NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / उपचुनाव: 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के नतीजे आज, मतगणना शुरू 
    अगली खबर
    उपचुनाव: 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के नतीजे आज, मतगणना शुरू 
    7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है

    उपचुनाव: 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के नतीजे आज, मतगणना शुरू 

    लेखन नवीन
    Sep 08, 2023
    10:22 am

    क्या है खबर?

    देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव के लिए आज (8 सितंबर) सुबह 8 बजे से सभी मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती जारी है।

    इन उपचुनावों के नतीजों को आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के खिलाफ बने विपक्षी गठबंधन INDIA की पहली परीक्षा के रूप में देखा जाएगा।

    बता दें, सभी 7 विधानसभा सीटों पर 5 सितंबर को मतदान हुआ था।

    चुनाव

    किन राज्यों में हुआ था उपचुनाव?

    झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट, केरल की पुथुपल्ली विधानसभा सीट, पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी विधानसभा सीट, उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट और उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती जारी है।

    इसके अलावा त्रिपुरा की बॉक्सानगर और धनपुर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी कुछ देर बाद घोषित किए जाएंगे।

    सभी संबंधित राज्यों में स्थापित मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

    रूझान

    3 सीटों पर भाजपा और 2 पर कांग्रेस की बढ़त

    मतगणना के पहले राउंड खत्म होने के बाद शुरुआती रुझानों में पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार आगे हैं, जबकि त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सानगर सीटों पर भी भाजपा बढ़त बनाए है।

    साथ ही उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर सपा उम्मीदवार आगे चल रहा है, जबकि उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट और केरल की पुथुपल्ली विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।

    झारखंड की डुमरी सीट पर पहले राउंड की मतगणना जारी है।

    मतदान

    त्रिपुरा की 2 सीटों पर हुआ सबसे अधिक मतदान

    चुनाव आयोग के मुताबिक, त्रिपुरा की बॉक्सानगर सीट पर सबसे ज्यादा 89.20 प्रतिशत वोट पड़े थे, जबकि सबसे कम 50.77 प्रतिशत वोटिंग उत्तर प्रदेश की घोसी सीट पर हुई थी।

    इसके अलावा त्रिपुरा की धनपुर सीट पर 83.96 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी सीट पर 78.19 प्रतिशत, केरल की पुथुपल्ली सीट पर 72.86 प्रतिशत, झारखंड की डुमरी में 64.85 प्रतिशत और उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर 55.44 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

    उपचुनाव

    7 में से 3 सीटों पर भाजपा का था कब्जा 

    जिन 7 विधानसभा सीटों में उपचुनाव हुआ है, उनमें से धनपुर, बागेश्वर और धूपगुड़ी पर भाजपा का कब्जा था। घोसी और डुमरी की सीटें क्रमश: समाजवादी पार्टी (SP) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के पास थी।

    इसके अलावा त्रिपुरा की बॉक्सानगर सीट और केरल की पुथुपल्ली क्रमशः भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और कांग्रेस के पास थी।

    इनमें से 5 सीटों पर विधायकों के निधन के कारण उपचुनाव हुआ, जबकि 2 विधायकों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उपचुनाव
    उत्तर प्रदेश
    चुनाव आयोग
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    उपचुनाव

    सपा-बसपा गठबंधन टूटा, उत्तर प्रदेश उपचुनाव में अपने-अपने दम पर उतरेंगी दोनों पार्टियां मायावती
    गठबंधन को बाय-बाय, अपने दम पर 2022 विधानसभा चुनाव लड़ेगी समाजवादी पार्टी मायावती
    केरल: भारी बारिश के चलते कई इलाकों में भरा पानी, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी केरल
    पश्चिम बंगाल: उपचुनाव में हार के बाद अब भाजपा ने भी उठाए EVM पर सवाल पश्चिम बंगाल

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश के मेडिकल और डेंटल कॉलेज में प्रवेश के लिए जल्द करें आवेदन NEET
    उत्तर प्रदेश: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बाइक रैली में उल्टा तिरंगा लहराया, देखें वीडियो स्वतंत्रता दिवस
    उत्तर प्रदेश: लखनऊ में व्यक्ति ने लगाया 'पाकिस्तान जिंदाबाद' बोल वाले गाने का स्टेटस, गिरफ्तार लखनऊ
    उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ में तिरंगा रैली के दौरान तलवारें लहराते दिखे लोग, देखें वीडियो अलीगढ़

    चुनाव आयोग

    अखिलेश यादव की रामपुर सीट पर दोबारा चुनाव की मांग, बोले- वोटर्स को डराया-धमकाया गया अखिलेश यादव
    आधार से वोटर ID कार्ड लिंक कराना जरूरी नहीं, वोटर लिस्ट से नहीं होंगे बाहर- रिजिजू वोटर ID कार्ड
    चुनाव आयोग की पहल: रिमोट EVM से वोट डाल सकेंगे प्रवासी, नहीं करनी पड़ेगी यात्रा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM)
    ब्राजील की सरकारी इमारतों पर बोल्सोनारो के समर्थकों का धावा, यहां तक कैसे पहुंची स्थिति? ब्राजील

    भाजपा समाचार

    दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए कपिल मिश्रा, बोले- ये केवल इसी पार्टी में संभव  कपिल मिश्रा
    भाजपा सांसद राम शंकर कठेरिया को हुई 2 वर्ष की सजा, जा सकती है लोकसभा सदस्यता भाजपा सांसद
    मणिपुर में बीरेन सिंह सरकार को झटका, NDA में सहयोगी KPA ने वापस लिया समर्थन मणिपुर हिंसा
    राहुल गांधी सदस्यता बहाल होने के बाद संसद पहुंचे; भाजपा समेत किसने क्या कहा?  राहुल गांधी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025