NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / गीतिका शर्मा आत्महत्या मामला: कोर्ट ने हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा को बरी किया
    अगली खबर
    गीतिका शर्मा आत्महत्या मामला: कोर्ट ने हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा को बरी किया
    हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा हुए बरी

    गीतिका शर्मा आत्महत्या मामला: कोर्ट ने हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा को बरी किया

    लेखन सकुल गर्ग
    Jul 25, 2023
    06:13 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 2012 के एयर होस्टेस गीतिका शर्मा की आत्महत्या मामले में हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल गोयल कांडा को बरी कर दिया है।

    कोर्ट ने इस मामले में सह-आरोपी और कांडा की सहयोगी अरुणा चड्ढा को भी बरी कर दिया है।

    कोर्ट ने गोपाल कांडा को एक लाख रुपये का निजी मुचलका जमा करने और पुलिस द्वारा उन्हें बरी किए जाने के खिलाफ अपील दायर करने पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।

    मामला 

    क्या है गीतिका शर्मा आत्महत्या मामला?

    कांडा की MDLR एयरलाइंस में एयर होस्टेस के रूप में काम कर चुकीं गीतिका 5 अगस्त, 2012 को उत्तर-पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार इलाके में अपने घर पर मृत पाई गई थीं।

    उन्होंने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि कांडा उनका उत्पीड़न कर रहा है और इससे परेशान होकर वह आत्महत्या कर रही हैं।

    गीतिका की मौत से पहले उन्हें कांडा की एक कंपनी में निदेशक के रूप में पदोन्नत किया गया था।

    आरोप 

    कांडा पर क्या आरोप लगे थे? 

    कांडा पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इनमें धारा 306 (आत्महत्या करने के लिए उकसाना), धारा 506 (आपराधिक धमकी), धारा 201 (सबूत नष्ट करना), धारा 120B (आपराधिक साजिश) और धारा 466 (जालसाजी) शामिल हैं।

    पहले एक ट्रायल कोर्ट ने कांडा के खिलाफ धारा 376 (रेप) और धारा 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध) के आरोप भी तय किए थे, लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट ने इन्हें रद्द कर दिया था।

    बयान 

    मेरे खिलाफ नहीं था कोई भी सबूत- कांडा 

    कांडा ने मामले में बरी होने के बाद मीडिया के साथ बातचीत में कहा, "मेरे खिलाफ कोई भी सबूत नहीं था। यह मामला जबरदस्ती मेरे खिलाफ बनाया गया था और कोर्ट ने अपना फैसला सुनाकर यह बात साफ कर दी है।"

    दूसरी तरफ गीतिका के भाई ने अंकित ने कहा कि उनका परिवार फैसले से काफी निराश है। उन्होंने इंडिया टुडे से कहा कि वह सभी कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।

    परिचय 

    कौन हैं गोपाल कांडा? 

    कद्दावर नेता और व्यापारी गोपाल कांडा हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में राज्य मंत्री थे। गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले में केस दर्ज होने के बाद उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

    उन्होंने 2014 में अपनी हरियाणा लोकहित पार्टी का गठन किया था। कांडा ने 2019 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में सिरसा सीट से जीत दर्ज की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    हरियाणा

    ताज़ा खबरें

    आगरा: यमुना में नहाने गई एक ही परिवार की 6 लड़कियां नदी में डूबी, मौत उत्तर प्रदेश
    IPL इतिहास के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले गैर सलामी बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    अपनी खर्च करने की आदतों को सुधारने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके  पर्सनल फाइनेंस
    क्या है शर्मिष्ठा पनोली का मामला, अब शिकायतकर्ता वजाहत खान के ही पीछे क्यों पड़ी पुलिस? कोलकाता

    दिल्ली

    दिल्ली में बाढ़: यमुना के जलस्तर में वृद्धि जारी, मुख्यमंत्री आवास के पास भी जलभराव यमुना नदी
    दिल्ली: बाढ़ की वजह से पीने के पानी का संकट, 3 जलशोधन संयंत्र बंद अरविंद केजरीवाल
    #NewsBytesExplainer: बारिश से लेकर अतिक्रमण तक, दिल्ली में बाढ़ के क्या-क्या कारण हैं? यमुना नदी
    दिल्ली: यमुना का जलस्तर बढ़ने से बंद किया गया निगमबोध घाट, अस्थियों के लिए परिजन परेशान यमुना नदी

    हरियाणा

    #NewsBytesExplainer: RSS की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा क्या है और क्या काम करती है? राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)
    गुरूग्राम: बिना कपड़ों के सड़क पर दौड़ा विदेशी, लोगों ने पेड़ से बांधकर पुलिस को बुलाया गुरूग्राम
    पंजाब से भागकर 2 दिन हरियाणा में रहा अमृतपाल, शरण देने वाली महिला हिरासत में अमृतपाल सिंह
    अमृतपाल सिंह हरियाणा में, CCTV फुटेज में छाते से चेहरा छिपाते हुए दिखा  अमृतपाल सिंह
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025