NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पैरालंपिक स्वर्ण जीतने वाले मनीष पर हुई ईनामों की बारिश, हरियाणा सरकार देगी छह करोड़ रुपये
    अगली खबर
    पैरालंपिक स्वर्ण जीतने वाले मनीष पर हुई ईनामों की बारिश, हरियाणा सरकार देगी छह करोड़ रुपये
    पैरालंपिक स्टार्स को मिल रहे हैं खूब ईनाम

    पैरालंपिक स्वर्ण जीतने वाले मनीष पर हुई ईनामों की बारिश, हरियाणा सरकार देगी छह करोड़ रुपये

    लेखन Neeraj Pandey
    Sep 04, 2021
    02:44 pm

    क्या है खबर?

    टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय एथलीट्स का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। भारत अब तक इस इवेंट में 15 पदक जीत चुका है। शनिवार की सुबह मनीष नरवाल और सिंघराज अदाना ने दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और रजत पदक जीते हैं।

    इस जीत के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दोनों एथलीट्स को बड़े ईनाम देने की घोषणा की है। एथलीट्स को नगद ईनाम के साथ ही सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।

    मनीष नरवाल

    मनीष को मिलेंगे छह करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी

    मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल (SH1) इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाले 19 वर्षीय निशानेबाज मनीष नरवाल को छह करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया गया है।

    मनीष ने फाइनल में 218.2 प्वाइंट हासिल करते हुए पैरालंपिक रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा इस वर्ग का विश्व रिकॉर्ड भी उनके ही नाम है। 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट की क्वालीफिकेशन में टॉप करने के बाद वह पदक से चूक गए थे।

    सिंघराज अदाना

    दो पदक जीतने वाले सिंघराज को मिलेंगे चार करोड़ रुपये

    मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल (SH1) का रजत पदक भी भारत के खाते में गया था जिसे सिंघराज अदाना ने हासिल किया। सिंघराज ने फाइनल में 216.7 प्वाइंट हासिल किए और दूसरे स्थान पर रहे थे। उन्हें चार करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया गया है।

    इससे पहले उन्होंने बीते मंगलवार को 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट का कांस्य पदक अपने नाम किया था। सिंहराज पैरालंपिक में पदक जीतने वाले केवल दूसरे भारतीय निशानेबाज बने थे।

    हरविंदर सिंह

    हरविंदर को मिलेंगे 2.5 करोड़ रुपये

    बीते शुक्रवार को हरविंदर सिंह ने तीरंदाजी में कांस्य पदक जीता था। वह तीरंदाजी में पैरालंपिक कांस्य जीतने वाले पहले भारतीय बने थे।

    खट्टर ने उन्हें बधाई देते हुए ट्वीट किया था, "पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतने पर खिलाड़ी हरविंदर सिंह को हरियाणा खेल नीति के तहत Rs.2.5 करोड़ रुपए की इनाम राशि, सरकारी नौकरी व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।"

    हरविंदर ने 2018 एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक भी जीता था।

    पदक

    अब तक 15 पदक जीत चुका है भारत

    टोक्यो पैरालंपिक में भारत अब तक 15 पदक जीत चुका है और यह उनका सबसे बेहतरीन पैरालंपिक हो गया है। भारत को सबसे अधिक आठ पदक एथलेटिक्स में मिले हैं।

    अवनि और मनीष ने निशानेबाजी में और सुमित अंतिल ने जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता है। ऊंची कूंद में भारत को तीन, निशानेबाजी और टेबल टेनिस में एक-एक रजत पदक मिले हैं। निशानेबाजी, एथलेटिक्स और तीरंदाजी में एक-एक कांस्य मिला है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    मनोहर लाल खट्टर
    पैरालंपिक खेल

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, आधार और UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें
    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल

    हरियाणा

    दुष्यंत चौटाला का प्रधानमंत्री को पत्र, प्रदर्शनकारी किसानों से बातचीत शुरू करने की मांग की किसान आंदोलन
    हरियाणा: स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दिल्ली सरकार पर लगाया ऑक्सीजन टैंकर लूटने का आरोप दिल्ली सरकार
    कोरोना वायरस: हरियाणा में कल से शाम 6 बजे बंद होंगे बाजार, नहीं लगाया जाएगा लॉकडाउन मनोहर लाल खट्टर
    हरियाणा: चोर ने अस्पताल से चुराया बैग, वैक्सीन निकली तो वापस कर बोला- सॉरी कोरोना वायरस के मामले

    मनोहर लाल खट्टर

    हरियाणा सरकार ने राज्य के युवाओं को दी बड़ी सौगात, प्राइवेट नौकरियों में मिलेगा 75% आरक्षण हरियाणा
    हरियाणा में लड़कियों को ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ दिए जाएंगे पासपोर्ट- खट्टर हरियाणा
    नोएडा: स्कूल ने छिपाई छात्रा की आत्महत्या की घटना, गुपचुप कर दिया अंतिम संस्कार हरियाणा
    कोरोना वायरस: क्या हरियाणा में भी हर हफ्ते लगेगा लॉकडाउन? मुख्यमंत्री खट्टर ने दिया जवाब हरियाणा

    पैरालंपिक खेल

    #SportsHeroesOfIndia: युद्ध में लगी नौ गोलियां, फिर बने पैरालंपिक गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय भारतीय सेना
    कर्नाटक: झोपड़ी में रहने को मजबूर 2018 एशियन पैरा गेम्स मेडल विजेता दिव्यांग एथलीट्स एथलेटिक्स
    पैरालंपिक 2020: भारत भेजेगा अपना सबसे बड़ा दल, जानें इससे जुड़ी अहम बातें एथलेटिक्स
    जानें दो पैरालंपिक स्वर्ण जीतने वाले इकलौते भारतीय देवेंद्र झाझरिया से जुड़ी अहम बातें खेलकूद
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025