NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / फ्रांस में पांचवे दिन भी हिंसा जारी, प्रदर्शनकारियों ने मेयर के घर पर किया हमला
    अगली खबर
    फ्रांस में पांचवे दिन भी हिंसा जारी, प्रदर्शनकारियों ने मेयर के घर पर किया हमला
    फ्रांस में किशोर की हत्या के बाद से जारी है हिंसा

    फ्रांस में पांचवे दिन भी हिंसा जारी, प्रदर्शनकारियों ने मेयर के घर पर किया हमला

    लेखन सकुल गर्ग
    Jul 02, 2023
    03:05 pm

    क्या है खबर?

    फ्रांस में 17 वर्षीय किशोर नाहेल की हत्या के बाद भड़की हिंसा के पांचवे दिन प्रदर्शनकारियों ने राजधानी पेरिस के एक उपनगर के मेयर के घर पर हमला कर दिया।

    प्रदर्शनकारियों ने मेयर के घर में एक कार घुसाकर आग लगा दी थी, जिसमें उनकी पत्नी और बच्चे घायल हो गए।

    वहीं फ्रांस के आंतरिक मंत्रालय ने कहा है कि देशभर में भारी पुलिसबल की तैनाती के बाद हिंसा की घटनाओं में कमी देखने को मिली है।

    घटना 

    मेरी पत्नी और बच्चों को मारने की हुई कोशिश- मेयर

    मेयर विंसेंट जीनब्रून ने घर पर हुए हमले की निंदा करते हुए इसे कायरतापूर्ण बताया है।

    उन्होंने ट्वीट किया, 'घर में मेरी पत्नी और 2 छोटे बच्चे सो रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें मारने की कोशिश करते हुए घर में आग लगा दी थी। इस घटना के बाद सभी सीमा पार हो गई है।'

    जीनब्रून ने आगे लिखा कि इस घटना के बाद देश की रक्षा और सेवा करने का उनका संकल्प पहले से और अधिक दृढ़ हो गया है।

    बयान 

    प्रदर्शनकारियों ने शॉपिंग मॉल और सुपरमार्केट को भी बनाया निशाना

    वित्त मंत्री ब्रूनो ले मायेर ने बताया है कि देशभर में 10 शॉपिंग मॉल, 200 से अधिक सुपरमार्केट, 250 बैंक आउटलेट पर हमला कर लूटपाट की गई है।

    बतौर रिपोर्ट्स, प्रदर्शनकारियों ने ग्रिग्नी में एक आवासीय इमारत में आग लगा दी थी। हालांकि, लोगों ने इससे पहले ही इसे खाली कर दिया था।

    गौरतलब है कि हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोग अब तक हजारों वाहनों को भी आग के हवाले कर चुके हैं।

    कार्रवाई 

    देश में 45,000 पुलिसकर्मी किए गए हैं तैनात

    आंतरिक मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने कहा है कि देशभर में 45,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि अब तक करीब 45 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

    BBC के मुताबिक, फ्रांस के दूसरे सबसे बड़े शहर मार्सिले में प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।

    बता दें कि पुलिस ने शनिवार रात को 719 लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक दिन पहले 1,300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

    मामला 

    नाहेल का किया गया अंतिम संस्कार 

    राजधानी पेरिस के पश्चिम में स्थित नैनटेरे शहर में शनिवार को नाहेल का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसमें उनकी मां के साथ-साथ सैकड़ों लोग शामिल हुए।

    दरअसल, ट्रैफिक नियम तोड़ने पर एक पुलिसकर्मी ने नाहेल को पास से गोली मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी।

    गौरतलब है कि अल्जीरियाई मूल के नाहेल एक डिलीवरी ड्राइवर के रूप में काम करते थे और पिछले 3 वर्षों से पाइरेट्स ऑफ नैनटेरे क्लब में रग्बी भी खेलते थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फ्रांस
    पेरिस

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, आधार और UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें
    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल

    फ्रांस

    सर्दियों में जरूर करें दुनिया के इन 5 प्रसिद्ध पेय का सेवन सर्दियों की देखभाल
    फ्रांस: डॉक्टरों ने कैंसर पीड़ित महिला के हाथ पर उगाई नाक को चेहरे पर किया ट्रांसप्लांट कैंसर
    रूस: लगभग 50,000 साल पुराना जॉम्बी वायरस किया गया पुनर्जीवित, बन सकता है खतरा रूस समाचार
    पाकिस्तानी सीमा पर ड्रोन गतिविधियां रोकने के लिए भारत तैनात करेगा चील, दिया जा रहा प्रशिक्षण वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC)

    पेरिस

    अजीबो-गरीब फैशन: महिलाओं के लिए आया दुनिया का सबसे छोटा हैंडबैग अजब-गजब खबरें
    सिंगापुर, पेरिस और हांगकांग बनी दुनिया की सबसे महंगी सिटी, भारत के ये शहर सबसे सस्ते दिल्ली
    फ्रांस: नॉट्र डाम में लगी आग पर काबू पाया गया, राष्ट्रपति ने की पुनर्निमाण की घोषणा फ्रांस
    डिज़्नीलैंड में राजकुमार और राजकुमारी बनने का मिल रहा है सुनहरा मौका, जानें फ्रांस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025