आग त्रासदी: खबरें

प्रभास के प्रशंसकों ने फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान फोड़े पटाखे, थिएटर में लगी आग

आंध प्रदेश के एक थिएटर में उस समय आग लग गई, जब दिग्गज साउथ अभिनेता प्रभास के प्रशंसकों ने उनकी फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान पटाखे फोड़े।

महाराष्ट्र: नासिक में यात्रियों से भरी बस में आग लगने से 11 की मौत, 21 घायल

महाराष्ट्र के नासिक में आज सुबह यात्रियों से भरी एक बस में आग लग गई। इससे इसमें सवार 11 लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हुए हैं।

उत्तर प्रदेश: भदोही में दुर्गा पूजा पंडाल में लगी भीषण आग; 5 की मौत, 64 घायल

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में रविवार रात को एक दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण आग लग गई। घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं कम से कम 64 लोग घायल हुए हैं। अपनी जान गंवाने वालों में तीन बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं।

हैदराबाद: इलेक्ट्रिक स्कूटर के शोरूम में भीषण आग, आठ लोगों की मौत

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के सिकंदराबाद में सोमवार रात को इलेक्ट्रिक स्कूटर के शोरूम में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई।

लखनऊ: हजरतगंज के एक बड़े होटल में लगी आग; 6 की मौत, कई घायल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लेवाना होटल में आज सुबह भीषण आग लग गई। घटना में छह लोगों की मौत हुई है, वहीं कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं।

मध्य प्रदेश: जबलपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग से 10 की मौत, 11 अन्य झुलसे

मध्य प्रदेश के जबलपुर में सोमवार को एक निजी अस्‍पताल में भीषण आग लगने से 10 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।

रणबीर-श्रद्धा अभिनीत लव रंजन की फिल्म के सेट पर लगी आग, एक की मौत

काफी समय से रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर लव रंजन की आगामी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। यह एक रोमांटिक फिल्म है, जिसका निर्देशन लव कर रहे हैं।

दिल्ली की गफ्फार मार्केट में भीषण आग, 15 से ज्यादा दुकानों को पहुंचा नुकसान

दिल्ली के करोल बाग इलाके में स्थित गफ्फार मार्केट में रविवार को भीषण आग लग गई है।

दिल्ली: जामिया नगर में भीषण आग से 100 से अधिक वाहन जलकर राख

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जामिया नगर स्थित इलेक्ट्रिक मोटर पार्किंग में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई। इसमें दर्जनों ई-रिक्शा सहित 100 से अधिक वाहन जलकर राख हो गए।

बांग्लादेश: चटगांव में निजी कंटेनर डिपो में आग से 35 की मौत, 450 से अधिक झुलसे

बांग्लादेश के चटगांव में शनिवार रात एक निजी कंटेनर डिपो में विस्फोट के बाद लगी भीषण आग से अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है और 450 से अधिक झुलस गए।

उत्तर प्रदेश: हापुड़ की कैमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 9 मजूदरों की मौत, 19 झुलसे

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में शनिवार को एक कैमिकल फैक्ट्री में धमाके के साथ फटे बॉयलर के बाद लगी आग से नौ मजूदरों की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य झुलस गए।

आंध्र प्रदेश: कोनसीमा जिले का नाम बदलने के विरोध में हिंसा, परिवहन मंत्री का घर फूंका

आंध्र प्रदेश सरकार की ओर से हाल ही बनाए गए कोनसीमा जिले का नाम बदलने के प्रस्ताव को लेकर अमलापुरम शहर में चल रहे विरोध प्रदर्शन पर मंगलवार को पुलिस के लाठीचार्ज करने के बाद हिंसा भड़क गई।

महाराष्ट्रः चंद्रपुर में 2 ट्रकों की भिड़ंत के बाद लगी आग, चालक सहित 9 की मौत

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में दिल दहलाने वाला हादसा हुआ है। गुरुवार रात को डीजल से भरे टैंकर और लकड़ी ले जा रहे ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग में चालक सहित नौ लोगों की जलकर मौत हो गई।

14 May 2022

दिल्ली

मुंडका आग त्रासदी: चार मंजिला इमारत में कैसे लगी आग और अब तक क्या-क्या हुआ?

