NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए कपिल मिश्रा, बोले- ये केवल इसी पार्टी में संभव 
    अगली खबर
    दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए कपिल मिश्रा, बोले- ये केवल इसी पार्टी में संभव 
    भाजपा ने कपिल मिश्रा को दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है

    दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए कपिल मिश्रा, बोले- ये केवल इसी पार्टी में संभव 

    लेखन आबिद खान
    Aug 05, 2023
    04:56 pm

    क्या है खबर?

    भाजपा ने कपिल मिश्रा को दिल्ली का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। दिल्ली में भाजपा के प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने इस बात की जानकारी दी है।

    दिल्ली भाजपा कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के आदेश पर कपिल मिश्रा को दिल्ली इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मिश्रा ने उपाध्यक्ष बनने पर पार्टी और आलाकमान का आभार प्रकट किया है।

    आभार

    मिश्रा ने जताया आभार

    प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद मिश्रा ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया है।

    एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'एक छोटे से कार्यकर्ता को इस प्रकार स्नेह पूर्ण अपनाना केवल भाजपा में ही संभव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अत्यंत आभार। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार इस जिम्मेदारी के योग्य मुझे समझने के लिए। गृह मंत्री अमित शाह का आभार जिनके मार्गदर्शन में दिल्ली बड़े परिवर्तन की ओर है।'

    मिश्रा

    कौन हैं कपिल मिश्रा?

    मिश्रा पहले आम आदमी पार्टी (AAP) में थे। वे करावल नगर से AAP के टिकट पर विधायक रह चुके हैं और अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री भी रहे हैं।

    हालांकि, 2019 में केजरीवाल के साथ कथित मतभेद और पार्टी के खिलाफ बयानबाजी के चलते उन्हें AAP ने पार्टी से निकाल दिया था। अगस्त 2019 में उन्होंने AAP की महिला विंग की प्रमुख ऋचा पांडेय के साथ भाजपा का दामन थाम लिया था।

    आरोप

    केजरीवाल पर लगाया था करोड़ों रुपये की गड़बड़ी का आरोप

    मिश्रा ने केजरीवाल पर 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि AAP को जिन 11 कंपनियों ने पैसा दिया था, सभी फर्जी हैं और इनके अलग-अलग निदेशकों का पता एक ही है।

    मिश्रा ने कहा था कि 2013-14 चुनावों में AAP के खाते में 45 करोड़ रुपये थे, लेकिन चुनाव आयोग को 9 करोड़ रुपये की ही जानकारी दी गई। मिश्रा ने सत्येंद्र जैन पर भी रिश्वत लेने का आरोप लगाया था।

    चुनाव

    पिछला चुनाव हार गए थे मिश्रा

    2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मिश्रा को मॉडल टाउन से टिकट दिया था। हालांकि, उन्हें AAP के अखिलेश त्रिपाठी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

    मिश्रा पूर्वोत्तर दिल्ली में हुए दंगों के दौरान अपने आपत्तिजनक भाषणों को लेकर सुर्खियों में आये थे। तब उन्होंने कहा था, "DCP साहब ट्रंप के जाने के बाद जाफराबाद और चांदबाग खाली करा लीजिए। उसके बाद हम किसी की नहीं सुनेंगे।"

    गुजरात

    गुजरात भाजपा महासचिव ने दिया इस्तीफा

    दूसरी तरफ गुजरात में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के प्रदेश महासचिव प्रदीप सिंह वाघेला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रदीप को राज्य में प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के बाद दूसरे नंबर का सबसे ताकतवर नेता माना जाता है।

    पद छोड़ते समय वाघेला ने कहा कि कुछ दिनों में सब कुछ ठीक हो जाएगा।वाघेला को 10 अगस्त, 2016 को गुजरात भाजपा का महासचिव नियुक्त किया गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कपिल मिश्रा
    दिल्ली
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय सेना को दिया गया सम्मान, देशभक्ति गीतों से झूमा स्टेडियम इंडियन प्रीमियर लीग
    हुंडई अल्काजार के नए वेरिएंट लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर  हुंडई मोटर कंपनी
    अरबों क्रोम यूजर्स पर मंडरा रहा साइबर हमले का खतरा, गूगल ने जारी की चेतावनी  गूगल
    फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' का नया पोस्टर जारी, जानिए कब आएगा ट्रेलर  सारा अली खान

    कपिल मिश्रा

    दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली चुनाव: 'छोटे-छोटे पाकिस्तान' वाले ट्वीट पर भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा को चुनाव आयोग का नोटिस दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा पर लगा बैन, 48 घंटे नहीं कर सकेंगे प्रचार दिल्ली
    भाजपा है असली 'टुकड़े-टुकड़े गैंग', नेताओं के बोल दे रहे गवाही दिल्ली

    दिल्ली

    स्नैपडील के सह-संस्थापक कुणाल बहल की कितनी है संपत्ति? स्नैपडील
    भारत के ये 4 रेस्टोरेंट हुए एशिया के शीर्ष 50 बारों में शामिल, जानिए इनकी रैंकिंग मुंबई
    दिल्ली: पायलट और उसके पति की पिटाई, 10 वर्षीय घरेलू सहायिका को प्रताड़ित करने का आरोप बाल श्रम
    मनोज बाजपेयी दोस्त से 50 रुपये उधार लेकर पहली बार पहुंचे थे दिल्ली, सुनाया किस्सा मनोज बाजपेयी

    भाजपा समाचार

    भाजपा की देर रात प्रधानमंत्री आवास पर अहम बैठक, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर हुआ मंथन लोकसभा चुनाव
    #NewsBytesExplainer: क्या UCC को संसद में पारित करा पाएगी सरकार और कैसे AAP की भूमिका अहम?  समान नागरिक संहिता
    तेलंगाना: भाजपा नेता ने कहा- पार्टी नेतृत्व को "लात मारकर" ठीक करने की जरूरत; विवाद तेलंगाना
    अजित पवार 2019 में भी NCP को झटका देकर बने थे उपमुख्यमंत्री, जानें क्या हुआ था अजित पवार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025