दिल्ली: खबरें

दिल्ली सेवा विधेयक और DPDP विधेयक बने कानून, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के मानसून सत्र के दौरान पारित 4 विधेयकों को अपनी मंजूरी दे दी है।

दिल्ली में फिर शुरू हुआ इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन, जानिए किस कारण हुआ था बंद 

देश की राजधानी दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों का पंजीकरण फिर से शुरू कर दिया गया है। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बुधवार ट्विट करके इसकी जानकारी दी है।

राहुल गांधी को उनका पुराना सरकारी बंगला भी वापस मिला, लोकसभा समिति ने किया आवंटित

लोकसभा की सदस्यता बहाल होने के एक दिन बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को दिल्ली में उनका पुराना सरकारी बंगला भी वापस मिल गया है।

दिल्ली: सागरपुर में आधे घंटे के अंदर 3 बुजुर्गों के साथ लूटपाट, 1 की हत्या 

दिल्ली के सागरपुर इलाके में सोमवार को आधे घंटे से भी कम समय में सैर पर निकले 3 बुजुर्गों से लूटपाट की गई और उन पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में एक बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

08 Aug 2023

आतिशी

दिल्ली सरकार की कैबिनेट में फेरबदल, सौरभ भारद्वाज के 2 विभाग आतिशी को सौंपे गए

दिल्ली की लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री आतिशी को सेवा और सतर्कता विभागों का प्रभार सौंपा गया है। दोनों विभाग पहले स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज संभाल रहे थे।

दिल्ली AIIMS के एंडोस्कोपी कक्ष में लगी आग, मरीजों को सुरक्षित निकाला गया

दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के एंडोस्कोपी कक्ष में सोमवार सुबह 11ः54 बजे अचानक आग लग गई। सूचना के बाद दमकल विभाग की 6 से अधिक गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है।

05 Aug 2023

भूकंप

दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई तीव्रता

शनिवार रात 9:34 बजे देश की राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

सिख विरोधी दंगे: कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर पर CBI ने लगाया हत्या का आरोप

1984 सिख विरोधी दंगों में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने आज चार्जशीट दायर की है। इसमें टाइटलर पर हत्या का आरोप लगाया गया है।

दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए कपिल मिश्रा, बोले- ये केवल इसी पार्टी में संभव 

भाजपा ने कपिल मिश्रा को दिल्ली का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। दिल्ली में भाजपा के प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने इस बात की जानकारी दी है।

04 Aug 2023

मुहर्रम

दिल्ली: नांगलोई में मुहर्रम के जुलूस के दौरान उपद्रव करने के आरोप में 6 गिरफ्तार

दिल्ली के नांगलोई में 29 जुलाई को मुहर्रम के जुलूस के दौरान लोगों के एक समूह और पुलिस के बीच हुई झड़प में शुक्रवार को 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

04 Aug 2023

बिहार

इंडिगो विमान की पटना-दिल्ली फ्लाइट का इंजन खराब हुआ, पटना हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग

बिहार के पटना से दिल्ली जा रहे इंडिगो विमान को उड़ान भरने के 3 मिनट बाद ही पटना हवाई अड्डे पर आपातकालीन स्थिति में उतारा गया। बताया जा रहा है कि विमान के एक इंजन में खराबी आने के बाद यह निर्णय लिया गया।

दिल्ली: युवक की सरेआम चाकू से 14 वार कर हत्या, देखते रहे लोग

दिल्ली के तिगड़ी थाना इलाके में 3,000 रुपये की उधारी को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने बीच सड़क पर चाकू से ताबड़तोड़ 14 बार वार कर दूसरे युवक की जान ले ली।

दिल्ली सरकार का चीनी मांझे पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने का निर्देश

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर होने वाली पतंगबाजी में चीनी मांझे के उपयोग को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने संबंधित विभागों को अलर्ट किया है।

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, VHP-बजरंग दल की रैलियों में भड़काऊ बयानबाजी और हिंसा न हो 

सुप्रीम कोर्ट में आज हरियाणा में हुई हिंसा के विरोध में दिल्ली-NCR में हो रही विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल की रैलियों पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई हुई।

