ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ, प्रधानमंत्री मोदी समेत केंद्रीय मंत्रियों ने अपनी प्रोफाइल फोटो बदली
क्या है खबर?
पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों के खिलाफ भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी केंद्रीय मंत्री ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल फोटो को बदल दिया है। उन्होंने प्रोफाइल फोटो पर 'ऑपरेशन सिंदूर' का लोगो लगाया है, जिसे पिछले साल सेना ने पाकिस्तान पर हमले के तुरंत बाद जारी किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के लोगों की तस्वीर साझा कर सभी से अपनी प्रोफाइल फोटो बदलने की अपील की है।
अपील
प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से अपील की
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, 'एक साल पहले, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, हमारी सेनाओं ने अपनी बहादुरी का प्रदर्शन किया और उन लोगों को करारा जवाब दिया जिन्होंने हमारे लोगों पर हमला किया था। भारतीयों को हमारी सेनाओं पर गर्व है। हमारी सेनाओं और उनकी सफलता के प्रति सम्मान के तौर पर, आइए हम सभी X, फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप समेत सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी डिस्प्ले पिक्चर (DP) को, नीचे दी गई तस्वीर से बदल लें।'
ट्विटर पोस्ट
प्रधानमंत्री मोदी ने साझा की तस्वीर
A year ago, during #OperationSindoor, our armed forces showcased their valour and gave a firm response to those who attacked our people. Every Indian is proud of our armed forces. As a mark of respect to our forces and their success during #OperationSindoor, let us all change our… pic.twitter.com/w4A3j1bGTw
— Narendra Modi (@narendramodi) May 7, 2026
संदेश
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया संदेश
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों की वीरता और बलिदान को नमन करते हुए एक्स पर लिखा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना कार्यों में बेजोड़ सटीकता, सेवाओं के बीच सहज तालमेल और गहरा समन्वय देखने को मिला, जिसने आधुनिक सैन्य अभियानों के लिए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने लिखा कि यह पराक्रम दर्शाता है कि जब भी देश पर कोई संकट आता है, तो हमारे सशस्त्र बल निर्णायक कार्रवाई करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।