NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण पुणे समेत इन जगहों पर फिर लागू होगा लॉकडाउन
    अगली खबर
    कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण पुणे समेत इन जगहों पर फिर लागू होगा लॉकडाउन

    कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण पुणे समेत इन जगहों पर फिर लागू होगा लॉकडाउन

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jul 10, 2020
    06:32 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस (COVID-19) के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के पुणे, पिंपरी-चिंचवाड़ और पुणे ग्रामीण के 22 गांवों में संपूर्ण लॉकडाउन लागू किया जाएगा।

    यहां 13 जुलाई से लेकर 23 जुलाई तक लॉकडाउन लागू रहेगा। इस दौरान केवल जरूरी चीजों की दुकानें, मेडिकल स्टोर और अस्पताल खुले रह सकेंगे।

    बता दें कि पुणे के अलावा उत्तर प्रदेश और पटना में भी संक्रमण की रोकथान के लिए फिर से लॉकडाउन लागू किया जाएगा।

    जानकारी

    अजित पवार की अध्यक्षता वाली बैठक में लिया गया फैसला

    महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की अध्यक्षता में हुए एक बैठक में लॉकडाउन लागू करने का फैसला लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इसे लेकर जल्द ही एक विस्तृत आदेश जारी किया जाएगा।

    पुणे

    तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के मामले

    पुणे में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। गुरुवार को यह 1,803 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

    यह एक दिन में यहां मिले नए संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या है। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की कुल संख्या 34,399 पहुंच गई है। जिले में गुरुवार को 34 नई मौतों के साथ मृतकों का आंकड़ा 978 पहुंच गया है।

    वहीं पिंपरी-चिंचवाड़ में गुरुवार को मिले 573 नए मामलों के साथ कुल मामले 6,978 हो गए हैं।

    महाराष्ट्र

    ठाणे में 19 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

    मुंबई के बाद पुणे महाराष्ट्र का दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है।

    88,000 से ज्यादा मामलों के साथ मुंबई महाराष्ट्र के साथ-साथ देश का सर्वाधिक प्रभावित शहर बना हुआ है।

    वहीं ठाणे में संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन 12 जुलाई से बढ़ाकर 19 जुलाई तक कर दिया गया है।

    अगर पूरे महाराष्ट्र में संक्रमण की बात करें तो अभी तक 2,30,599 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 93,673 सक्रिय मामले हैं और 9,667 लोगों की मौत हुई है।

    लॉकडाउन

    पश्चिम बंगाल के कंटेनमेंट जोन में 14 दिनों के लिए लॉकडाउन

    पिछले कुछ दिनों से देश में नए मामलों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसे देखते हुए अलग-अलग जगहों पर फिर से लॉकडाउन लागू किया जा रहा है।

    पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के कंटेनमेंट जोन में 9 जुलाई से 14 दिन का सख्त लॉकडाउन लागू करने का निर्णय किया है। इस दौरान लॉकडाउन क्षेत्र में केवल आवश्यक सेवाओं की ही छूट रहेगी।

    राज्य में लगभग 26,000 मामले सामने आए हैं और 854 मौतें हुई हैं।

    कोरोना वायरस

    पटना में 10 से 16 जुलाई तक लॉकडाउन

    बिहार की राजधानी पटना में भी 10 जुलाई से 16 जुलाई तक लॉकडाउन लागू किया गया है। यहां पिछले कुछ दिनों में नए मिलने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।

    लॉकडाउन के दौरान शहर में सार्वजनिक परिवहन, निजी और व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी पूरी तरह से बंद रहेंगे।

    हालांकि, आवश्यक सेवाओं के साथ राशन, डेयरी, सब्जियां और मांस की दुकानें सुबह 6 से 10 बजे और शाम 4 से 7 बजे तक खुली रहेंगी।

    कोरोना वायरस

    उत्तर प्रदेश में लगेगा 55 घंटे का लॉकडाउन

    वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में आज रात 10 बजे से अगले 55 घंटे यानी सोमवार सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है।

    लॉकडाउन के दौरान राज्य में सभी कार्यालय और व्यावसायिक प्रतिष्ठान आदि बंद रहेंगे।

    हालांकि इस दौरान सभी आवश्यक सेवाएं (अस्पताल, जरूरी सामान की दुकानें) खुलीं रहेंगी।

    घरेलू उड़ानें और ट्रेनें भी पहले की तरह चलती रहेंगी और इन पर कोई रोक नहीं लगाई गई है।

    जानकारी

    राज्य में क्या है संक्रमण की स्थिति?