02 Aug 2023

हरियाणा

हरियाणा सांप्रदायिक हिंसा: 116 लोग गिरफ्तार, गुरूग्राम में हिंसक घटनाओं के बाद दिल्ली में अलर्ट

हरियाणा के नूंह जिले में सोमवार को हुई सांप्रदायिक हिंसा के मामले में पुलिस ने अब तक 29 FIR दर्ज करते हुए करीब 116 लोगों को गिरफ्तार किया है।

केंद्र सरकार ने दिल्ली विधेयक लोकसभा में पेश किया, किए गए कुछ बदलाव

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आज दिल्ली में अधिकारियों की पोस्टिंग और ट्रांसफर से जुड़े राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 को लोकसभा में पेश किया। विधेयक 19 मई को जारी हुए अध्यादेश की जगह लेगा।

दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी पहुंचे राहुल गांधी, व्यापारियों और विक्रेताओं से की बातचीत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को भोर में 4ः00 बजे दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी पहुंचे। यहां उन्होंने व्यापारियों और विक्रेताओं के अलावा अन्य लोगों से बातचीत की।

31 Jul 2023

डेंगू

दिल्ली में बढ़ रहा डेंगू का प्रभाव, जुलाई महीने में 121 मामले सामने आए

दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से आई बाढ़ और बारिश की वजह से मच्छर जनित रोगों की संख्या में वृद्धि हुई है। सबसे अधिक मरीज डेंगू के सामने आ रहे हैं।

दिल्ली हाई कोर्ट ने गौहत्या पर प्रतिबंध की मांग ठुकराई, केंद्र को निर्देश देने से इनकार

दिल्ली हाई कोर्ट ने गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को ठुकराते हुए केंद्र को निर्देश देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी भी कदम के लिए सक्षम विधायिका से संपर्क करना होगा।

31 Jul 2023

मुहर्रम

#NewsBytesExplainer: दिल्ली के नांगलोई में मुहर्रम के दौरान पत्थरबाजी से संबंधित विवाद क्या है? 

दिल्ली के नांगलोई इलाके में शनिवार को मुहर्रम के जुलूस के दौरान हंगामा हो गया। भीड़ ने पथराव कर कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया। घटना में 10 पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की खबर है।

दिल्ली: नजफगढ़ स्टेशन पर मेट्रो के आगे कूदकर व्यक्ति ने दी जान, प्रभावित हुई सेवा

दिल्ली के नजफगढ़ मेट्रो स्टेशन पर सोमवार सुबह एक 31 वर्षीय शख्स ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस वजह से रूट पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं प्रभावित रहीं।

दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट, महाराष्ट्र में 101 लोगों की मौत

उत्तर भारत समेत देश के अधिकांश राज्यों में इन दिनों भारी बारिश हो रही है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। दिल्ली, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गंभीर जलभराव की सूचना मिली है।

28 Jul 2023

डेंगू

दिल्ली: 20 डेंगू मरीजों के नमूनों की हुई जीनोम सिक्वेसिंग, 19 मरीज गंभीर

दिल्ली में बारिश और बाढ़ की वजह से डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। यहां मिले 20 डेंगू मरीजों के नमूनों को जीनोम सिक्वेसिंग के लिए भेजा गया, जिनमें 19 में गंभीर स्ट्रेन टाइप-2 पाया गया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली: मालवीय नगर में कॉलेज के बाहर छात्रा की रॉड मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के पॉश इलाके मालवीय नगर में शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के अरबिंदो कॉलेज के बाहर एक छात्रा की रॉड मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

28 Jul 2023

मुंबई

इंडिगो की दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में महिला डॉक्टर का यौन उत्पीड़न, आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार

दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक 24 वर्षीय महिला डॉक्टर के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के बाद 47 वर्षीय आरोपी प्रोफेसर रोहित श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है।

कंझावाला मामला: अंजलि को घसीटने वाले 4 आरोपियों पर चलेगा हत्या का मुकदमा 

दिल्ली के चर्चित कंझावला हिट एंड रन मामले में आज रोहिणी कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने 4 आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा चलाने का आदेश दिया है।

