NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मध्य प्रदेश: जबलपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग से 10 की मौत, 11 अन्य झुलसे
    अगली खबर
    मध्य प्रदेश: जबलपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग से 10 की मौत, 11 अन्य झुलसे
    मध्य प्रदेश के जबलपुर में न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में लगी भीषण आग। तस्वीर: (Twitter/jamalbh90409274 )

    मध्य प्रदेश: जबलपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग से 10 की मौत, 11 अन्य झुलसे

    लेखन भारत शर्मा
    Aug 01, 2022
    06:45 pm

    क्या है खबर?

    मध्य प्रदेश के जबलपुर में सोमवार को एक निजी अस्‍पताल में भीषण आग लगने से 10 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।

    सूचना पर दमकल लेकर पहुंची पुलिस ने दमकलकर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस की ओर से अस्पताल में फंसे अन्य मरीजों को बाहर निकालने का कार्य किया जा रहा है।

    आग लगने से अस्‍पताल में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा है।

    घटना

    अस्पताल में अचानक लगी आग

    पुलिस अधीक्षक (SP) सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि गोहलपुर थाना क्षेत्र के चांडाल भाटा स्थित न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में दोपहर में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे अस्पताल में गिरफ्त में ले लिया।

    उन्होंने बताया कि लोगों की सूचना पर दमकल लेकर पहुंची पुलिस ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11 अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें अस्पताल में लगी आग का वीडियो

    #Fire at a private hospital in #Jabalpur. Seven deaths confirmed more deaths feared. Rescue operation is on. pic.twitter.com/5FMVloit6z

    — Rajan Kumar Jha (@RealRajanjha) August 1, 2022

    परेशानी

    बाहर निकलने का एक ही रास्ता होने से फंसे मरीज- SP

    SP बहुगुणा ने बताया कि अस्पताल में 35 बेड्स की क्षमता थी और इनमें अधिकतर मरीज हड्डी रोग से संबंधित थे। अस्पताल से बाहर निकलने का एक ही रास्ता होने के कारण मरीज अंदर फंस गए और कुछ फ्रेक्चर वाले मरीज बाहर नहीं आ सके। मृतकों में आठ मरीज और दो नर्सिंगकर्मी शामिल हैं।

    उन्होंने बताया कि शुरुआत में दमकलकर्मियों भी आग पर काबू नहीं पा सके। बाद में बिजली आपूर्ति बंद करााकर आग पर काबू पाया गया।

    कारण

    आग लगने के कारणों का नहीं हुआ खुलासा

    SP बहुगुणा ने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। इसकी जांच जारी हैं। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, लेकिन जांच रिपोर्ट आने पर ही इसकी पुष्टि हो पाएगी।

    उन्होंने बताया कि अस्पताल में 100 से ज्यादा कर्मचारियों का स्टाफ बताया जा रहा है। अन्य सभी मरीजों और कर्मचारियों को बाहर निकालने का काम जारी है। ऐसे में मौत का ग्राफ बढ़ सकता है।

    शोक

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त किया

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

    उन्होंने ट्वीट किया, 'दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार खुद को अकेला न समझें। पूरा मध्य प्रदेश और मैं उनके साथ हैं। राज्य सरकार सभी मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50,000-50,000 रुपये की सहायता देगी। सरकार घायलों के संपूर्ण इलाज का खर्च भी वहन करेगी।'

    दुख

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भी घटना पर दुख जताया

    कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने भी शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और आग में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

    उन्होंने कहा कि जबलपुर के एक निजी अस्पताल में लगी आग में कई लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के हताहत होने की खबर है। यह एक बहुत ही दर्दनाक घटना है। वह दिवंगत आत्माओं की शांति लिए प्रार्थना करते हैं और घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश
    कमलनाथ
    आग त्रासदी
    शिवराज सिंह चौहान

    ताज़ा खबरें

    हॉलीवुड में बॉलीवुड का डंका बजा चुकीं ये अभिनेत्रियां, अब दिशा पाटनी की बारी प्रियंका चोपड़ा
    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025

    मध्य प्रदेश

    4 राज्यों को मिल सकती है हीटवेव से राहत, IMD ने लगाया बारिश का अनुमान दिल्ली
    ईद से पहले सरकारें सतर्क, खरगोन में कर्फ्यू तो मेरठ में जागरण की अनुमति नहीं उत्तर प्रदेश
    सुप्रीम कोर्ट ने 6 मई से होने वाली हरियाणा न्यायिक सिविल सेवा परीक्षा पर रोक लगाई हरियाणा
    देश के पांच शहरों में खुलेंगे वेद विद्या प्रतिष्ठान, छात्रों को मिलेगा सेकेंड्री बोर्ड का सर्टिफिकेट धर्मेंद्र प्रधान

    कमलनाथ

    मध्य प्रदेश: स्कूल के छात्रों को सावरकर की तस्वीर वाली नोटबुक बांटने के लिए प्रधानाचार्य निलंबित मध्य प्रदेश
    श्रीलंका में सीता मंदिर के लिए 5 करोड़ रुपये देगी कमलनाथ सरकार, उठे सवाल मध्य प्रदेश
    गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कांग्रेस नेताओं ने एक-दूसरे को जड़े थप्पड़, देखें वीडियो मध्य प्रदेश
    NPR: राजस्थान-मध्य प्रदेश का इनकार, महाराष्ट्र में हरी झंडी; ठाकरे बोले- मैं खुद फॉर्म देखूंगा मध्य प्रदेश

    आग त्रासदी

    कानपुर: कार्डियोलॉजी अस्पताल में लगी आग, सुरक्षित बचाए गए सभी 146 मरीज योगी आदित्यनाथ
    कर्नाटक: शराबी व्यक्ति ने लगाई घर में आग, पत्नी और बच्चे समेत छह की मौत कर्नाटक
    महाराष्ट्र: नागपुर के कोरोना अस्पताल में लगी आग, चार लोगों की मौत महाराष्ट्र
    छत्तीसगढ़: कोविड अस्पताल के ICU में आग लगने से पांच मरीजों की मौत छत्तीसगढ़

    शिवराज सिंह चौहान

    मध्य प्रदेश: 'लव जिहाद' के खिलाफ कानून लाएगी सरकार, पांच साल की सजा का होगा प्रावधान मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश: गायों की सुरक्षा के लिए सरकार का बड़ा फैसला, होगा 'गौ कैबिनेट' का गठन मध्य प्रदेश
    शिवराज चौहान पर लगा किसी दूसरे की कविता को अपनी पत्नी की रचना बताने का आरोप मध्य प्रदेश
    शिवराज सिंह की माफियाओं को चेतावनी- मध्य प्रदेश छोड़ दो वरना जमीन में गाड़ दूंगा मध्य प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025