NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / DMK के ए राजा ने सनातन धर्म की तुलना HIV से की, बोले- इससे बचना जरूरी
    अगली खबर
    DMK के ए राजा ने सनातन धर्म की तुलना HIV से की, बोले- इससे बचना जरूरी
    DMK नेता ए राजा ने सनातन धर्म की तुलना HIV से की है

    DMK के ए राजा ने सनातन धर्म की तुलना HIV से की, बोले- इससे बचना जरूरी

    लेखन आबिद खान
    Sep 07, 2023
    03:47 pm

    क्या है खबर?

    सनातन धर्म को लेकर विवादित बयानों का सिलसिला थम नहीं रहा है। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के उदयनिधि स्टालिन के बाद अब ए राजा ने भी सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया है।

    उन्होंने कहा कि सनातन की तुलना HIV और कुष्ठ रोग जैसी सामाजिक कलंक वाली बीमारियों से करनी चाहिए।

    बता दें कि इससे पहले तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि ने सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया था।

    बयान

    क्या बोले ए राजा?

    DMK सांसद ए राजा ने कहा, "सनातन पर उदयनिधि ने जो बोला वह काफी कम था। उन्होंने सिर्फ मलेरिया और डेंगू से इसकी तुलना की थी। ये ऐसी बीमारियां हैं, जिन्हें घिनौना नहीं कहा जाता। सनातन धर्म की सामाजिक कलंक वाली बीमारी उससे भी बड़ी है। अगर आपको सनातन को परिभाषित करना है तो इसकी तुलना HIV और कुष्ठ रोग जैसे बीमारियों से की जानी चाहिए। समाज के लिए सनातन ठीक ऐसा ही काम करता है।"

    भाजपा

    भाजपा ने साधा निशाना

    ए राजा के बयान पर भाजपा ने निशाना साधा है।

    पार्टी की IT सेल के मुखिया अमित मालवीय ने कहा, "अब DMK सांसद ए राजा हिंदू धर्म को सामाजिक बुराई बता रहे हैं। ये उस धर्म के बारे में बोल रहे हैं, जिस धर्म को इस देश की 80 प्रतिशत आबादी मानती है। यह कुछ और नहीं बल्कि एक धर्म के खिलाफ विशुद्ध नफरती भाषण है। कांग्रेस के I.N.D.I.A गठबंधन का यही असली चरित्र है।"

    उदयनिधि

    सनातन धर्म पर उदयनिधि ने क्या कहा था?

    उदयनिधि ने 2 सितंबर को 'सनातन उन्मूलन सम्मेलन' को संबोधित करते हुए कहा था कि सनातन धर्म सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है।

    उन्होंने कहा था, "कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जा सकता, उन्हें खत्म कर देना चाहिए। हम डेंगू, मच्छर, मलेरिया या कोरोना वायरस का विरोध नहीं कर सकते हैं। हमें इन्हें खत्म करना होगा। इसी तरह हम सनातन धर्म का भी विरोध नहीं कर सकते, इसे खत्म करना है।"

    बयान

    विवाद पर बोले उदयनिधि- बयान गलत तरीके से पेश किया गया

    बयान को लेकर हुए विवाद के बीच आज उदयनिधि ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि वे सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और भाजपा नेताओं ने उनके बयान को तोड़मरोड़कर पेश किया।

    उन्होंने कहा, "मैं DMK के संस्थापक अन्नादुरई का राजनीतिक उत्तराधिकारी हूं। ये हर कोई जानता है कि हम किसी धर्म के दुश्मन नहीं है।"

    उदयनिधि ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा।

    ए राजा

    न्यूजबाइट्स प्लस

    ए राजा का पूरा नाम अंडीमुथु राजा है। 26 अक्टूबर, 1963 को जन्मे राजा तमिलनाडु के नीलगिरी से DMK के सांसद हैं। वे DMK के उप महासचिव भी हैं।

    राजा पहली बार साल 1996 से कांग्रेस के टिकट पर पेरांबलूर से जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। अपने राजनीतिक करियर में राजा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री, केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री और केंद्रीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रह चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    DMK
    उदयनिधि स्टालिन
    सनातन धर्म
    तमिलनाडु

    ताज़ा खबरें

    रूस: 2 रेलवे पुलों के टूटने से पटरी से उतरी ट्रेनें; 7 की मौत, 69 घायल रूस समाचार
    रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, कुछ साल पहले गायिका ने किया था केस रिहाना
    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन
    एलन मस्क ने ड्रग्स लेने की बात स्वीकारी, मीडिया के दावों को किया खारिज  एलन मस्क

    DMK

    चुनाव परिणाम के बाद किसकी बनेगी सरकार, संभावित समीकरणों पर एक नजर नरेंद्र मोदी
    जनवरी में राजनीतिक पार्टी लॉन्च करेंगे रजनीकांत, 31 दिसंबर को होगा औपचारिक ऐलान तमिलनाडु
    तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: कांग्रेस को 25 सीटें देगी DMK, दोनों पार्टियों में हुआ सीटों का बंटवारा कांग्रेस समाचार
    तमिलनाडु: मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने की प्रत्येक परिवार को सालाना छह गैस सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा तमिलनाडु

    उदयनिधि स्टालिन

    उदयनिधि के बयान पर संजय राउत बोले- देश में 90 करोड़ हिंदू, उन्हें आहत न करें संजय राउत
    सनातन धर्म विवाद: उदयनिधि बोले- सभी धर्मों का सम्मान करता हूं; प्रधानमंत्री पर भी साधा निशाना सनातन धर्म

    सनातन धर्म

    बिहार: नालंदा विश्वविद्यालय में नए साल से होगी सनातन धर्म की पढ़ाई नालंदा विश्वविद्यालय
    #NewsBytesExplainer: तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि के बयान पर क्या विवाद है और किसने क्या कहा?  #NewsBytesExplainer
    सनातन धर्म पर विवादित बयान को लेकर उदयनिधि और प्रियांक खड़गे पर उत्तर प्रदेश में FIR उत्तर प्रदेश
    भारत में सनातन धर्म पर विवाद के बीच अमेरिकी शहर में 'सनातन धर्म दिवस' की  घोषणा अमेरिका

    तमिलनाडु

    ट्वीट को लेकर तमिलनाडु भाजपा के सचिव एसजी सूर्या गिरफ्तार, क्या है पूरा मामला भाजपा समाचार
    सरकार ने लगाया 20 रुपये से कम कीमत वाले लाइटर के आयात पर प्रतिबंध, जानें वजह केंद्र सरकार
    तमिलनाडु: राज्यपाल ने मंत्री की बर्खास्तगी के आदेश को चंद घंटों में ही क्यों वापस लिया?  तमिलनाडु की राजनीति
    #NewsBytesExplainer: क्या राज्यपाल मुख्यमंत्री से पूछे बिना किसी मंत्री को बर्खास्त कर सकता है? #NewsBytesExplainer
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025