सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के आरोप में उत्तर प्रदेश और बिहार से 3 गिरफ्तार
क्या है खबर?
पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) रहे चंद्रनाथ रथ की हत्या के आरोप में विशेष जांच दल (SIT) ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों की पहचान विशाल श्रीवास्तव, राज सिंह और मयंक मिश्रा के तौर पर हुई है, जिनको उत्तर प्रदेश और बिहार से पकड़ा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी में बंगाल पुलिस ने उत्तर प्रदेश और बिहार पुलिस की मदद ली है। इनमें एक अयोध्या में गिरफ्तार हुआ है।
हत्या
UPI भुगतान से पकड़े गए तीनों
NDTV के मुताबिक, कोलकाता के पास बल्ली स्थित निवेदिता सेतु टोल बूथ पर हमलावरों ने UPI से भुगतान किया था, जिसका पता लगाकर SIT ने इनको पकड़ा। तीनों आरोपी पेशेवर हत्यारे हैं और बिहार के बक्सर से जुड़े हैं। विशाल के खिलाफ हत्या और डकैती समेत 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने अब तक 2 दो बाइक और एक माइक्रा कार जब्त की है। तीनों चोरी की हैं और कार पर फर्जी नंबर प्लेट है।
जांच
जानबूझकर नहीं किया फास्टैग का इस्तेमाल
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, पुलिस को 6 मई को टोल प्लाजा पर किए गए भुगतान का पता चला, जिससे डिजिटल सबूतों के आधार पर वे झारखंड पहुंचे। पुलिस को संदेह है कि हत्या में इस्तेमाल की गई चांदी की हैचबैक कार झारखंड से खरीदी गई होगी। हमलावरों ने जानबूझकर फास्टैग का इस्तेमाल नहीं किया और इसके बजाय सीधे डिजिटल भुगतान किया। हालांकि, इससे उनकी आवाजाही ट्रैक हो गई। तीनों को आज बंगाल के बारासात अदालत में पेश किया जाएगा।
हत्या
6 मई की रात हुई थी हत्या
नवनियुक्त मुख्यमत्री सुवेंदु के सहयोगी रथ को 6 मई की रात उत्तरी 24 परगना जिले के मध्यग्राम में दोहरिया क्रॉसिंग के पास गोली मारी गई थी। घटना के समय रथ कार में थे और उनका चालक बुद्धदेव बेरा वाहन चला रहा था। तभी बाइक सवार हमलों ने उनकी कार को रोका और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीय़ घटनास्थल रथ के पैतृक आवास से 170 मीटर दूर था। हमले में उनका चालक घायल है। हमलावरों ने वारदात को योजना बनाकर अंजाम दिया।