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में अभी तक 32,362 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 10,373 सक्रिय मामले हैं, 21,127 लोग महामारी को हराकर ठीक हुए हैं और 862 लोगों की मौत हुई है।

    कोरोना वायरस

    देशभर में कितने मामले?

    अगर पूरे देश की बात करें तो संक्रमितों की संख्या आठ लाख के पास पहुंच गई है।

    बीते दिन मिले रिकॉर्ड 26,506 नए मामलों के साथ देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 7,93,802 हो गई है। इनमें से 2,76,682 सक्रिय मामले हैं, 4,95,515 लोग ठीक हुए हैं और 21,604 मरीजों की मौत हुई है।

    देश के कुल सक्रिय कोरोना वायरस मामलों में से 90 प्रतिशत महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात में हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पुणे
    महाराष्ट्र
    उत्तर प्रदेश
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    'भूल चूक माफ' से लेकर 'केसरी वीर' तक, इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में  राजकुमार राव
    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल सबसे तेज 150 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े मिचेल मार्श

    पुणे

    पुणेः झुग्गियों पर गिरी कंपाउंड की दीवार, 17 लोगों की मौत और कई घायल महाराष्ट्र
    मुंबई बारिशः हादसों में मरने वालों की संख्या 26 पहुंची, शहर की रफ्तार पर लगा ब्रेक मुंबई
    खाने के लिए मंगाया था पनीर, भेज दिया चिकन, जोमेटो पर लगा हजारों का जुर्माना जोमैटो
    जानिए ऐसे व्यक्ति के बारे में जो हर रोज़ पहनता है 5 किलो सोना अजब-गजब खबरें

    महाराष्ट्र

    मुंबई में तेजी से बढ़ता कोरोना संक्रमण; 99 प्रतिशत ICU और 94 प्रतिशत वेंटीलेटर हुए फुल भारत की खबरें
    हरियाणा: जुलाई में होंगी कॉलेज के अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा, अगस्त में आएगा रिजल्ट हरियाणा
    इन केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों में 500 से कम कोरोना संक्रमित, मौत एक भी नहीं भारत की खबरें
    मुंबई में आज से शुरू हुईं लोकल ट्रेनें, केवल आवश्यक सेवाओं के कर्मचारी कर सकेंगे सफर मुंबई

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: प्रतापगढ़ में ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत बिहार
    उत्तर प्रदेश: एक साथ 25 स्कूलों में 'पढ़ाकर' शिक्षिका ने कमाए एक करोड़, जांच शुरू सहारनपुर
    प्रयागराज: कैमरे में कैद हुई पुलिस की दबंगई, दरोगा ने गाड़ी से रौंदी किसानों की सब्जियां योगी आदित्यनाथ
    नोएडा: इलाज के लिए 13 घंटे भटकती रही गर्भवती महिला, फिर भी बचाने नहीं आए "भगवान" नोएडा

    कोरोना वायरस

    महाराष्ट्र: चोरों ने PPE किट पहनकर दिया वारदात को अंजाम, चुरा ले गए 78 तोला सोना महाराष्ट्र
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: पहले टेस्ट का मैच प्रीव्यू, ड्रीम 11 और टीवी इंफो इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कोरोना वायरस: इंसानी ट्रायल में पहुंची संभावित वैक्सीनों की मौजूदा स्थिति क्या है? चीन समाचार
    हरियाणा: सरकारी कर्मचारियों का DA फ्रीज करने के आदेश, अब एक साल बाद होगा विचार भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025