NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / हिमाचल प्रदेश: ऊना में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से जिंदा जली 6 महिला मजदूर
    देश

    हिमाचल प्रदेश: ऊना में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से जिंदा जली 6 महिला मजदूर

    हिमाचल प्रदेश: ऊना में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से जिंदा जली 6 महिला मजदूर
    लेखन भारत शर्मा
    Feb 22, 2022, 03:14 pm 1 मिनट में पढ़ें
    हिमाचल प्रदेश: ऊना में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से जिंदा जली 6 महिला मजदूर
    हिमाचल प्रदेश के ऊना में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से जिंदा जली 6 महिला मजदूर।

    हिमाचल प्रदेश के ऊना में मंगलवार को बड़ी ही दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई है। यहां टाहलीवाल में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाके के बाद लगी आग से छह महिला मजदूर जिंदा जल गई, जबकि 12 अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर दमकल लेकर पहुंची पुलिस ने झुलसे लोग को अस्पताल पहुंचाया और शवों को मोर्चरी में रखवाया। इसके बाद दमकलकर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

    धमाके के बाद लगी आग से झुलसे मजदूर

    ऊना के उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि बाथू औद्योगिक क्षेत्र में संचालित फैक्ट्री में दोपहर में करीब 25-30 मजदूर काम कर रहे थे। उसी दौरान वहां अचानक तेज धमाका हुआ और उससे लगी आग ने पूरी फैक्ट्री को चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि आग लगने के बाद कई मजदूर से फैक्ट्री से बाहर आ गए, लेकिन छह महिला मजदूर आग की चपेट में आने से जिंदा जल गई और 12 अन्य मजदर गंभीर रूप से झुलस गए।

    आग बुझाने में जुटी चार दमकलें

    उपायुक्त शर्मा ने बताया कि आग की सूचना पर चार दमकल लेकर पहुंची पुलिस ने आग बुझाने का कार्य शुरू कराया। इस दौरान शवों को बाहर निकाला और झुलसे हुए लोगों को सियान अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से छह मजदूरों को गंभीर अवस्था में ऊना जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।

    हादसे में झुलसने से हुई मां-बेटी की मौत

    उपायुक्त शर्मा ने बताया कि धमाका इतना जबरदस्त और भयानक था कि आस-पास की फैक्ट्रियों के शीशे टूट गए। आग की चपेट में आने से फैक्ट्री में काम करने वाली उत्तर प्रदेश के बिलासपुर गांव निवासी अख्‍तरी देवी पत्‍नी अनवर (45) और उसकी बेटी अनमता (18) सहित 6 महिलाएं जिंदा जल गई। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इसी तरह फैक्ट्री के लाइसेंस की भी जांच की जा रही है।

    अवैध रूप से संचालित हो रही थी फैक्ट्री- प्रधान

    स्‍थानीय पंचायत की प्रधान सुरेखा राणा ने बताया इस फैक्‍टरी का संचालन अवैध रूप से हो रहा था। फैक्ट्री संचालक ने इसके लिए पंचायत प्रशासन ने अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) भी नहीं ले रखी थी। इसी तरह फैक्‍टरी में पानी का कनेक्‍शन भी नहीं लिया गया था। उन्होंने बताया कि यह फैक्‍टरी स्वां नदी के बिल्कुल छोर पर थी। आसपास के लोगों और पड़ोसियों को भी इसकी जानकारी नहीं थी। हादसे के शिकार सभी लोग अन्‍य राज्‍यों के निवासी हैं।

    प्रधानमंत्री मोदी ने जताया घटना पर दुख

    इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'हिमाचल प्रदेश के ऊना की एक फैक्ट्री में हुआ हादसा दुखद है। जिन लोगों को इसमें अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं हादसे में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।' इसी तरह केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    हिमाचल प्रदेश
    पीयूष गोयल
    आग त्रासदी

    ताज़ा खबरें

    दूसरा वनडे: दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे टी-20 मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारतीय क्रिकेट टीम
    दूसरा टी-20: भारत ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    हॉकी विश्व कप: जर्मनी ने बेल्जियम को पेनल्टी शूटआउट में हराकर तीसरी बार जीता खिताब  हॉकी विश्व कप

    नरेंद्र मोदी

    BBC डॉक्यूमेंट्री विवाद के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने चेताया- देश में विभाजन पैदा करने की कोशिश BBC
    BBC डॉक्यूमेंट्री: प्रधानमंत्री मोदी से पहले इन विषयों की डॉक्यूमेंट्री पर भी हो चुका है विवाद BBC
    BBC डॉक्यूमेंट्री: स्क्रीनिंग को लेकर हुए बवाल की जांच के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी ने बनाई समिति  दिल्ली विश्वविद्यालय
    अडाणी समूह पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट का असर, शेयरों में भारी गिरावट अडाणी समूह

    हिमाचल प्रदेश

    कश्मीर और शिमला में बर्फबारी, हिमाचल प्रदेश में 200 से अधिक सड़कें बंद भारतीय मौसम विभाग
    दिल्ली में कल से ठंड से मिल सकती है राहत, हिमाचल प्रदेश में होगी बर्फबारी दिल्ली
    दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे के कारण यातायात सेवाएं प्रभावित दिल्ली
    दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी उत्तर भारत

    पीयूष गोयल

    ऐपल भारत में 25 प्रतिशत तक बढ़ाना चाहती है अपना उत्पादन- केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ऐपल
    ई-कॉमर्स कंपनियों के कारण देश के 50,000 मोबाइल स्टोर्स पर लगा ताला, CAIT का आरोप ई-कॉमर्स
    प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना रहेगी जारी, 80 करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना
    मल्लिकार्जुन खड़गे के "कुत्ता" वाले बयान पर संसद में हंगामा, भाजपा ने की माफी की मांग मल्लिकार्जुन खड़गे

    आग त्रासदी

    महाराष्ट्रः ठाणे में सार्वजनिक परिवहन बस में लगी आग, 65 यात्री बाल-बाल बचे महाराष्ट्र
    दिल्ली: नरेला में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग; दो की मौत, 18 घायल दिल्ली
    बिहार: औरंगाबाद में छठ पूजा का प्रसाद तैयार करते समय फटा सिलेंडर, 30 लोग घायल बिहार
    अरुणाचल प्रदेश: ईटानगर के सबसे पुराने बाजार में लगी भीषण आग, 700 दुकानें जलकर खाक रसोई गैस

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023