दिल्ली के मुंडका की एक चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग में 27 लोगों की मौत हो गई है और 12 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि 29 लोग अभी भी लापता हैं, जिनमें से 24 महिलाएं हैं।

14 May 2022

दिल्ली

दिल्ली: मुंडका स्थित चार मंजिला इमारत में आग, अब तक 27 लोगों की मौत

दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक चार मंजिला इमारत में लगी आग में 27 लोगों की मौत हो गई है और 12 लोग घायल हुए हैं।

इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में खराब बैटरियां हो सकती हैं आग की मुख्य वजह, जांच में आया सामने

देशभर से दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने (Fire in Electric Vehicle) की कई घटनाएं पिछले महीनों में देखने को मिली थीं।

इंदौर अग्निकांड: सिरफिरे आशिक ने लगाई थी आग, शादी का प्रस्ताव ठुकराने से था नाराज

इंदौर अग्निकांड में मध्य प्रदेश पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। पुुलिस ने कहा कि एक सिरफिरे आशिक के रिहायशी इमारत की पार्किंग में खड़ी स्कूटी में आग लगाने से ये घटना हुई और सात लोगों की जान चली गई।

इंदौर: दो मंजिला इमारत में आग लगने से 7 लोगों की मौत, 9 को बचाया गया

मध्य प्रदेश के इंदौर में दो मंजिला इमारत में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई है। आग लगने के बाद नौ लोगों को जिंदा बचा लिया गया है, जिनमें से पांच को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दम घुटने और जलने के कारण लोगों की जानें गई हैं।

26 Apr 2022

दिल्ली

दिल्ली: लाजपत नगर की अमर कॉलोनी बाजार में लगी भीषण आग, कई दुकानों को नुकसान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मशहूर लाजपत नगर स्थित अमर कॉलोनी के सी ब्लॉक बाजार में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। कुछ ही समय में आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

आगरा: हिंदू लड़की से संबंध को लेकर भीड़ ने लगाई मुस्लिम युवक के घरों को आग

उत्तर प्रदेश के आगरा में भीड़ ने एक मुस्लिम युवक साजिद के परिजनों के दो घरों को आग के हवाले कर दिया।

करौली: हिंसा के दौरान 15 लोगों को बचाने के लिए भीड़ से भिड़ी यह महिला

राजस्थान के करौली में हुई हिंसा के दौरान एक 48 वर्षीय महिला दुकानदार मधुलिका सिंह ने अकेले भीड़ का सामना करते हुए 15 लोगों को बचाया।

14 Apr 2022

बिहार

आंध्र प्रदेश: केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 6 लोगों की मौत, 13 घायल

आंध्र प्रदेश के इलुरू जिले में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने नाइट्रिक एसिड के लीक होने को आग का कारण बताया है।

तेलंगाना: हैदराबाद में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, 11 मजदूरों की जलकर मौत

तेलंगाना के हैदराबाद में बुधवार सुबह कबाड़ के एक गोदाम में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग गोदाम में काम करने वाले मजदूर थे। एक मजूदर जैसे-तैसे बाहर निकलने में कामयाब रहा। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

12 Mar 2022

दिल्ली

दिल्ली: गोकुलपुरी इलाके में भीषण आग लगने से 60 झुग्गियां राख, सात की मौत

दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में स्थित झुग्गियों में शुक्रवार रात आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

25 Feb 2022

बीमा

क्या होता है फायर इंश्योरेंस और कैसे उठा सकते हैं इसका क्लेम?

बीमा कंपनियां कई तरह की पॉलिसी प्रदान करती हैं, जिनमें से एक फायर इंश्योरेंस भी है।

हिमाचल प्रदेश: ऊना में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से जिंदा जली 6 महिला मजदूर

हिमाचल प्रदेश के ऊना में मंगलवार को बड़ी ही दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई है। यहां टाहलीवाल में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाके के बाद लगी आग से छह महिला मजदूर जिंदा जल गई, जबकि 12 अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।

22 Jan 2022

मुंबई

मुंबई: ताड़देव इलाके में 20 मंजिला इमारत में आग लगने से 7 की मौत, कई घायल

मुंबई के ताड़देव इलाके में बनी एक इमारत में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं।

