NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / महाराष्ट्र: नासिक में यात्रियों से भरी बस में आग लगने से 11 की मौत, 21 घायल
    देश

    महाराष्ट्र: नासिक में यात्रियों से भरी बस में आग लगने से 11 की मौत, 21 घायल

    महाराष्ट्र: नासिक में यात्रियों से भरी बस में आग लगने से 11 की मौत, 21 घायल
    लेखन प्रमोद कुमार
    Oct 08, 2022, 09:22 am 1 मिनट में पढ़ें
    महाराष्ट्र: नासिक में यात्रियों से भरी बस में आग लगने से 11 की मौत, 21 घायल
    नासिक में यात्रियों से भरी बस में आग लगने से 10 की मौत

    महाराष्ट्र के नासिक में आज सुबह यात्रियों से भरी एक बस में आग लग गई। इससे इसमें सवार 11 लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे एक कंटेनर से टकराने के बाद बस में आग लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और अन्य लोगों ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतकों की संख्या में इजाफा होने की आशंका है।

    मौके पर पहुंचा राहत और बचाव दल

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह दुर्घटना औरंगाबाद रोड पर नासिक जिले में पड़ने वाले नांदूर नाका मिर्ची होटल के पास हुई। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने राहत और बचाव दल को मौके पर भेजा है।

    आग लगने के कारणों की तलाश में जुटी पुलिस

    नासिक के DCP अमोल तांबे ने बताया कि मरने वालों में से अधिकतर स्लीपर बस में सवार यात्री हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और बस में आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद बस में आग लग गई थी। हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस और एंबुलेंस को बुलाया।

    देर से पहुंची पुलिस और दमकल की गाड़ियां- प्रत्यक्षदर्शी

    दुर्घटना में सुरक्षित बचे गणेश लांडगे नामक यात्री ने बताया कि एक टक्कर के बाद बस में अचानक आग लग गई। कुछ यात्री खिड़कियां तोड़कर बाहर निकलने में कामयाब हो गए। वहीं एक प्रत्यक्षदर्शी ने समाचार एजेंसी ANI को बताया कि बस में आग लगने से कई यात्री जिंदा जल गए। वहां मौजूद लोग कुछ नहीं कर सके। पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई थी, लेकिन वो देर से पहुंचे।

    मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान

    महाराष्ट्र सरकार में मंत्री दादा भूसे ने बताया कि यह यवतमाल से मुंबई आ रही थी। रास्ते में यह पुणे से नासिक जा रहे एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में घायल हुए सभी लोगों का नासिक में इलाज चल रहा है। उनके इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। उन्होंने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को राज्य सरकार 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देगी।

    यहां देखिये बस में लगी आग का वीडियो

    At least 12 people died several injured after a pvt bus caught fire in Nashik early morning today. The bus belonged to Chintamani Travels was traveling from Yavatmal to Mumbai. Cause of fire is not known yet. Passengers were deep in their sleep when the incident occurred pic.twitter.com/a7o5eKmrG6

    — Rakesh Trivedi (@RakeshKTrivedi) October 8, 2022

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    इसी हफ्ते उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में बस खाई में गिरने से 25 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। इस बस में 45-50 बाराती सवार थे और यह हादसा सिमरी गांव के पास हुआ। बस लालढांग से बीरोंखल गांव की तरफ जा रही थी। तभी रास्ते में यह दुर्घटना का शिकार हो गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    सड़क दुर्घटना
    आग त्रासदी
    महाराष्ट्र सरकार

    ताज़ा खबरें

    सूर्य पर उभर रहा एक बड़ा सनस्पॉट, पृथ्वी पर सौर तूफान आने की संभावना बढ़ी सौर तूफान
    केएल राहुल का टेस्ट में फ्लॉप शो जारी, पिछली आठ पारियों में 23 है सर्वोच्च स्कोर केएल राहुल
    निमोनिया क्या है? जानिए इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज  बीमारियों से बचाव
    फिल्म 'शहजादा' का गाना 'कैरेक्टर ढीला है 2.0' रिलीज, कार्तिक ने दिया सलमान खान को सम्मान शहजादा फिल्म

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: खिलाफ रिपोर्ट लिखने पर भूमि कारोबारी ने पत्रकार को कुचलकर मारा, हत्या का केस हत्या
    महाराष्ट्र: शिवसेना का दावा- औरंगाबाद में जनसभा के दौरान आदित्य ठाकरे के काफिले पर हुआ पथराव औरंगाबाद
    रिलायंस जियो ने देश के 10 और शहरों में शुरू की ट्रू 5G सेवा रिलायंस जियो
    महाराष्ट्र: कांग्रेस में कलह बढ़ी, बालासाहेब थोराट ने दिया विधायक दल के नेता पद से इस्तीफा कांग्रेस समाचार

    सड़क दुर्घटना

    बेंगलुरू: भाजपा विधायक का स्टीकर लगी कार ने कई वाहनों को टक्कर मारी, 2 की मौत बेंगलुरू
    उत्तर प्रदेश: यमुना एक्सप्रेसवे पर कार ने व्यक्ति को 10 किलोमीटर तक घसीटा, चालक गिरफ्तार उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: हरदोई जा रहे अखिलेश यादव के काफिले की छह गाड़ियां आपस में टकराईं उत्तर प्रदेश
    हरियाणा: गुरूग्राम में कार ने पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, दूर तक घसीटा हरियाणा

    आग त्रासदी

    बिहार: मुजफ्फरपुर में अवध असम एक्सप्रेस के डिब्बों से उठा धुआं, वीडियो वायरल बिहार
    केरल: कन्नूर में कार में अचानक लगी आग, गर्भवती महिला और पति की जलकर मौत केरल
    आंध्र प्रदेश: फार्मा फैक्टरी में जोरदार धमाके से एक की मौत, 3 मजदूर घायल आंध्र प्रदेश
    महाराष्ट्रः ठाणे में सार्वजनिक परिवहन बस में लगी आग, 65 यात्री बाल-बाल बचे महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र सरकार

    बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर छिड़ा विवाद क्या है? धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
    महाराष्ट्र में अंडों की भारी किल्लत, रोजाना 1 करोड़ अंडों की कमी  महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद: फडणवीस बोले- मुंबई किसी के 'बाप' का नहीं महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र विधानसभा में लोकायुक्त बिल पास, मुख्यमंत्री व मंत्री परिषद आयेंगे दायरे में महाराष्ट्र

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023