NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / रूस ने यूक्रेन के 864 आम नागरिकों को बंदी बनाया, 77 को मारा- UN
    अगली खबर
    रूस ने यूक्रेन के 864 आम नागरिकों को बंदी बनाया, 77 को मारा- UN
    युद्ध शुरू होने के बाद रूस ने यूक्रेन के 864 नागरिकों को जबरन हिरासत में लिया

    रूस ने यूक्रेन के 864 आम नागरिकों को बंदी बनाया, 77 को मारा- UN

    लेखन आबिद खान
    Jun 27, 2023
    06:02 pm

    क्या है खबर?

    संयुक्त राष्ट्र (UN) ने कहा कि रूस ने पिछले साल फरवरी में यूक्रेन के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक 800 से अधिक आम नागरिकों को बंदी बनाया है, जिनमें से 77 को मार दिया गया।

    रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि यूक्रेन ने भी नागरिकों को मनमाने ढंग से हिरासत में लेकर अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया है।

    हालांकि, रूस की तुलना में यूक्रेन की ओर से ये छोटे पैमाने पर किया गया है।

    हिरासत

    मरने वालों में 5 महिलाएं भी शामिल

    UN के मानवाधिकार निगरानी मिशन के मुताबिक, यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक रूस ने 864 यूक्रेनी लोगों को जबरन हिरासत में लिया है। इनमें से कई लोग गायब हो गए।

    मिशन के प्रमुख मटिल्डा बोगनर ने कहा, "हमने रूस द्वारा जबरन हिरासत में रखे जाने के दौरान 77 नागरिकों की हत्या के मामले दर्ज किए हैं। इनमें 5 महिलाएं हैं। इसके अलावा 2 लोगों की मौत यातना और चिकित्सा देखभाल न करने के परिणामस्वरूप हुई।"

    बलात्कार

    हिरासत में लोगों के साथ बलात्कार किया गया- रिपोर्ट

    रिपोर्ट में कहा गया कि रूसी सशस्त्र बलों और कानूनी अधिकारियों ने बंदी बनाए लोगों के साथ बड़े पैमाने पर अत्याचार और दुर्व्यवहार किया।

    बोगनर ने कहा, "जिन लोगों से हमने साक्षात्कार किया, उनमें से अधिकांश ने कहा कि उन्हें प्रताड़ित किया गया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। कुछ मामलों में बंदियों के साथ यौन हिंसा भी की गई, जिसमें बलात्कार भी शामिल था।"

    रिपोर्ट में बंदी बनाए जाने के कुल 900 मामले दर्ज किए गए हैं।

    रिपोर्ट

    कैसे तैयार की गई रिपोर्ट?

    UN ने कहा कि रिपोर्ट तैयार करने के लिए कुल 1,136 पीड़ितों, गवाहों और अन्य लोगों से बात की गई। इसके अलावा बंदियों को हिरासत में रखने के लिए इस्तेमाल हुईं रूस की 274 जगहों और यूक्रेन की 70 जगहों का दौरा भी किया गया।

    रिपोर्ट में कहा गया कि रूस ने बंदियों पर जबरन यूक्रेनी सेना की मदद करने की बात कबूल करने और यूक्रेन समर्थक विचार वाले लोगों को डराने के लिए दबाव बनाया।

    सूटी

    UN ने रूसी सेना को काली सूची में डाला

    23 जून को UN ने यूक्रेन में बच्चों की हत्या और स्कूलों पर हमला करने के लिए रूसी सेना को बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन करने वाले देशों की काली सूची में डाल दिया था।

    UN के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा था कि वह 2022 में यूक्रेन में बच्चों के खिलाफ गंभीर उल्लंघन की बड़ी संख्या से स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा, "रूस ने जिस तरह यूक्रेन के स्कूलों और अस्पतालों पर हमले किए, वो चिंताजनक है।"

    युद्ध

    फरवरी, 2022 से जारी है रूस-यूक्रेन युद्ध

    बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध 24 फरवरी, 2022 से जारी है। अनुमान है कि इस दौरान 62,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और करीब 60,000 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

    युद्ध की वजह से अब तक 1.70 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। इस दौरान वैश्विक समुदाय ने कई मौकों पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से युद्ध को समाप्त करने की मांग की है, लेकिन यूक्रेन पर हमले अभी भी जारी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    संयुक्त राष्ट्र
    यूक्रेन
    यूक्रेन युद्ध
    रूस समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    संयुक्त राष्ट्र

    क्या है इजरायल और फिलिस्तीन का सदियों पुराना विवाद और अभी क्यों हो रहा संघर्ष? इजरायल
    यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में अब तक रूस के कितने सैनिकों की मौत हुई? रूस समाचार
    अफगानिस्तान में भूकंप से अब तक 1,150 लोगों की मौत, 3,000 घर हुए तबाह भारत की खबरें
    भारत में बढ़ रही शहरी आबादी, 2035 तक 67.5 करोड़ होने का अनुमान- UN रिपोर्ट चीन समाचार

    यूक्रेन

    यूक्रेनी सैनिक के शरीर से निकाला गया ग्रेनेड, ऑपरेशन के दौरान थी विस्फोट होने की आशंका यूक्रेन युद्ध
    यूक्रेन: कीव में स्कूल के बाहर हेलीकॉप्टर क्रैश, 2 मंत्री और बच्चों समेत 16 की मौत यूक्रेन युद्ध
    व्लादिमीर पुतिन के जिंदा होने का पूरा यकीन नहीं- यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की व्लादिमीर पुतिन
    रूस-यूक्रेन युद्ध को 11 महीने हुए पूरे, अब तक 18,000 से अधिक नागरिक हुए हताहत यूक्रेन युद्ध

    यूक्रेन युद्ध

    यूक्रेन ने कीव में 6 रूसी गुब्बारों को मार गिराया, हवाई अलर्ट जारी यूक्रेन
    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन यूक्रेन के औचक दौरे पर पहुंचे, जेलेंस्की से की मुलाकात  अमेरिका
    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के साथ आखिरी परमाणु संधि भी निलंबित की व्लादिमीर पुतिन
    UN: यूक्रेन से रूसी सेनाओं की वापसी के प्रस्ताव पर मतदान में भारत रहा अनुपस्थित संयुक्त राष्ट्र

    रूस समाचार

    रुपे कार्ड और मीर कार्ड को स्वीकार करने की संभावना तलाशेंगे भारत और रूस  UPI
    प्रेस स्वतंत्रता मामले में पिछड़ा भारत, जानिए कैसे 8 साल में फिसलता गया पायदान पाकिस्तान समाचार
    रूस ने यूक्रेन पर लगाया राष्ट्रपति पुतिन की ड्रोन से हत्या की कोशिश करने का आरोप यूक्रेन
    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर कब-कब हुए हैं कथित हमले? रूसी खुफिया
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025