: 'इंडिया' से 'भारत' नाम को लेकर मुख्यमंत्री स्टालिन बोले- 9 साल में केवल नाम बदला
भारत नाम को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि भाजपा ने 9 साल में नाम बदला

तमिलनाडु: 'इंडिया' से 'भारत' नाम को लेकर मुख्यमंत्री स्टालिन बोले- 9 साल में केवल नाम बदला

लेखन गजेंद्र
Sep 05, 2023
04:40 pm

क्या है खबर?

G-20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज का 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखा निमंत्रण पत्र सामने आने के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भाजपा को निशाने पर लिया। स्टालिन ने अंग्रेजी और तमिल में एक्स पर लिखा, 'फासीवादी भाजपा शासन को उखाड़ फेंकने के लिए गैर-भाजपा ताकतों के एकजुट होने और अपने गठबंधन को उपयुक्त INDIA नाम देने के बाद अब भाजपा 'इंडिया' को 'भारत' में बदलना चाहती है।'

निशाना

इंडिया शब्द भाजपा को चुभ रहा है- स्टालिन

स्टालिन ने लिखा, 'भाजपा ने भारत को बदलने का वादा किया था, लेकिन 9 साल बाद हमें केवल नाम परिवर्तन मिला! ऐसा लगता है कि भाजपा इंडिया नामक एक शब्द से घबरा गई है क्योंकि वे विपक्ष के भीतर एकता की ताकत को पहचानते हैं। चुनाव के दौरान भाजपा को सत्ता से बाहर करेगा INDIA।' उन्होंने लिखा कि इंडिया शब्द भाजपा को चुभ रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विकसित बनाने की बात कहकर सरकार बनाई थी।

विवाद

क्यों उठा है हंगामा?

G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति की ओर से 9 सितंबर को रात्रिभोज का आयोजन जाएगा। इसके लिए भेजे गए निमंत्रण पत्रों में 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' की जगह 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि G-20 सम्मेलन के बाद केंद्र सरकार देश का नाम 'इंडिया' से बदलकर 'भारत' करने की तैयारी कर रही है। इसको लेकर सरकार विशेष सत्र में प्रस्ताव ला सकती है। इसके बाद से विपक्षी पार्टियां भाजपा सरकार पर हमलावर है।