Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / महाराष्ट्र: कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए राजभवन के 16 कर्मचारी, सेल्फ-आइसोलेशन में राज्यपाल
  • देश

    महाराष्ट्र: कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए राजभवन के 16 कर्मचारी, सेल्फ-आइसोलेशन में राज्यपाल

    मुकुल तोमर
    लेखन
    मुकुल तोमर
    Mail
    अंतिम अपडेट Jul 12, 2020, 11:14 am
    महाराष्ट्र: कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए राजभवन के 16 कर्मचारी, सेल्फ-आइसोलेशन में राज्यपाल
  • महाराष्ट्र के राजभवन के कम से कम 16 कर्मचारियों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है और इसके बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने खुद को सेल्फ-आइसोलेट कर लिया है।

    खबरों के अनुसार, संक्रमित पाए गए कर्मचारियों में राज्यपाल के करीब काम करने वाले कुछ कर्मचारी भी शामिल हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो आने वाले दिनों में राज्यपाल कोश्यारी का कोरोना वायरस टेस्ट किया जाएगा।

  • इस खबर में
    आठ दिन पहले संक्रमित पाए गए थे दो कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं अभिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन महाराष्ट्र में बुरी तरह फैल रहा कोरोना वायरस मुंबई और ठाणे सबसे अधिक प्रभावित जिले पुणे में सबसे अधिक तेजी से बढ़ रहे मामले
  • मामला

    आठ दिन पहले संक्रमित पाए गए थे दो कर्मचारी

  • BMC अधिकारियों के अनुसार, संक्रमित पाए गए 16 कर्मचारियों में से दो कर्मचारियों को आठ दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था।

    इसके बाद शनिवार को लगभग 100 कर्मचारियों का राज्य सरकार के जेजे अस्पताल में कोरोना वायरस का टेस्ट किया गया और अब इनमें से 14 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संभावित खतरे को देखते हुए राज्यपाल कोश्यारी ने खुद को सेल्फ-आइसोलेट कर लिया है।

    बता दें कि राज्यपाल के आधिकारिक निवास को राजभवन कहा जाता है।

  • जानकारी

    कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं अभिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन

  • गौरतलब है कि कल ही बॉलीवुड अभिनेता अभिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें संक्रमण कैसे लगा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

  • स्थिति

    महाराष्ट्र में बुरी तरह फैल रहा कोरोना वायरस

  • बता दें कि महाराष्ट में कोरोना वायरस बुरी तरह से फैल रहा है और वह देश का सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। राज्य में अब तक 2,46,600 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है और 10,116 मरीजों की मौत हुई है।

    देश के कुल मामलों में महाराष्ट्र की हिस्सेदारी 29 प्रतिशत, वहीं कुल मौतों में लगभग 45 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

    राज्य में पिछले 24 घंटे में एक दिन में सबसे अधिक 8,139 नए मामले सामने आए।

  • मुंबई और ठाणे

    मुंबई और ठाणे सबसे अधिक प्रभावित जिले

  • मुंबई और ठाणे महाराष्ट्र के कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित जिले हैं।

    मुंबई में अब तक 91,547 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है और 5,241 लोगों की मौत हुई है। शहर का कर्व फ्लैट होता हुआ नजर आ रहा है और पिछले कई हफ्तों से मामले 1,000 से 1,300 के बीच बने हुए हैं।

    वहीं ठाणे में 59,487 नए मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 32,059 का अभी भी इलाज चल रहा है।

  • पुणे

    पुणे में सबसे अधिक तेजी से बढ़ रहे मामले

  • इसके अलावा पुणे की स्थिति भी खराब होती जा रही है और यहां मामले सबसे अधिक तेजी से बढ़ रहे हैं। जिले में पिछले 24 घंटे में 1,800 से अधिक नए मामले सामने आए और अब तक कुल 26,077 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है।

    इसी स्थिति को देखते हुए पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में 13 से 23 जुलाई तक लॉकडाउन लगाया गया है।

    वहीं नवी मुंबई और ठाणे में लॉकडाउन को 19 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है।

  • मुंबई
  • पुणे
  • महाराष्ट्र
  • ठाणे
  • कोरोना वायरस
  •  
ताज़ा खबरें
  • कोरोना के बाद ब्रेन स्ट्रोक से जूझ रहे गिटारिस्ट की मदद को आगे आए इम्तियाज अली
    कोरोना के बाद ब्रेन स्ट्रोक से जूझ रहे गिटारिस्ट की मदद को आगे आए इम्तियाज अली
    मनोरंजन
  • CSK बनाम RR: राजस्थान को मिली 45 रनों से हार, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
    CSK बनाम RR: राजस्थान को मिली 45 रनों से हार, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
    खेलकूद
  • तापसी पन्नू थ्रिलर फिल्म में आ सकती हैं नजर, नैनीताल में होगी शूटिंग
    तापसी पन्नू थ्रिलर फिल्म में आ सकती हैं नजर, नैनीताल में होगी शूटिंग
    मनोरंजन
  • CSK बनाम RR: राजस्थान को मिला 189 रनों का लक्ष्य, सकारिया की अच्छी गेंदबाजी
    CSK बनाम RR: राजस्थान को मिला 189 रनों का लक्ष्य, सकारिया की अच्छी गेंदबाजी
    खेलकूद
  • विद्युत जामवाल को बॉलीवुड में 10 साल पूरे, शुरू किया खुद का प्रोडक्शन हाउस
    विद्युत जामवाल को बॉलीवुड में 10 साल पूरे, शुरू किया खुद का प्रोडक्शन हाउस
    मनोरंजन
चर्चित विषय
वैक्सीन समाचार क्राइम समाचार रोजगार समाचार किसान आंदोलन सरकारी नौकरी कोरोना वायरस कोवैक्सिन कोरोना वायरस वैक्सीन भारत में कोरोना वायरस
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021