देश की खबरें
उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।
पद्मानभस्वामी मंदिर के 'रहस्यमयी दरवाजे' के खुलने पर संशय बरकरार, जानिए पूरा मामला
केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में वित्तीय गड़बड़ी को लेकर प्रबंधन और प्रशासन के बीच पिछले नौ सालों से चल रहे विवाद का सोमवार को अंत हो गया।
नोएडा: स्कूल ने छिपाई छात्रा की आत्महत्या की घटना, गुपचुप कर दिया अंतिम संस्कार
उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित बालिका बोर्डिंग स्कूल में एक 14 वर्षीय छात्रा के आत्महत्या करने तथा स्कूल प्रशासन द्वारा मामले को नौ दिन तक छिपाए रखने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
कोरोना वायरस: देश में लगातार बढ़ रही पॉजिटिविटी रेट, मृत्यु दर में आ रही गिरावट
भारत में कोरोना वायरस महामारी से संबंधित दो ट्रेंड ऐसे हैं जिनमें पिछले दो महीने में कोई बदलाव नहीं आया है। इनमें से एक ट्रेंड टेस्ट पॉजिटिविटी रेट और दूसरा मृत्यु दर से संबंधित है।
गुजरात: नियम तोड़ने के लिए मंत्री के बेटे को फटकार लगाने वाली महिला कांस्टेबल का ट्रांसफर
नाइट कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन करने के लिए गुजरात के एक मंत्री के बेटे को हड़काने वाली महिला कांस्टेबल का ट्रांसफर कर दिया गया है। सुनीता यादव नामक इस महिला कांस्टेबल ने नियमों को तोड़ने के लिए स्वास्थ्य राज्यमंत्री कुमार कानानी के बेटे प्रकाश और उनके दोस्तों को जमकर फटकार लगाई थी।
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन फिर से सबसे अधिक 28,701 मामले, 500 की मौत
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 28,701 नए मामले सामने आए और 500 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। ये अब तक एक दिन में सामने आए सबसे अधिक मामले हैं। इससे पहले कल 28,637 मामले सामने आए थे।
हरियाणा में लड़कियों को ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ दिए जाएंगे पासपोर्ट- खट्टर
हरियाणा में अब लड़कियों को ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ ही पासपोर्ट दिया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसका ऐलान किया है।
कर्नाटक में चिंताजनक दर से बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले
कर्नाटक में पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस के मामले चिंताजनक दर से बढ़ रहे हैं।
पुलिस ने विकास के गुर्गे को पहले बताया पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल, अब लिया यू-टर्न
विकास दुबे के गैंग में शामिल एक गुर्गे पर उत्तर प्रदेश पुलिस के यू-टर्न ने उसे गिरफ्तार कर चुके महाराष्ट्र के आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) को सकते में डाल दिया है।
कोरोना वायरस: भारतीय मूल के दीपक पालीवाल ने वैक्सीन के लिए दांव पर लगाई अपनी जिंदगी
पूरी दुनिया जब कोरोना वायरस के प्रकोप से जूझ रही थी, तब भारतीय मूल के इंग्लैंड के नागरिक दीपक पालीवाल इसकी वैक्सीन के विकास में योगदान को आगे आए।
मुजफ्फरनगर: नाबालिग बच्चों के यौन शोषण का आरोपी आश्रम संचालक बाबा और उसका शिष्य गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने एक आश्रम के संचालक और उसके शिष्य को गिरफ्तार किया है।
उत्तर प्रदेश: कोरोना वायरस को रोकने के लिए हर वीकेंड पर बंद रहेंगे बाजार और कार्यालय
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए नई रणनीति के तहत उत्तर प्रदेश में हर वीकेंड (शनिवार और रविवार) कार्यालय और बाजार बंद रहेंगे। इसके अलावा सामाजिक गतिविधियां भी पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगी।
भारत-चीन सीमा विवाद: LAC पर नहीं बनाए गए बफर जोन, फिलहाल केवल गश्त पर रोक- रिपोर्ट
वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर टकराव की चार जगहों पर भारत और चीन की सेनाएं कम से कम 600 मीटर पीछे हट गई हैं और भारतीय सेना के अधिकारी खुद जाकर जाकर जमीनी स्थिति पर इसका जायजा ले चुके हैं।
हाई कोर्ट ने योगी सरकार से पूछा- किस कानून के तहत दारापुरी को भेजा रिकवरी नोटिस?
इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश सरकार से पूछा है कि उसने किस नियम के तहत रिटायर्ड IPS अधिकारी श्रवण राम दारापुरी के खिलाफ 64 लाख रुपये की रिकवरी का नोटिस जारी किया है।
महाराष्ट्र: कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए राजभवन के 16 कर्मचारी, सेल्फ-आइसोलेशन में राज्यपाल
महाराष्ट्र के राजभवन के कम से कम 16 कर्मचारियों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है और इसके बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने खुद को सेल्फ-आइसोलेट कर लिया है।
कोरोना वायरस: भारत में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 28,637 नए मामले, 551 की मौत
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 28,637 नए मामले सामने आए और 551 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। ये अब तक एक दिन में सामने आए सबसे अधिक मामले हैं। इससे पहले कल 27,114 मामले सामने आए थे।
महाराष्ट्र: कोरोना वायरस की दवाएं खरीदने के लिए दिखाना होगा आधार कार्ड और पॉजिटिव रिपोर्ट
कोरोना वायस की महत्वपूर्ण दवाओं की किल्लत के बीच महाराष्ट्र सरकार ने इन दवाओं की खरीद से संबंधित नियमों में बदलाव किया है। अब से इन दवाओं की खरीदने के लिए लोगों को अपना आधार कार्ड, कोरोना वायरस पॉजिटिव साबित करने वाली रिपोर्ट, डॉक्टर का पर्चा और फोन नंबर की जरूरत होगी।
कोरोना: प्रधानमंत्री ने की दिल्ली के प्रयासों की सराहना, अन्य राज्यों से की अनुसरण की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की।
उत्तर प्रदेश: विकास दुबे से जुड़े मामलों की जांच के लिए सरकार ने गठित की टीम
उत्तर प्रदेश सरकार ने गैंगस्टर विकास दुबे से जुड़े मामलों की जांच कराने का निर्णय किया है और इसके लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) गठित कर दिया है।
विकास दुबे का साथी गुड्डन तिवारी गिरफ्तार, पुलिस पर हमले में था शामिल
खूंखार अपराधी विकास दुबे के एनकाउंटर के एक दिन बाद उसका एक साथी पुलिस के हत्थे चढ़ा है।
जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी ढेर, पाकिस्तान से जुड़े होने के मिले सबूत
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। शनिवार को नियंत्रण रेखा से 100 मीटर की दूरी पर दो आतंकियों का मार गिराया है।
कोरोना वायरस: देश में फिर लग रहे लॉकडाउन कितने प्रभावी साबित होंगे?
महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच देश के कई हिस्सों में फिर से लॉकडाउन लगाया जा रहा है।
तमिलनाडु: SBI की फर्जी शाखा चलाते तीन गिरफ्तार, एक आरोपी सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी का बेटा
तमिलनाडु में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की फर्जी शाखा संचालित किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तर प्रदेश: विकास दुबे के एनकाउंटर पर ग्रामीणों ने मनाई खुशी, बोले- मिल गई नई आजादी
उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर विकास दुबे की पुलिस एनकाउंटर में हुई मौत ने कानपुर के शिवली गांव में खुशियों की बहार ला दी है।
महामारी में कालाबाजारी: तय कीमत से 10 गुना तक वसूले जा रहे रेमेडेसिवीर के दाम
कालाबाजारी करने वाले लोग महामारी में भी थम नहीं रहे हैं। लगभग 4,000 रुपये की कीमत वाली दवा को कई गुना दामोें पर बेचा जा रहा है।
कोरोना वायरस: WHO प्रमुख ने की संक्रमण रोकने के लिए मुंबई के धारावी की प्रशंसा
भारत में कोरोना वायरस से सबसे बुरी तरह प्रभावित शहर मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी ने प्रभावी तरीके से संक्रमण को नियंत्रण में किया है।
कोरोना: देश में आठ लाख से पार पहुंचे मामले, पांच लाख से ज्यादा लोग हुए ठीक
देश में कोरोना वायरस के मामले आठ लाख से पार पहुंच गए हैं। राहत की बात यह है कि इनमें से पांच लाख से ज्यादा लोग महामारी से ठीक हो चुके हैं।
उत्तर प्रदेश में 74 एनकाउंटर की जांच हुई पूरी, सभी में पुलिस को क्लीन चिट
विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का पालन करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार इसकी जांच कराएगी।
विकास दुबे ही नहीं, ये पांच पुलिस एनकाउंटर भी रहे हैं काफी विवादित
कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे को पुलिस ने आज सुबह उज्जैन से कानपुर वापस लाते वक्त एनकाउंटर में ढेर कर दिया। घटना में चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
कोरोना वायरस: क्या भारत पर वैश्विक हॉटस्पॉट बनने का खतरा मंडरा रहा है?
भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों और मृतकों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। गुरुवार तक भारत में संक्रमितों की संख्या 7,93,802 पर पहुंच गई है और अब तक 21,604 लोगों की मौत हो चुकी है।
भारत में प्लास्टिक कचरे से बनीं एक लाख किलोमीटर सड़कें, सरकार ने रखा दोगुना करने लक्ष्य
भारत में आने वाले समय से अधिकतर सड़कों के निर्माण में प्लास्टिक कचरे का उपयोग किया जाएगा।
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण पुणे समेत इन जगहों पर फिर लागू होगा लॉकडाउन
कोरोना वायरस (COVID-19) के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के पुणे, पिंपरी-चिंचवाड़ और पुणे ग्रामीण के 22 गांवों में संपूर्ण लॉकडाउन लागू किया जाएगा।
चीन के साथ तनाव के बीच मालाबार नौसैनिक अभ्यास के लिए ऑस्ट्रेलिया को न्यौता देगा भारत
भारत अपने सालाना मालाबार नौसैनिक अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया को आमंत्रित करने की योजना बना रहा है। इस अभ्यास में अमेरिका और जापान भी हिस्सा लेंगे।
पुलिस कब कर सकती है एनकाउंटर, क्या हैं गाइडलाइंस?
कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों पर हमला करने का मुख्य आरोपी और हिस्ट्रीशीटर अपराधी विकास दुबे शुक्रवार सुबह एक एनकाउंटर में मारा गया।
विकास दुबे एनकाउंटर: राजनेताओं से लेकर मारे गए पुलिसवालों के परिवारों तक, जानिए किसने क्या कहा
कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे को पुलिस ने आज सुबह उज्जैन से कानपुर वापस लाते वक्त एनकाउंटर में ढेर कर दिया। घटना में चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
उत्तर प्रदेश: आज रात से शुरू होगा लॉकडाउन, जानिए क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में फिर से 55 घंटे के लॉकडाउन का ऐलान किया है। ये लॉकडाउन शुक्रवार रात 10 बजे शुरू होगा और सोमवार सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा।
गाड़ी पलटने के 10 मिनट बाद विकास दुबे को लगी गोली, जानिये कैसे चला पूरा घटनाक्रम
हिस्ट्रीशीटर अपराधी और आठ पुलिसकर्मियों पर हमले का मुख्य आरोपी विकास दुबे शुक्रवार सुबह एक एनकाउंटर में मारा गया।
विकास दुबे एनकाउंटर मामले में पुलिस की कहानी पर उठ रहे ये अहम सवाल
आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे आज सुबह उज्जैन से कानपुर वापस लाते वक्त मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्ट फोर्स (STF) की जिस गाड़ी में वह सवार था, वह रास्ते में फिसलकर पलट गई, जिसके बाद उसने एक पुलिसकर्मी की बंदूक छीन कर भागने की कोशिश की। पुलिस की जबावी फायरिंग में वह मारा गया।
एनकाउंटर से पहले विकास दुबे की सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट में दी गई थी याचिका
शुक्रवार सुबह उत्तर प्रदेश पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे कुख्यात अपराधी विकास दुबे को एनकाउंटर में मार गिराया था।
श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के संचालन के दौरान रेलवे परिसरों में हुई 110 प्रवासियों की मौत
लॉकडाउन में शुरू की गई श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के संचालन के दौरान रेलवे परिसर में लगभग 110 प्रवासी मजदूरों की मौत हुई थी।
कोरोना वायरस: देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 26,506 मामले, अब तक सबसे अधिक
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 26,506 नए मामले सामने आए और 475 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। ये अब तक एक दिन में सामने आए सबसे अधिक मामले हैं। इससे पहले कल 24,879 मामले सामने आए थे।