LOADING...
भारतीय वायुसेना के अधिकारी ने कहा- पाकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को अपनी लड़ाई बनाई
भारत की तीनों सेनाओं की ओर से ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई

भारतीय वायुसेना के अधिकारी ने कहा- पाकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को अपनी लड़ाई बनाई

लेखन गजेंद्र
May 07, 2026
05:42 pm

क्या है खबर?

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय थल सेना, वायुसेना और नौसेना के अधिकारियों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अभियान से जुड़ी जानकारियां साझा की। इस दौरान एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत के सशस्त्र बलों की लड़ाई आतंकवादियों और उन्हें समर्थन देने वाले ढांचे के खिलाफ थी, लेकिन पाकिस्तान ने इसे अपनी लड़ाई बना ली। भारती ने बताया कि इसके बाद भारत के पास कोई विकल्प नहीं था।

बयान

हमने सुनिश्चित किया कि कोई अन्य क्षति न हो- भारती

भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि हमारी लड़ाई आतंकवादियों और उन्हें समर्थन देने वाले ढांचे के खिलाफ थी। हमने केवल लक्षित ठिकानों को निशाना बनाया और सुनिश्चित किया कि अन्य क्षति न हो। हमारे उद्देश्य पूरे हो चुके थे, लेकिन पाकिस्तानी सेना ने आतंक के खिलाफ लड़ाई को अपना बना लिया, तब हमारे पास उसी प्रकार जवाब देने के अलावा कोई विकल्प नहीं था, लेकिन फिर भी हमारा विचार सबकुछ नष्ट करना नहीं था।"

विकल्प

हमने पाकिस्तानी सेना को बताया कि हम हर जगह हैं- भारती

भारती ने आगे कहा कि पाकिस्तान ने जब लड़ाई को अपना बनाया तो उसके बाद हमने आत्मरक्षा की कार्रवाई की और हमारी प्रतिक्रिया सटीक, घातक और अडिग थी। उन्होंने कहा कि हमने अपने हमलों से पाकिस्तान को बताने की कोशिश की तुम कहीं छुप नहीं सकते हो, हम तुम्हें हर जगह देख सकते हैं और वहां तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे हमले लक्षित थे, जो सटीक जगह पर लगे, बाद में अनुरोध आने पर हमने कार्रवाई रोकी।

Advertisement

नुकसान

कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ

भारती ने पश्चिमी मीडिया द्वारा बताए जा रहे भारतीय वायुसेना के नुकसान से जुड़े सवाल पर कहा कि जीत झूठ और कहानी गढ़ने से नहीं मिलती है। उन्होंने बताया कि हमने इस युद्ध में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, न तो हमारे किसी सैन्य अड्डे को नुकसान पहुंचाया जा सका और न ही आम नागरिक हताहत हुए। उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों, 11 सैन्य अड्डों और जमीन-हवा पर 13 लड़ाकू विमानों को नष्ट किया है।

Advertisement

तैयारी

सेना की तैयारी जारी

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है ये जारी है और रुका हुआ है। उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बल हर तरह से तैयारी कर रहा है और युद्ध से जो सबक लिए हैं, उसको पूरा करने में जुटा है। भारती ने बताया कि वायु रक्षा प्रणाली सुदर्शन चक्र, अस्त्र और कुशा को लेकर भी तैयारी चल रही है। स्वदेश निर्मित हथियारों पर जोर दिया जा रहा है।

Advertisement