LOADING...
'भूत बंगला' ने 9वें दिन किया वो कारनामा, जिसका फैंस को था बेसब्री से इंतजार
'भूत बंगला' ने 9वें दिन किया कमाल

'भूत बंगला' ने 9वें दिन किया वो कारनामा, जिसका फैंस को था बेसब्री से इंतजार

Apr 26, 2026
10:22 am

क्या है खबर?

अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की ब्लॉकबस्टर जोड़ी ने 14 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करते हुए बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' ने अपनी रिलीज के 9वें दिन जबरदस्त उछाल दिखाते हुए भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने पिछले दिन के मुकाबले दोगुनी कमाई कर 100 करोड़ी क्लब में एंट्री ली। आइए जानते हैं माइकल जैक्सन पर बनी बायोपिक 'माइकल' ने दूसरे दिन कितनी कमाई की।

कमाई

12 करोड़ की ओपनिंग से 100 करोड़ का सफर

फिल्म ने 8वें दिन 5.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, लेकिन 9वें दिन (शनिवार) को फिल्म की कमाई में करीब 85 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी देखने को मिली। इसकी 9वें दिन की कमाई 10.75 करोड़ रही। इसी के साथ इसने भारत में 100.90 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस फिल्म ने 12.25 करोड़ रुपये के साथ अपना खाता खोला था। 'भूत बंगला' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत करते हुए अब एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

जोड़ी

अक्षय-प्रियदर्शन की 'जादुई जोड़ी' का फिर चला सिक्का

अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी बॉलीवुड की उन गिनी-चुनी जोड़ियों में से है, जिनका नाम ही सफलता की गारंटी माना जाता है। 14 साल के लंबे इंतजार के बाद 'भूत बंगला' संग इनकी वापसी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि इनका जादू कम नहीं हुआ है। 'हेरा फेरी' से लेकर 'भागम भाग' और 'दे देना दन' तक दोनों जब-जब साथ आए हैं, बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा है। अब एक बार फिर अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी छा गई है।

Advertisement

कलाकार ओर कहानी

फिल्म के कलाकार और कहानी

फिल्म मेंं परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी और तब्बू भी हैं। इसकी कहानी शुरू होती है जब अक्षय का किरदार लंदन से वापस भारत अपने पैतृक गांव लौटता है। उसका मकसद है अपने पुश्तैनी बंगले में अपनी बहन की धूमधाम से शादी करना, लेकिन वो बंगला रहस्यों का पिटारा निकलता है। शादी की तैयारियां शुरू होते ही इसके भीतर एक के बाद एक ऐसी अजीबोगरीब घटनाएं घटने लगती हैं कि हँसी और डर का सिलसिला शुरू हो जाता है।

Advertisement

 माइकल

'माइकल' 2 दिन में 10 करोड़ के पार

उधर सैकनिल्क के मुताबिक, 'माइकल' ने दूसरे दिन भारत में 5 करोड़ रुपये कमाए। 2 दिन में इसने 10.30 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। दिग्गज हॉलीवुड निर्देशक एंटोनी फूक्वा के निर्देशन में बनी यह फिल्म पॉप किंग माइकल जैक्सन के जीवन के उन पन्नों को खोलती है, जिनसे आज की पीढ़ी शायद अनजान है। इस फिल्म को ऑस्कर विजेता लेखक जॉन लोगान ने अपनी कलम से संवारा है। इसमें निया लॉन्ग और लॉरा हैरियर जैसे सितारे मुख्य भूमिका में हैं।

Advertisement