10 Jan 2022

अमेरिका

अमेरिका: न्यूयॉर्क की अपार्टमेंट इमारत में भीषण आग, 9 बच्चों समेत 19 लोगों की मौत

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक अपार्टमेंट इमारत में आग लगने से 19 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में नौ बच्चे भी शामिल हैं।

मध्य प्रदेश: भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल में आग लगने से 4 बच्चों की मौत

सोमवार को भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल में आग लगने से कम से कम चार बच्चों की मौत हो गई।

08 Nov 2021

दिल्ली

उपहार अग्निकांड: सबूतों से छेड़छाड़ के दोष में अंसल बंधुओं को 7 साल की सजा

दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत ने उपहार अग्निकांड में सबूतों से छेड़छाड़ के जुर्म में अंशुल बंधुओं को सात साल की सजा सुनाई है।

महाराष्ट्र: अहमदनगर के सरकारी अस्पताल के ICU में आग, 10 कोविड मरीजों की मौत

महाराष्ट्र के अहमदनगर के सरकारी अस्पताल में आग लगने से 10 मरीजों की मौत हो गई है। ये आग अस्पताल के इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में लगी जिसमें कोविड-19 के 17 मरीज भर्ती थे।

26 Oct 2021

दिल्ली

दिल्ली: पुरानी सीमापुरी की इमारत में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत

दिल्ली के पुरानी सीमापुरी इलाके की एक इमारत में आज सुबह भीषण आग लग गई। घटना में चार लोग मारे गए हैं। चारों मृतक एक ही परिवार के हैं और उनकी मौत दम घुटने से हुई है। मृतकों में दो महिला और दो पुरुष हैं।

22 Oct 2021

मुंबई

मुंबई: 60 मंजिला इमारत में आग लगी, 19वीं मंजिल से गिरने से युवक की मौत

मुंबई के लालबाग इलाके में करी रोड स्थित 60 मंजिला अविघ्न पार्क अपार्टमेंट की 19वीं मंजिल पर शुक्रवार को अचानक आग लग गई।

27 Aug 2021

असम

असम: दीमा हसाओ में उग्रवादियों ने पांच ट्रक चालकों को जिंदा जलाया, सर्च अभियान जारी

असम के दीमा हसाओ जिले में गुरुवार रात को बड़ी ही सनसनीखेज घटना सामने आई है।

दिल्ली हिंसा: मदीना मस्जिद आगजनी मामले में पुलिस के रवैये पर कोर्ट ने जताई नाराजगी

दिल्ली की एक अदालत ने फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में नागरिकता कानून (CAA) के विरोध में हुई हिंसा के दौरान मदीना मस्जिद में आगजनी की घटना के मामले पुलिस की उदासीनता पर नाराजगी जताई है।

19 Jul 2021

राजकोट

अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा: अतिरिक्त समय देने पर सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने अस्पतालों में आग से बचाव के नियमों को लागू करने में दिए गए समय को लेकर गुजरात सरकार को फटकार लगाई गई है।

बांग्लादेश: जूस फैक्ट्री में आग लगने से 52 लोगों की मौत, 50 घायल

बांग्लादेश में एक जूस फैक्ट्री में आग लगने से 52 लोगों की मौत हो गई और 50 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

दिल्ली स्थित जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, छह कर्मचारी बताए जा रहे लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पीरागढ़ी उद्योग नगर के जे-5 में स्थित एक जूता फैक्ट्री में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। इसमें फैक्ट्री में काम करने वाले छह कर्मचारी लापता बताए जा रहे हैं।

24 May 2021

बिहार

बिहार: पूर्णिया में महादलितों की बस्ती जलाई गई, अब तक दो आरोपी गिरफ्तार

बिहार के पूर्णिया जिले में एक भीड़ ने महादलितों की बस्ती पर धावा बोलकर इसे आग के हवाले कर दिया।

01 May 2021

गुजरात

गुजरात: भरूच स्थित निजी अस्पताल में आग लगने से 18 कोरोना संक्रमितों की मौत

गुजरात के भरूच स्थित एक निजी अस्पताल में आग लगने से कम से कम 18 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत की खबर है।