NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / उपचुनाव: भाजपा त्रिपुरा और उत्तराखंड में जीती, बंगाल में TMC और उत्तर प्रदेश में SP विजयी
    अगली खबर
    उपचुनाव: भाजपा त्रिपुरा और उत्तराखंड में जीती, बंगाल में TMC और उत्तर प्रदेश में SP विजयी
    7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित

    उपचुनाव: भाजपा त्रिपुरा और उत्तराखंड में जीती, बंगाल में TMC और उत्तर प्रदेश में SP विजयी

    लेखन नवीन
    Sep 08, 2023
    07:24 pm

    क्या है खबर?

    देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। इनमें त्रिपुरा की 2 और उत्तराखंड की एक सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है।

    केरल की एक सीट पर कांग्रेस ने कब्जा बरकरार रखा है, जबकि पश्चिम बंगाल की एक सीट पर तृणमूल कांग्रेस (TCM) ने परचम लहराया है।

    उत्तर प्रदेश की एक सीट पर समाजवादी पार्टी (SP) और झारखंड की एक सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने जीत हासिल की।

    त्रिपुरा

    धनपुर और बॉक्सनगर सीट (त्रिपुरा) 

    चुनाव आयोग के अनुसार, त्रिपुरा की बॉक्सानगर सीट पर भाजपा के तफ्फजल हुसैन ने अपने प्रतिद्वंदी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के उम्मीदवार मिजान हुसैन को 30,237 वोटों के भारी अंतर से हराया है।

    उन्हें कुल 34,146 वोट मिले, जबकि CPM उम्मीदवार को केवल 3,909 वोट ही मिले हैं।

    धनपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी बिंदू देबनाथ ने 18,871 मतों से जीत दर्ज की। देबनाथ को कुल 30,017 वोट मिले, जबकि CPM के उम्मीदवार कौशिक चंदा को 11,146 वोट ही मिले हैं।

    उत्तराखंड

    बागेश्वर सीट (उत्तराखंड)

    उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार पार्वती दास ने अपने करीबी प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार बसंत कुमार को 2,405 वोटों के अंतर से हराया है।

    पार्वती को कुल 33,247 वोट मिले, जबकि बसंत को 30,842 वोट मिले हैं।

    इस सीट पर भाजपा विधायक चंदन राम दास के निधन के बाद उपचुनाव हुए थे, जिसके बाद भाजपा ने दिवंगत विधायक की पत्नी पार्वती को चुनाव मैदान में उतारा था।

    इस चुनाव में 1,257 लोगों ने 'नोटा' का बटन दबाया है।

    पश्चिम बंगाल

    धुपगुड़ी सीट (पश्चिम बंगाल) 

    पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी सीट पर TMC के निर्मल चंद्र रॉय ने 4,383 वोटों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के तापसी रॉय को हराया है। यहां तीसरे स्थान पर कांग्रेस समर्थित CPM उम्मीदवार ईश्वर चंद्र रॉय रहे।

    इस सीट पर भाजपा विधायक बिष्णुपदा रे ने 2021 चुनाव में TMC की मिताली रॉय को मामूली अंतर से हराया था। उनके निधन के बाद यहां उपचुनाव हुआ था।

    उपचुनाव में TMC ने ये सीट भाजपा से छीनकर अपने नाम कर ली है।

    झारखंड

    डुमरी सीट (झारखंड)

    झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर JMM उम्मीदवार बेबी देवी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (ASJU) की उम्मीदवार यशोदा देवी को 17,000 वोटों के भारी अंतर से हराया है।

    बेबी देवी को 1,00,317 वोट मिले, जबकि यशोदा देवी को 83,164 वोट मिले हैं। यह सीट पर JMM विधायक जगरनाथ महतो के निधन के बाद खाली हुई थी, जिसके बाद दिवगंत विधायक की पत्नी को JMM ने चुनाव मैदान में उतारा था।

    केरल 

    पुथुपल्ली सीट (केरल)

