Page Loader
दिल्ली: नजफगढ़ स्टेशन पर मेट्रो के आगे कूदकर व्यक्ति ने दी जान, प्रभावित हुई सेवा
दिल्ली मेट्रो के सामने कूदकर शख्स ने दी जान (तस्वीर: unsplash)

दिल्ली: नजफगढ़ स्टेशन पर मेट्रो के आगे कूदकर व्यक्ति ने दी जान, प्रभावित हुई सेवा

लेखन गजेंद्र
Jul 31, 2023
02:57 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के नजफगढ़ मेट्रो स्टेशन पर सोमवार सुबह एक 31 वर्षीय शख्स ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस वजह से रूट पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं प्रभावित रहीं। मृतक की पहचान मनीष कुमार के रूप में हुई है। वह उत्तराखंड के रहने वाले थे और देवप्रयाग में लाइब्रेरियन थे। फिलहाल वह नजफगढ़ के प्रेम नगर में रह रहे थे। उनकी शादी हो चुकी है और एक बेटी है।

आत्महत्या

नजफगढ़-द्वारका रूट पर 1 घंटे नहीं चली मेट्रो

जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इससे नजफगढ़-द्वारका रूट पर मेट्रो सेवाएं करीब 1 घंटे तक प्रभावित रहीं। पुलिस ने मृतक के परिवार को भी सूचित कर दिया है। हादसे का वीडियो भी वायरल है। बता दें कि कुछ दिन पहले 8 जुलाई को कैलाश कॉलोनी मेट्रो स्टेशन पर ईस्ट ऑफ कैलाश के रहने वाले 25 वर्षीय अर्जुन ने भी अपनी जान दे दी थी।