27 Jul 2023

बारिश

दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट, यमुना का जलस्तर फिर खतरे के निशान से ऊपर

दिल्ली में आज भी भारी बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

सिख विरोधी दंगों से संबंधित मामले में कोर्ट ने जगदीश टाइटलर को तलब किया

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 1984 सिख विरोधी दंगों के दौरान पुल बंगश इलाके में हत्याओं को लेकर कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर को समन जारी कर 5 अगस्त को तलब किया है।

दिल्ली: परामर्श के लिए आए मरीज ने वरिष्ठ न्यूरोसर्जन को चाकू मारा, बाल-बाल बचे

दिल्ली में सर गंगाराम अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरोसर्जन पर एक मरीज ने चाकू से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने मरीज को पकड़ लिया, जिससे डॉक्टर बाल-बाल बच गए।

कोयला आवंटन में अनियमितता के मामले में कांग्रेस के पूर्व सांसद को 4 साल की सजा

छत्तीसगढ़ में कोयला ब्लॉक आवंटन में अनियमितता के मामले में बुधवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व राज्यसभा सांसद विजय दर्डा और उनके बेटे देवेंद्र दर्डा को 4 साल जेल और 15 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

दिल्ली-NCR में सुबह से झमाझम बारिश, नोएडा में बंद किए गए स्कूल

दिल्ली-NCR में मंगलवार सुबह से ही झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को पिछले कई दिनों की उमस भरी गर्मी से राहत मिली। नोएडा में बारिश की वजह से सभी स्कूल बंद कर दिए गए।

दिल्ली: 26 जुलाई को ITPO कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, जानें इसकी विशेषताएं

दिल्ली में प्रगति मैदान इंटरनेशनल ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन (ITPO) कॉम्प्लेक्स को पुनर्विकसित कर अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी सह-सम्मेलन केंद्र (IECC) बनाने का काम पूरा हो गया है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 जुलाई को करेंगे।

25 Jul 2023

हरियाणा

गीतिका शर्मा आत्महत्या मामला: कोर्ट ने हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा को बरी किया

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 2012 के एयर होस्टेस गीतिका शर्मा की आत्महत्या मामले में हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल गोयल कांडा को बरी कर दिया है।

दिल्ली: अरविंद केजरीवाल का ऐलान- बस्तियों में लगेंगे जल ATM, रोज मिलेगा 20 लीटर शुद्ध पानी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि घनी बस्तियों में जहां पानी के टैंकर भेजे जाते हैं, वहां अब जल ATM लगेंगे और लोग रोजाना RO का 20 लीटर शुद्ध पानी ले सकेंगे।

दिल्ली: 9 सितंबर को चांदनी चौक में आयोजित होगा शॉपिंग फेस्टिवल, जानिए इसकी विशेषताएं

दिल्ली के चांदनी चौक में 9 सितंबर को चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री और शहर के कुछ स्थानीय ट्रेड यूनियनों द्वारा शॉपिंग फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा।

दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने LG से मुख्य सचिव को बदलने का अनुरोध किया- रिपोर्ट

केंद्र सरकार के अध्यादेश को लेकर छिड़ी तकरार के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना से दिल्ली की नौकरशाही में महत्वपूर्ण बदलाव करने के लिए कहा है।

दिल्ली में यमुना नदी फिर खतरे के निशान से ऊपर, सरकार बोली- हम तैयार

दिल्ली में यमुना का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। आज सुबह पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी का जल स्तर 205.75 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से ऊपर है।

यासीन मलिक की सुप्रीम कोर्ट में पेशी के मामले में तिहाड़ जेल के 4 अधिकारी निलंबित

जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता और जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) प्रमुख यासीन मलिक की शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत पेशी के मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल के 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

#NewsBytesExplainer: कहां है हथिनीकुंड बैराज और दिल्ली में बाढ़ के लिए कितना जिम्मेदार?

हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ने के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ा, दिल्ली पर बाढ़ का खतरा। पिछले कुछ दिनों में आपने ये लाइनें जरूर सुनी या पढ़ी होंगी।

दिल्ली: यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पास, बारिश से दोबारा बढ़ने की आशंका

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के आसपास बना हुआ है।