    केरल की पुथुप्पल्ली सीट पर कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) उम्मीदवार चांडी ओमान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) उम्मीदवार जैक थॉमस को 37,719 वोटों के भारी अंतर से हराया।

    चांडी को कुल 80,144 वोट मिले, जबकि थॉमस को 42,425 वोट मिले थे और भाजपा उम्मीदवार लिगिन लाल को मात्र 6,558 वोट मिले।

    केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता ओमान चांडी के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुआ था।

    उत्तर प्रदेश

    घोसी सीट (उत्तर प्रदेश)

    उत्तर प्रदेश की घोसी सीट पर SP उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने अपनी करीबी प्रतिद्वंदी भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह को 42,000 से अधिक वोटों के भारी अंतर से हराया है।

    सुधाकर को 1,24,000 से ज्यादा वोट मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार को करीब 82,000 वोट ही मिले हैं।

    दरअसल, OBC नेता दारा सिंह सपा से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे, जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव हुआ था। इस सीट पर SP का दबदबा बरकरार है।

    प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस

    लोकसभा चुनाव से पहले उपचुनाव नतीजों को विपक्षी गठबंधन INDIA की पहली परीक्षा के रूप में देखा जा रहा था। इस परीक्षा में विपक्षी गठबंधन को मिली-जुली सफलता हाथ लगी है।

    हाल में जिन 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ। उनमें धनपुर, बागेश्वर, धूपगुड़ी पर भाजपा का कब्जा था। इनमें से धूपगुड़ी सीट अब भाजपा से छिन चुकी है।

    हालांकि, उपचुनाव में त्रिपुरा की बॉक्सानगर सीट को भाजपा ने CPM से छीन लिया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उपचुनाव
    चुनाव परिणाम
    उत्तर प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    हमास नेता मुहम्मद सिनवार का शव इजरायल का निशाना बनी गाजा सुरंग में मिला- रिपोर्ट इजरायल
    IPL 2025: PBKS ने RR को 10 रन से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: ट्रेविस हेड कोरोना संक्रमित पाए गए, LSG के खिलाफ मैच से हुए बाहर ट्रेविस हेड
    IPL 2025: PBKS ने रोमांचक मुकाबले में RR को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025

    उपचुनाव

    सपा-बसपा गठबंधन टूटा, उत्तर प्रदेश उपचुनाव में अपने-अपने दम पर उतरेंगी दोनों पार्टियां मायावती
    गठबंधन को बाय-बाय, अपने दम पर 2022 विधानसभा चुनाव लड़ेगी समाजवादी पार्टी मायावती
    केरल: भारी बारिश के चलते कई इलाकों में भरा पानी, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी केरल
    पश्चिम बंगाल: उपचुनाव में हार के बाद अब भाजपा ने भी उठाए EVM पर सवाल पश्चिम बंगाल

    चुनाव परिणाम

    क्या होते हैं ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल? आसान भाषा में पढ़िये भारत की खबरें
    बांग्लादेश चुनावः शेख हसीना की एकतरफा जीत, विपक्ष ने खारिज किए चुनाव परिणाम बांग्लादेश
    लोकसभा चुनाव से पहले हुए विधानसभा उपचुनाव में बराबरी पर छूटी कांग्रेस-भाजपा की लड़ाई हरियाणा
    जब एक वोट के कारण गिरी सरकार, समझें एक वोट का महत्व और इसका इतिहास चुनाव

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: मुख्तार अंसारी की बहू निकहत चित्रकूट जेल से रिहा, 6 महीने कैद रहीं मुख्तार अंसारी
    उत्तर प्रदेश और गुजरात समेत 5 राज्यों को मिले आधे से अधिक नए निवेश प्रस्ताव- RBI भारतीय रिजर्व बैंक
    घोसी में दारा सिंह पर स्याही फेंकने वाले का आत्मसमर्पण, बोले- भाजपा नेताओं ने फिंकवाई स्याही उपचुनाव
    लखनऊ: स्वामी प्रसाद मौर्य पर शख्स ने फेंका जूता, लोगों ने आरोपी को पीटा स्वामी प्रसाद मौर्य
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025