LOADING...
प्रधानमंत्री मोदी ने दूसरी बार किया आह्वान- पेट्रोल-डीजल बचाएं और वर्क फ्रोम होम करें
प्रधानमंत्री मोदी ने 24 घंटे में दूसरी बार किया पेट्रोल-डीजल बचाने का आह्वान

प्रधानमंत्री मोदी ने दूसरी बार किया आह्वान- पेट्रोल-डीजल बचाएं और वर्क फ्रोम होम करें

May 11, 2026
08:22 pm

क्या है खबर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के वडोदरा में सरदारधाम हॉस्टल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल बचाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में ऑनलाइन क्लास शुरू करनी चाहिए और कार्यालयों की जगह वर्क फ्रोम होम को प्राथमिकता दी जाए। 24 घंटे में यह दूसरी बार है जब प्रधानमंत्री मोदी ने यह अपील दोहराई है। इससे पहले उन्होंने रविवार को हैदराबाद में भी देशवासियों से इसी तरह की अपील की थी।

बयान

प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कुछ कहा?

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "पिछले कुछ वर्षों में दुनिया अस्थिर परिस्थितियों से गुजर रही है। पहले कोरोना संकट, फिर वैश्विक आर्थिक चुनौतियां और अब पश्चिम एशिया संकट। इन सारी परिस्थितियों का असर लगातार पूरी दुनिया पर पड़ रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है।" उन्होंने कहा, "पश्चिम एशिया में युद्ध से बनी परिस्थितियां इस दशक के बड़े संकटों में से एक है। हमने मिलकर कोरोना का मुकाबला कर लिया तो इस संकट से भी अवश्य पार पा जाएंगे।"

अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने की यह खास अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "पहले के दशकों में भी जब-जब देश युद्ध या किसी और अन्य बड़े संकट से गुजरा है, सरकार की अपील पर हर नागरिक ने अपना दायित्व निभाया है। आज भी जरूरत है कि हम सब मिलकर अपना दायित्व निभाएं। देश के संसाधनों पर पड़ने वाले बोझ को कम करें। हमें ऐसे उत्पादों का उपयोग कम करना है, जो विदेश से आते हैं और ऐसे व्यक्तिगत कामों से भी बचना है जिसमें विदेशी मुद्रा खर्च होती हो।"

Advertisement

सलाह

प्रधानमंत्री मोदी ने दी डिजिटल तकनीक के अधिक उपयोग की सलाह

प्रधानमंत्री ने लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत संयम के साथ करने, सार्वजनिक परिवाहन और कार पूलिंग को अपनाने, वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन बैठकों को बढ़ावा देने और डिजिटल तकनीक के अधिक उपयोग की सलाह दी। उन्होंने यह भी कहा कि सोने के आयात पर देश का बड़ा खर्च होता है, इसलिए वर्तमान समय में सोने की खरीद को टालना चाहिए। 'वोकल फॉर लोकल' को एक जन आंदोलन बनाना होगा ताकि भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके और देश आत्मनिर्भर बन सके।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां सुने प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन

आह्वान

प्रधानमंत्री मोदी ने हैदराबाद में क्या किया था आह्वान?

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को हैदराबाद में एक जनसभा में नागरिकों से आग्रह किया कि जहां संभव हो, घर से काम करने को प्राथमिकता दें, एक वर्ष तक सोना न खरीदें, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करके पेट्रोल और डीजल की खपत कम करें, खाना पकाने के तेल का उपयोग कम करें, रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करें और प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ें। उन्होंने लोगों से एक साल तक विदेश यात्रा से बचने का भी आग्रह किया था।

स्पष्टीकरण

सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान दिया स्पष्टीकरण

इससे पहले दिन में केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि देश में पेट्रोल, डीजल, द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) या कच्चे तेल की कोई कमी नहीं है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि सरकार ने बाधाओं से निपटने के लिए त्वरित उपाय किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी की अपील किसी आपूर्ति की कमी के कारण नहीं थी, बल्कि वैश्विक अनिश्चितता में ऊर्जा संरक्षण और आर्थिक बोझ कम करने का प्रयास मात्र है।

Advertisement