Page Loader
राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने लगे मोदी-मोदी के नारे, उन्होंने क्या प्रतिक्रिया दी?
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने लगे मोदी-मोदी के नारे

राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने लगे मोदी-मोदी के नारे, उन्होंने क्या प्रतिक्रिया दी?

लेखन गजेंद्र
Sep 07, 2023
10:35 am

क्या है खबर?

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने बुधवार को भीलवाड़ा में तब विचित्र स्थिति उत्पन्न हो गई, जब भीड़ मोदी-मोदी के नारे लगाने लगी। मुख्यमंत्री गहलोत यहां नगर परिषद के सभागार में देर शाम उद्यमियों से संवाद करने पहुंचे थे। यहां से सर्किट हाउस लौटते समय जैसे ही परिषद के सर्किल के पास गहलोत का काफिला पहुंचा तो वह भीड़ देखकर रुक गए। इस दौरान लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाना शुरू कर दिया। इसका वीडियो भी वायरल है।

नारे

हाथ जोड़कर आगे बढ़ गए गहलोत 

वीडियो में दिख रहा है कि गहलोत के कार से उतरते ही लोग मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे। इस दौरान गहलोत मुस्कुराते हुए उनका हाथ जोड़कर अभिवादन करते दिख रहे हैं। जैसे ही नारे लगना शुरू हुआ तो प्रशासन अलर्ट हो गया और उनके वाहन को घेर लिया। बाद में काफिला आगे बढ़ गया। बताया जा रहा है कि गहलोत के वहां से रवाना होने के बाद जय श्रीराम के भी नारे लगाए गए।

ट्विटर पोस्ट

गहलोत के सामने लगे मोदी-मोदी के नारे